UP: अखिलेश यादव ने नीतीश कुमार से कर दी ऐसी मांग, मान लिया तो समझो मोदी सरकार…

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
JPNIC Controversy

लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर पिछले 2 साल से यूपी की राजधानी लखनऊ सियासी अखाड़ा बन रही है। अखिलेश ने सरकार के इस कदम पर आपत्ति जताई और कहा, मुझे मार्ल्यापण करने से क्यों रोका जा रहा है। JPNIC के मुख्य द्वार को टिन की चादरों से क्यों ढंका गया है।उन्होंने सरकार की नियत और मंशा पर भी सवाल उठाए।

यह पहला मौका नहीं है जब JPNIC बिल्डिंग को लेकर बवाल मचा है. पिछली बार भी जेपी की जयंती पर माल्यार्पण को लेकर हाईवोल्टेज ड्रामा देखने को मिला था. अखिलेश यादव 8 फ़ीट ऊंची दीवार फांदकर माल्यार्पण करने पहुंच गए थे. लेकिन इस वर्ष पुलिस ने यहां टीन की ऊंची ऊंची चादरें लगवा दी, जिससे वह प्रवेश नहीं कर पाए।

इसी बीच सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा बहुत से समाजवादी लोग सरकार में हैं जो सरकार को चला रहे हैं। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनके (जय प्रकाश नारायण) आंदोलन से निकले हैं, यह नीतीश कुमार के लिए उस सरकार से समर्थन वापस लेने का मौका है जो समाजवादियों को जय प्रकाश नारायण की जयंती पर श्रद्धांजलि देने की अनुमति नहीं दे रही है।

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आगे कहा, “जयप्रकाश नारायण की जयंती के दिन JPNIC के म्यूजियम में जाकर उनकी जयंती मनाते हैं लेकिन पता नहीं क्या कारण है कि आज सरकार हमें रोक रही है, माल्यार्पण नहीं करने दे रही है। भाजपा ने हर अच्छा काम रोका है लेकिन आज हम लोग सड़क पर खड़े होकर अगर जयप्रकाश नारायण को याद भी कर रहे हैं तो ये सरकार हमें रोकना चाहती है कि हम माल्यार्पण न करें लेकिन हम लोगों ने यहां सड़क पर ही माल्यार्पण कर दिया। जयप्रकाश नारायण के नाम पर जो इमारत बनाई गई है, उसे इसलिए ढका गया है क्योंकि उसके पीछे साजिश है। साजिश ये है कि वे उसे बेचना चाहते हैं। ऐसी सरकार जो म्यूजियम बेच रही हो उससे क्या उम्मीद की जा सकती है। समाजवादी पार्टी के लोग हर साल उनकी जयंती मनाते रहे हैं और उसी तरह से मनाते रहेंगे। हम लोग वहीं जाकर भारत रत्न जयप्रकाश नारायण को सम्मान देने का काम करेंगे। यह सरकार गूंगी-बहरी तो है ही लेकिन आज कल इसे दिखाई भी नहीं दे रहा है। सही मायने में यह एक विनाशकारी सरकार है।”

सपा प्रमुख अखिलेश यादव के निर्धारित दौरे से पहले लखनऊ में जय प्रकाश नारायण अंतर्राष्ट्रीय केंद्र (JPNIC) को सील करने और पुलिस बल तैनात करने पर उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने कहा, “सरकार उनकी (अखिलेश यादव) सुरक्षा को लेकर चिंतित है क्योंकि जहां लोक नायक जय प्रकाश नारायण की प्रतिमा है वहां पर बारिश हुई है और वहां पर साफ-सफाई नहीं हुई है तो वहां पर जाने पर उन्हें कोई भी दिक्कत हो सकती है इसलिए सरकार उन्हें वहां जाने से रोकी है। जहां तक वह कहते हैं कि NDA सरकार महापुरुषों का सम्मान नहीं करती है तो सपा की 4 बार सरकार रही है लेकिन उन्होंने महाराजा सुहेलदेव की मूर्ति नहीं लगवाई, उन्होंने कहीं भी संत रविदास जी की फोटो तक नहीं लगवाई। NDA सरकार में सरदार वल्लभभाई पटेल, महाराजा सुहेलदेव, बाबा साहेब अंबेडकर और ऐसे तमाम महापुरुषों की मूर्ति लगाई गई। उनका सम्मान किया है। इन्हें (अखिलेश यादव) सिर्फ विरोध ही दिखता है काम तो दिखता नहीं है।”

AI Impact Summit 2026 : मुख्यमंत्री इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट-2026 नई दिल्ली में होंगे शामिल

AI Impact Summit 2026 : प्रमुख वैश्विक तकनीकी कंपनियों से करेंगे वन-टू-वन

madhyakal : समृद्ध किसान, मध्यप्रदेश की पहचान

madhyakal : मध्यप्रदेश सरकार ने वर्ष 2026 को 'किसान कल्याण वर्ष' के

Molestation: बच्चा चोर समझकर की जमकर पिटाई

Molestation: रतलाम के बिलपांक थाना क्षेत्र के ग्राम सिमलावदा के पास छेड़छाड़

Ambala news 19 feb: मज़ाक बन गया अंबाला बस स्टैंड, 15 बस और 2 चार्जिंग स्टेशन

Ambala news 19 feb : प्रदूषण मुक्त परिवहन को बढ़ावा देने के

Ujjain: महाकाल भक्तों के लिए खुशखबरी, संध्या और शयन आरती की बुकिंग अब पूरी तरह होगी ऑनलाइन

Ujjain: विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग में दर्शन और आरती व्यवस्था को

Women Empowerment: ग्राम पंचायतें करेंगी ‘महतारी सदन’ का निर्माण

Women Empowerment: ग्रामीण महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में राज्य सरकार

Bhagalpur में 5,000 लीटर मिलावटी वेजिटेबल ऑयल जब्त, वर्कशॉप सील

REPORT BY: SANJEEV KUMAR, EDIT BY: PRIYANSHI SONI Bhagalpur: बिहार के भागलपुर

Tribal Protest: गरियाबंद में छात्र की मौत पर बवाल, नेशनल हाईवे 130C पर चक्काजाम

Tribal Protest: गरियाबंद जिले में आदिवासी बालक आश्रम बड़े गोबरा के छात्र

Wildlife Crime: उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्व में चार अंतर्राज्यीय शिकारी गिरफ्तार

Wildlife Crime: गरियाबंद जिले में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई सामने आई