,

पत्रकार का मोबाइल छीना, डंडा मारा…एक बार फिर पुलिस की दबंगाई!

Journalist's mobile snatched, beaten with baton, once again police arrogance

सरकार को आईना दिखाने वाले और शोषितों की आवाज़ उठाने वाले पत्रकारों के ऊपर अत्याचार का सिलसिला लगातार जारी है। कभी राज नेताओं द्वारा तो कभी पुलिस प्रशासन द्वारा दुर्व्यवहार के मामले सामने आ रहे है। हाल ही में प्रतापगढ़ में पत्रकार से दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। जिसमें एसपी की चालानी कार्रवाई के दौरान पत्रकार से बहस हो गई। जिसके बाद पुलिस अधिकारी ने पत्रकार के साथ दुर्वयवहार किया। गौरतलब है कि, सिपाही सोनू कुमार की दबंगाई एक बार फिर सामने आई है। पुलिस कर्मचारी ने पत्रकार की गाड़ी पर डंडा भी मारा जिस कारण पत्रकार का वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। विरोध करने पर पत्रकार से ड्यूपी पर तैनात पुलिस अधिकारी ने बदतमीज़ी भी की।

पत्रकार का मोबाइल छीनने की कोशिश

पत्रकार ने अपना पत्रकारिता धर्म निभाते हुए पूरे मामले की वीडियो बनाई, लेकिन पुलिस कर्मचारी ने पत्रकार का मोबाइल भी छीनने की कोशिश की। पुलिस और पत्रकार के बीच के इस विवाद का वीडियो भी लगातार सोशल मीडिया पर वायरल है। इस पूरे मामले के बाद से ही पत्रकारों में पुलिस प्रशासन के प्रति रोष व्याप्त है।

Yogi Adityanath Kanya Pujan: गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी ने किया कन्या पूजन

Report: Vandna Rawat Yogi Adityanath Kanya Pujan गोरखपुर स्थित गोरखनाथ मंदिर में…

Roopi Soren: स्व. रूपी सोरेन के श्राद्धकर्म में शामिल हुए बन्ना गुप्ता

Roopi Soren झारखंड के पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता स्वर्गीय रूपी सोरेन के…