JKHospitalBhopal : डॉ. राम के सोनी की सर्जिकल स्किल ने बदली जिंदगी, दो इंच छोटी टांग भी हुई ठीक
लेखिका: मोनिका पंवार
JKHospitalBhopal : भोपाल, किसी भी बेटी के लिए सबसे बड़ी खुशी तब होती है जब वह अपनी मां को दर्द से मुक्त और मुस्कुराते हुए देखे। 15 साल तक लगातार दाहिने कूल्हे (Hip) के दर्द से जूझने वाली मेरी मां आज बिना सहारे, बिना लंगड़ाहट और बिना कमर दर्द के चल पा रही हैं। यह हमारे परिवार के लिए किसी चमत्कार से कम नहीं है।
मैं मोनिका पंवार, गांव टिगरिया, पोस्ट भारत-भारती, जामठी बैतूल (म.प्र) की रहने वाली हूं। मेरी मां को पिछले डेढ़ दशक से दाहिने कूल्हे में लगातार दर्द रहता था। हालात ऐसे थे कि उन्हें चलने के लिए दाहिने हाथ को घुटने के ऊपर रखकर सहारा लेना पड़ता था। चलते समय उन्हें काफी आगे की ओर झुकना पड़ता था, जिससे कमर में भी असहनीय दर्द बना रहता था। धीरे-धीरे उनकी स्थिति इतनी बिगड़ गई कि वह 300 से 1400 मीटर तक भी नहीं चल पाती थीं।

समस्या यहीं खत्म नहीं हुई। उनके दाहिने पैर की लंबाई लगभग दो इंच कम हो चुकी थी। इस वजह से चलने में लंगड़ाहट और भी ज्यादा बढ़ गई थी। दिन हो या रात, कमर और कूल्हे का दर्द उनकी जिंदगी का स्थायी हिस्सा बन चुका था। एक बेटी के रूप में उन्हें इस हालत में देखना मेरे लिए बेहद पीड़ादायक था।
JKHospitalBhopal : पड़ोसी की कहानी बनी उम्मीद की किरण
हमारे पड़ोसी श्री मुकेश यादव की पत्नी श्रीमती अंजली यादव, जिनकी शादी को केवल छह महीने हुए थे, उन्हें भी यही समस्या थी। उनकी टांग भी दो इंच छोटी हो चुकी थी। वर्ष 2017 में उनका ऑपरेशन JK Hospital, भोपाल में डॉ. आर. के. सोनी द्वारा किया गया था। ऑपरेशन के बाद वे पूरी तरह स्वस्थ होकर सामान्य जीवन जी रही थीं।

जब हम उनसे मिले और उनकी रिकवरी देखी, तो हमारी उम्मीदें फिर से जाग उठीं। उन्होंने हमें भरोसा दिलाया कि सही डॉक्टर और सही इलाज से यह समस्या पूरी तरह ठीक हो सकती है। उसी दिन हमने तय कर लिया कि मां का ऑपरेशन भी JK Hospital, भोपाल में ही करवाएंगे।
JKHospitalBhopal : आर्थिक चुनौतियों के बावजूद लिया बड़ा फैसला
हमारी आर्थिक स्थिति बहुत मजबूत नहीं थी, लेकिन हम मां के लिए अमेरिका का सिरामिक हिप इम्प्लांट लगवाना चाहते थे, ताकि उन्हें लंबे समय तक बेहतर परिणाम मिल सकें। परिवार ने मिलकर पैसों की व्यवस्था की और आखिरकार 2 जनवरी 2026 को मां का सफल हिप रिप्लेसमेंट सर्जरी (Hip Replacement Surgery) डॉ. राम के सोनी द्वारा की गई।
ऑपरेशन पूरी तरह सफल रहा। सबसे बड़ी खुशी की बात यह है कि मां के पैरों की दो इंच की पुरानी कमी अब ठीक हो चुकी है। अब वह बिना घुटने पर हाथ रखे, बिना आगे झुके और बिना लंगड़ाहट के चल पा रही हैं। कमर का पुराना दर्द भी लगभग खत्म हो चुका है।

JKHospitalBhopal : डॉक्टर की सर्जिकल स्किल और व्यवहार ने जीता दिल
JKHospitalBhopal भोपाल के डॉ. राम के सोनी का व्यवहार बेहद आत्मीय और भरोसा देने वाला रहा। उनकी सर्जिकल स्किल और अनुभव ने हमारी मां को नई जिंदगी दी है। ऑपरेशन से पहले और बाद की पूरी प्रक्रिया में अस्पताल का स्टाफ भी सहयोगी रहा।

JKHospitalBhopal : आज मेरी मां न सिर्फ चल पा रही हैं, बल्कि पहले से ज्यादा आत्मविश्वास के साथ रोजमर्रा के काम भी कर रही हैं। 15 साल का दर्द अब अतीत बन चुका है। एक बेटी के रूप में मेरी खुशी शब्दों में बयां नहीं की जा सकती। हम पूरे परिवार की ओर से डॉ. राम के सोनी और JK Hospital, भोपाल की टीम का दिल से आभार व्यक्त करते हैं। मां का स्वस्थ और मुस्कुराता चेहरा हमारे लिए सबसे बड़ा आशीर्वाद है।
ये भी जानिए : सिंहस्थ 2028 का महासंकल्प: मुख्यमंत्री ने किया ₹1133 करोड़ की हरियाखेड़ी जल परियोजना का शिलान्यास





