झारखंड की 25 बड़ी खबरें | 19 जुलाई 2025

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
झारखंड की 25 बड़ी खबरें | 19 जुलाई 2025

1. 13,300 करोड़ के बकाये की माफी की मांग

हेमंत सोरेन ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर राज्य पर बकाया 13,300 करोड़ रुपये माफ करने की मांग की। उन्होंने कहा कि नक्सल प्रभावित झारखंड के लिए यह केंद्र और राज्य दोनों की जिम्मेदारी है।

Contents
1. 13,300 करोड़ के बकाये की माफी की मांग2. नगर निकाय चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट की सख्ती3. निशिकांत दुबे बोले- मोदी को 75 की उम्र में रिटायर होने की जरूरत नहीं4. मोदी न हों तो BJP 150 सीटें भी न जीत पाए – दुबे5. रांची में स्कूल की छत गिरने से बुजुर्ग की मौत6. कोडरमा में क्लास के दौरान स्कूल की छत गिरी7. बोकारो मुठभेड़ में 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर8. ‘मंईयां बलवान योजना’ से 30 लाख महिलाओं को लाभ9. मौसम अपडेट: अगले 4 दिन हल्की बारिश की संभावना10. 2 लाख की कंपनी बनाकर हड़पी 103 एकड़ जमीन11. बिजली गिरने से 24 घंटे में 8 लोगों की मौत12. दोस्तों ने ही की युवक की हत्या, मामूली बात पर लिया जान13. 24 घंटे में बदलेगा मौसम, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट14. जमशेदपुर में बनेगा वंदे भारत ट्रेन का कोच फैक्ट्री15. जमशेदपुर में बुलडोजर चला, 6 मकान ध्वस्त16. JCAPCPL कर्मचारियों का वेतन 14 हजार बढ़ा17. सरयू राय पर दस्तावेज लीक का आरोप तय18. पलामू में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, स्कूल बंद19. ऋण चुकता न कर पाने से युवक ने की आत्महत्या20. रांची में 2 घंटे तक बंधक बनाकर 16 लाख की डकैती21. शिवराज सिंह चौहान के रिटायरमेंट पर बयान22. TRF को आतंकी संगठन घोषित करने पर भड़का पाकिस्तान23. कॉलेज में डिग्री के बदले खून मांगने का मामला वायरल24. तीन DNA से पैदा हुआ बच्चा बना चर्चा का विषय25. आकाश प्राइम डिफेंस सिस्टम की कामयाबी

2. नगर निकाय चुनाव में देरी पर हाईकोर्ट की सख्ती

झारखंड हाईकोर्ट ने शहरी निकाय चुनाव में देरी को लोकतंत्र की अवहेलना बताते हुए मुख्य सचिव को व्यक्तिगत रूप से अदालत में पेश होने का निर्देश दिया है।


3. निशिकांत दुबे बोले- मोदी को 75 की उम्र में रिटायर होने की जरूरत नहीं

मोहन भागवत के 75 साल की उम्र में नेताओं के रिटायरमेंट के बयान पर निशिकांत दुबे ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी को इसकी कोई जरूरत नहीं।


4. मोदी न हों तो BJP 150 सीटें भी न जीत पाए – दुबे

निशिकांत दुबे ने कहा कि अगर मोदी पार्टी के नेता न हों तो बीजेपी 150 सीट भी नहीं जीत सकती। वह अगले 15-20 साल तक प्रधानमंत्री रहेंगे।


5. रांची में स्कूल की छत गिरने से बुजुर्ग की मौत

रांची में एक स्कूल की छत गिरने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। मलबे में एक व्यक्ति के फंसे होने की आशंका है। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।


6. कोडरमा में क्लास के दौरान स्कूल की छत गिरी

कोडरमा में भारी बारिश के बीच एक स्कूल की क्लास के दौरान छत गिर गई, जिससे छात्रों में अफरा-तफरी मच गई।


7. बोकारो मुठभेड़ में 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर

सरेंडर की तैयारी में लगे कुंवर मांझी नामक इनामी नक्सली को बोकारो में मुठभेड़ में मारा गया। वह आत्मसमर्पण करने वाला था।


8. ‘मंईयां बलवान योजना’ से 30 लाख महिलाओं को लाभ

झारखंड सरकार जल्द ही ‘मंईयां बलवान योजना’ शुरू करेगी, जिससे राज्य की 30 लाख महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक लाभ मिलेगा।


9. मौसम अपडेट: अगले 4 दिन हल्की बारिश की संभावना

मौसम विभाग के अनुसार, अगले 4 दिनों तक राज्य में मौसम साफ रहेगा, हालांकि कहीं-कहीं हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।


10. 2 लाख की कंपनी बनाकर हड़पी 103 एकड़ जमीन

बोकारो में 103 एकड़ जमीन के घोटाले में दो लोगों ने सिर्फ 2 लाख की कंपनी बनाकर सरकारी जमीन पर कब्जा कर लिया।


11. बिजली गिरने से 24 घंटे में 8 लोगों की मौत

राज्य में वज्रपात की घटनाओं में एक दिन में 8 लोगों की मौत हो गई, जिसमें महिलाएं और किसान भी शामिल हैं।


12. दोस्तों ने ही की युवक की हत्या, मामूली बात पर लिया जान

रांची में एक युवक की हत्या उसके ही दोस्तों ने कर दी क्योंकि उसने उनके कहने पर गाड़ी के पुर्जे खोलने से मना कर दिया था।


13. 24 घंटे में बदलेगा मौसम, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

झारखंड के कई जिलों में झमाझम बारिश और तेज हवाओं का अलर्ट जारी किया गया है।


14. जमशेदपुर में बनेगा वंदे भारत ट्रेन का कोच फैक्ट्री

चाकुलिया में वंदे भारत ट्रेन के डिब्बे बनने की फैक्ट्री स्थापित होगी, जिससे 4000 लोगों को रोजगार मिलेगा।


15. जमशेदपुर में बुलडोजर चला, 6 मकान ध्वस्त

प्रशासन ने अतिक्रमण हटाने के अभियान में जमशेदपुर में आधा दर्जन मकानों को गिरा दिया।


16. JCAPCPL कर्मचारियों का वेतन 14 हजार बढ़ा

JCAPCPL कर्मचारियों की सैलरी में ₹14,000 की बढ़ोतरी की गई है। इसके साथ ही भत्ते भी बढ़ाए गए हैं।


17. सरयू राय पर दस्तावेज लीक का आरोप तय

स्वास्थ्य विभाग से जुड़े गोपनीय दस्तावेज लीक मामले में विधायक सरयू राय पर आरोप तय किए गए हैं।


18. पलामू में बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त, स्कूल बंद

भारी बारिश के चलते पलामू में सड़कों से लेकर घरों तक पानी भर गया है, जिससे स्कूलों में छुट्टी घोषित कर दी गई।


19. ऋण चुकता न कर पाने से युवक ने की आत्महत्या

रांची में एक युवक ने कर्ज की वसूली से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। सुसाइड नोट में लिखा- “मैं अच्छा बेटा नहीं बन सका।”


20. रांची में 2 घंटे तक बंधक बनाकर 16 लाख की डकैती

डकैतों ने ट्रांसमिशन स्टोर में घुसकर कर्मचारियों को बंधक बनाकर 16 लाख रुपये की डकैती की। बिजली उपकरणों को भी नुकसान पहुंचाया।


21. शिवराज सिंह चौहान के रिटायरमेंट पर बयान

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने की अटकलों और रिटायरमेंट पर कहा- “समय बताएगा।”


22. TRF को आतंकी संगठन घोषित करने पर भड़का पाकिस्तान

TRF को आतंकी संगठन घोषित करने और पहलगाम हमले में कार्रवाई पर चीन और अमेरिका के रुख से पाकिस्तान तिलमिला गया है।


23. कॉलेज में डिग्री के बदले खून मांगने का मामला वायरल

झारखंड में एक कोच पर छात्रों से जबरन ब्लड डोनेट करवाने का मामला सामने आया है। जांच की मांग हो रही है।


24. तीन DNA से पैदा हुआ बच्चा बना चर्चा का विषय

ब्रिटेन में तीन लोगों के DNA से एक बच्चा जन्मा है, जिससे मेडिकल साइंस में नया अध्याय जुड़ गया है।


25. आकाश प्राइम डिफेंस सिस्टम की कामयाबी

भारत के आकाश प्राइम एयर डिफेंस सिस्टम ने 4500 मीटर की ऊंचाई पर लक्ष्य को सटीकता से भेदा, वीडियो वायरल हुआ।

Agriculture Success Story : अन्नदाता ही हैं मध्यप्रदेश के भाग्य विधाता : मुख्यमंत्री

डिजिटल डेस्क, स्वदेश न्यूज Agriculture Success Story : भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन

DeepakKamboj SirsaNews : सीएम सैनी ने युवा कोच दीपक कंबोज को किया सम्मानित, दिव्यांग क्रिकेट को दिलाई नई पहचान

रिपोर्ट: राजरतन पारीक DeepakKamboj SirsaNews : हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

ReengusDhulandi2026 : रींगस में धूलंडी की मची धूम, शवयात्रा और बारात बनीं आकर्षण का केंद्र

रिपोर्ट- सुमन ReengusDhulandi2026 : राजस्थान के रींगस शहर में धूलंडी का पर्व

Chhapra: अनियंत्रित बुलेट पेड़ से टकराई, इलाज के अभाव में तड़प-तड़प कर हुई युवक की मौत

रिपोर्ट: पवन कुमार सिंह Chhapra सारण जिले के जलालपुर थाना क्षेत्र में

Sasaram: नगर थाने में ही रणक्षेत्र बन गया परिसर, पुलिस की मौजूदगी में भिड़े दो गुट

Report: Avinash shrivastva Sasaram रोहतास जिले के सासाराम नगर थाने में मंगलवार

Holi Wishes: MP के खाद्य मंत्री ने प्रदेशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

Holi Wishes: मध्यप्रदेश के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री गोविन्द

Holi Security Flag March: होली पर्व पर भानुप्रतापपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च

Holi Security Flag March: संवेदनशील क्षेत्रों में मार्च कर दिया सुरक्षा का

Unnao : आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसा, मासूम समेत दो की मौत, 9 घायल

Report: Anmol kumar Unnao उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे

Bengaluru: ज्योतिषी की ‘शादी टूटने’ की भविष्यवाणी से सहमी महिला इंजीनियर, फंदे से लटककर दी जान

Bengaluru कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु के बगलागुंटे इलाके में शुक्रवार को एक

Basti : सिरफिरे आशिक का खूनी तांडव, घर में सो रही 12वीं की छात्रा की गोली मारकर हत्या

Basti  बस्ती जिले के कलवारी थाना क्षेत्र के बैडारी एहतमाली गांव में

Flag March for Holi Security: होली पर्व पर कांकेर-भानुप्रतापपुर में पुलिस का फ्लैग मार्च

Flag March for Holi Security: शांति और कानून व्यवस्था के लिए संवेदनशील

Chandra Grahan 2026: आज के दिन की विशेष जानकारी और सावधानियाँ

Chandra Grahan 2026: वैदिक पंचांग के अनुसार, 03 मार्च 2026 को होलिका

Jaipur: CM भजनलाल शर्मा के निवास पर हुआ होलिका दहन, प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना

Report by: Suman Jaipur: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोमवार मध्यरात्रि के बाद

Rohtas में होलिका दहन उत्सव धूमधाम से संपन्न, प्रशासन रहा सतर्क

Report by: Avinash Srivastwa Rohtas: रोहतास जिले में होली पर्व की पूर्व