Mohit Jain
झारखंड में अपराध, राजनीति, प्रशासन और मौसम से जुड़ी कई बड़ी घटनाएं सामने आई हैं। गिरिडीह से लेकर धनबाद और रांची तक राज्य के कई हिस्सों में हलचल रही। आइए जानते हैं आज की 10 प्रमुख खबरें।
1.गिरिडीह में जाली नोट गिरोह पकड़ा गया
गिरिडीह पुलिस ने 45 हजार रुपये के नकली नोट और बाइक बरामद करते हुए गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार किया। कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई।
2. चतरा में 7 लाख रुपए की अफीम जब्त
दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने 1 किलो 90 ग्राम अफीम बरामद की, जो बिहार ले जाने की तैयारी में थी।
3. राज्य कर्मचारियों के लिए नया सिस्टम
वित्त विभाग ने सभी विभागों से आवश्यक सूचनाएं मांगी। सरकार राज्य इंप्लाइ इन्फॉरमेशन सिस्टम तैयार कर रही है।
4. पलामू इलाके में दीपावली पर बारिश की संभावना
झारखंड में रात का पारा अचानक 3.5 डिग्री तक गिरा। मौसम विभाग ने दीपावली के दिन बारिश की संभावना जताई है।
5. गिरिडीह में ड्रोन से अवैध शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़
पुलिस ने 10,400 किलो जावा महुआ और 210 लीटर शराब जब्त की। तीन आरोपी फरार हैं।
6. झामुमो उम्मीदवारों की तैयारी
झामुमो के सभी सांसद और विधायक 22 अक्टूबर से घाटशिला में कैंप करेंगे। प्रत्याशी घोषित होते ही गहमागहमी बढ़ गई है।
7. पलामू में बीएसएनएल टावर में आग
ग्रामीणों ने नेटवर्क न मिलने पर टावर में आग लगाई। पुलिस ने नक्सली संलिप्तता से इनकार किया।
8. धनबाद में डेंगू जांच किट की अनियमितता
17280 में से 16.5 हजार किट बिना उपयोग के दिसंबर तक एक्सपायर होने वाली हैं। जांच में भारी अनियमितता सामने आई।
9. पाकुड़ में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
साहिबगंज से आरोपी को गिरफ्तार किया गया। मामला पोक्सो एक्ट के तहत दर्ज है।
10. रांची में फ्लाईओवर निर्माण योजना
रातू रोड एलिवेटेड कॉरिडोर पर फ्लाईओवर का निर्माण होगा। यह जमीन से 14 मीटर और सड़क से 7 मीटर ऊंचा होगा।





