Mohit Jain
झारखंड में दिवाली से पहले राजनीति, प्रशासन, शिक्षा और बाजार से जुड़ी कई अहम खबरें सामने आई हैं। रांची, बोकारो, गुमला और चाईबासा समेत पूरे राज्य में हलचल तेज है। जानिए, राज्यभर की 10 बड़ी खबरें एक साथ।
1. चाईबासा में दो नक्सली गिरफ्तार
आईईडी ब्लास्ट कर पुलिया को क्षतिग्रस्त करने वाले दो नक्सलियों को गिरफ्तार किया गया, उनके पास से 22 पीस 9-बोल्ट की बैटरी बरामद।
2. सरकार 1 दिसंबर से खरीदेगी धान
राज्य सरकार ने धान खरीदी की तारीख तय की, मिलरों को अनिवार्य रूप से कराना होगा रजिस्ट्रेशन।
3. डिग्री तो विवि देता है, पर रिकॉर्ड नहीं रखता
सत्यापन में आ रही दिक्कतें, विश्वविद्यालयों में रिकॉर्ड मैनेजमेंट की कमी उजागर।
4. रिम्स का बर्न वार्ड अलर्ट
दिवाली से पहले आगजनी की घटनाओं को देखते हुए चिकित्सकों की छुट्टियां रद्द, स्टाफ को अलर्ट पर रखा गया।
5. रांची में धनतेरस पर चमका बाजार
करीब 105 किलो सोना और 200 किलो चांदी की हुई बिक्री, व्यापारियों के चेहरे खिले।
6. जेएलकेएम ने रामदास मुर्मू को फिर दिया टिकट
राजनीतिक हलकों में हलचल, पार्टी ने पुराने प्रत्याशी पर फिर से जताया भरोसा।
7. बिहार में महागठबंधन से अलग हुआ JMM
झारखंड मुक्ति मोर्चा ने 6 विधानसभा सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया, तेजस्वी यादव ने दी थीं सिर्फ दो सीटें।
8. बोकारो में धनतेरस पर खरीदारी का उत्साह
सोना, चांदी, बर्तन और वाहनों की जमकर बिक्री, बाजारों में दिनभर रही भीड़।
9. गुमला में सड़क हादसा
दो बाइक की आमने-सामने टक्कर में एक युवक की मौत, तीन लोग गंभीर रूप से घायल।
10. चाईबासा में नक्सली साजिश नाकाम
जेटेया जंगल में सुरक्षा बलों ने भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद किए।





