Jharkhand Steel Industry Investment: लंदन में बनी झारखंड की नई औद्योगिक तस्वीर, जिंदल समूह के साथ निवेश और रोजगार पर सहमति

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Jharkhand Steel Industry Investment

Report By: Himanshu Priyadarshi

Jharkhand Steel Industry Investment: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से लंदन में नवीन जिंदल समूह के प्रतिनिधियों ने मुलाकात की। यह भेंट रांची में दो जनवरी 2026 को मुख्यमंत्री से नवीन जिंदल से हुई बातचीत को आगे बढ़ाते हुए नवीन जिंदल समूह और झारखंड सरकार के बीच सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा हुई।

Jharkhand Steel Industry Investment: इस्पात उद्योग, स्वच्छ ऊर्जा और बिजली ढांचे के क्षेत्र में संभावित निवेश को लेकर रुचि

Jharkhand Steel Industry Investment

बैठक के दौरान इस्पात (स्टील), स्वच्छ ऊर्जा, कौशल प्रशिक्षण और सतत विकास जैसे विषयों पर विशेष रूप से बातचीत हुई। दोनों पक्षों ने झारखंड में सतत औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम करने पर सहमति जताई। नवीन जिंदल समूह ने झारखंड में इस्पात उद्योग, स्वच्छ ऊर्जा और बिजली ढांचे के क्षेत्र में संभावित निवेश को लेकर रुचि दिखाई। यह पहल भारत के कम कार्बन अर्थव्यवस्था की दिशा में किए जा रहे प्रयासों के अनुरूप है।

Jharkhand Steel Industry Investment: उच्च शिक्षा, कौशल प्रशिक्षण को लेकर चर्चा

Jharkhand Steel Industry Investment

बैठक में मरांग गोमके छात्रवृत्ति योजना की सराहना करते हुए नवीन जिंदल समूह ने कौशल शिक्षा और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सहयोग पर भी चर्चा की। इसके अंतर्गत झारखंड के छात्रों के लिए छात्रवृत्ति सहायता, प्रशिक्षण कार्यक्रम और क्षमता निर्माण की योजनाओं पर विचार किया गया। इसके साथ ही युवाओं को बेहतर अवसर देने के लिए कौशल विकास और प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से संस्थानों की क्षमता बढ़ाने पर भी सहमति बनी।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Simhastha 2028 Ujjain : सिंहस्थ-2016 के अनुभव, 2028 का संकल्प,आस्था का महासंगम, आध्यात्मिक समागम

Simhastha 2028 Ujjain : स्वच्छ सिंहस्थ, स्वस्थ सिंहस्थ ही हमारा संकल्प,सिंहस्थ को