BY: MOHIT JAIN
1. गिरिडीह: सरिया में 6 लाख की चोरी का खुलासा
पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि 2 अभी भी फरार हैं। गिरोह का नेटवर्क बिहार और झारखंड तक फैला हुआ है।
2. पलामू: पत्नी की हत्या कर दूसरी शादी की चाह
20 साल पहले हुई शादी के बाद पति ने पत्नी का गला घोंट दिया। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
3. रांची: हिंदी को बताया समृद्ध और वैज्ञानिक भाषा
कार्यक्रम में विशेषज्ञों ने कहा कि हिंदी में सभी बोलियों का समावेश है, यही इसकी ताकत है।
4. रांची: जलभराव से फिर डूबी व्यवस्था
कांटाटोली रोड, पीपी कंपाउंड, अपर बाजार, बूटी रोड और सेवा सदन रोड पूरी तरह तालाब में तब्दील हो गए।
5. गोड्डा: सड़क हादसे में दंपती की मौत
अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मारी, जिससे पति-पत्नी की मौत हो गई और तीन बच्चे अनाथ हो गए।
6. रांची: VAC-2 परीक्षा का शेड्यूल बदलने पर हंगामा
एक दिन पहले शेड्यूल चेंज होने से कई परीक्षार्थी परीक्षा से वंचित रह गए और अब अंक को लेकर असंतोष जता रहे हैं।
7. पश्चिमी सिंहभूम: ट्रेलर और सवारी वाहन में टक्कर
हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। वाहन की छत पर भी यात्री बैठे हुए थे।
8. चाईबासा: सड़क हादसे में दो छात्र घायल
परीक्षा देकर लौट रहे दो छात्र बाइक से गिरकर घायल हो गए।
9. जामताड़ा: जमीन विवाद में युवक की हत्या
सालुका गांव के पलाश जंगल से शव बरामद हुआ। आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया।
10. धनबाद: गैंगवार में युवक की हत्या
धनबाद के झरिया इलाके में गोलीबारी की घटना, पुलिस ने जांच शुरू की।





