Jaspur: कुकिंग गैस की किल्लत की अफवाह से मची अफरा-तफरी, प्रशासन ने संभाला मोर्चा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Jaspur

Report by: Pradeep Srivastav

Jaspur: ईरान, इजरायल और अमेरिका के बीच जारी युद्ध के बीच सोशल मीडिया पर एलपीजी गैस, पेट्रोल और डीजल की कमी को लेकर अफवाहें तेजी से फैलने लगीं। इन खबरों के बाद जसपुर क्षेत्र में उपभोक्ताओं में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और लोग गैस सिलेंडर लेने के लिए एजेंसियों की ओर दौड़ पड़े।

Jaspur: प्रशासन ने अफवाहों पर लगाया अंकुश

जिलाधिकारी उधम सिंह नगर ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिले के सभी उप जिलाधिकारियों, तहसीलदारों और आपूर्ति निरीक्षकों को निर्देश दिए कि लोगों को सही जानकारी दी जाए। प्रशासन ने साफ किया कि देश में पेट्रोल, डीजल और एलपीजी गैस पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध है और किसी तरह की कमी नहीं है। अधिकारियों ने लोगों से अपील की कि अफवाहों पर ध्यान न दें।

Jaspur: गैस एजेंसी और गोदामों का निरीक्षण

अफवाहों के बीच प्रशासन की संयुक्त टीम ने जसपुर क्षेत्र में गैस सिलेंडर डिलीवरी व्यवस्था और गोदामों का निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने गैस की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था का जायजा लिया।

Jaspur: भारत गैस एजेंसी पर उमड़ी भीड़

इधर जसपुर की भारत गैस एजेंसी पर सैकड़ों उपभोक्ता एकत्र हो गए, जिससे कार्यालय की व्यवस्था प्रभावित होने लगी। स्थिति की जानकारी मिलने पर तहसीलदार दलीप सिंह नेगी और आपूर्ति निरीक्षक मुकुल कुमार गर्जोला पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे।

Jaspur: अधिकारियों ने लोगों को दी सही जानकारी

अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को शांत कराया और कार्यालय की व्यवस्था को सामान्य किया। साथ ही लोगों को बताया कि गैस की कोई कमी नहीं है और अफवाहों से घबराने की जरूरत नहीं है। प्रशासन ने भरोसा दिलाया कि जनता की सुविधाओं के लिए सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।

read also: Indore : IAS अधिकारी के फार्महाउस पर पुलिस का छापा, जुआ खेलते 18 गिरफ्तार; ₹13 लाख से ज्यादा कैश बरामद, 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड

Surguja में अवैध उत्खनन, माइनिंग विभाग की बड़ी कार्रवाई

Report by: Dinesh Gupta Surguja: सरगुजा जिले में अवैध उत्खनन और खनिज

Bhopal: सुखी-सेवनिया स्टेशन पर मची अफरा-तफरी, पटरी से उतरे डिब्बे

Bhopal : राजधानी के पास स्थित सुखी-सेवनिया रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को

Bhagalpur में ट्रेन लूट गिरोह का भंडाफोड़, 2 महिला आरोपी गिरफ्तार

Report by: Sanjeev Sharma Bhagalpur: भागलपुर से बड़ी खबर है। रेल पुलिस

Durg में अफीम खेती का मामला, प्रशासन ने शुरू की जांच

Report by: Vishnu Gautam Durg: दुर्ग जिले के ग्राम समोदा में मक्के

Bokaro में ऑटो को हाईवा ने मारी टक्कर, 10 वर्षीय बच्चे की मौत

Report by: Sanjeev Kumar Bokaro: बोकारो के चिराचास थाना क्षेत्र में नेशनल

IPL 2026: 19वें सीजन के पहले 20 मैचों का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा आगाज

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का इंतजार कर रहे

Bhopal के अल रशीद हॉस्पिटल पर अनियमितताओं का आरोप, आयुष्मान ‘निरामयम्’ योजना से सस्पेंड

Bhopal: राज्य स्वास्थ्य एजेंसी द्वारा आयुष्मान भारत "निरामयम्" योजना अंतर्गत पात्र एवं

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ के आज की 10 बड़ी खबरें.. 1. पूर्व गृहमंत्री के

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश के आज की 10 बड़ी खबरें... 1. MP में

12-march-rashifal-2026 : 12 मार्च 2026 का राशिफल

12-march-rashifal-2026 : मेष (Aries)आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में

Gyanveer University : बुंदेलखंड में शिक्षा का लिखा जा रहा है नया अध्याय : सीएम डॉ. यादव

Gyanveer University : सागर के विकास में मुख्यमंत्री डॉ. यादव का योगदान