,

ताजा ICC टेस्ट रैंकिंग जारी, अश्विन को पीछे छोड़ ये दिग्गज गेंदबाज शीर्ष पर पहुंचा

icc test ranking

भारत के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह बुधवार को दुनिया के शीर्ष तेज गेंदबाज बन गए। उन्होंने रविचंद्रन अश्विन को पीछे छोड़ दिया। दिग्गज गेंदबाज ने हाल ही में बांग्लादेश के खिलाफ खेली गई दो मैचों की टेस्ट सीरीज में अपने सनसनीखेज प्रदर्शन के दम पर आईसीसी की ताजा टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल किया। वहीं, युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल और दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली को भी टेस्ट रैंकिंग में फायदा हुआ है उनकी रैंकिंग ऊपर हुई है।

बुमराह बने नए बादशाह
भारत और बांग्लादेश के बीच खेली गई दो मैचों की टेस्ट सीरीज में तेज गेंदबाज ने 11 विकेट चटकाए थे। अब उन्हें इसका फायदा मिला है। एक स्थान की छलांग लगाकर वह शीर्ष पर पहुंच गए। अब उनके 870 प्वॉइंट्स हो गए हैं। वहीं, अश्विन दूसरे पायदान पर खिसक गए। उनके खाते में 869 अंक हैं।

बात करें तो टेस्ट गेंदबाजों की ताजा रैंकिंग में भारत के 2, ऑस्ट्रेलिया के 2 और एक साउथ अफ्रीकी गेंदबाज शामिल है। तीसरे स्थान पर ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड और फिर ऑस्ट्रेलिया के टेस्ट कप्तान पैट कमिंस हैं। कगिसो रबाडा 5वें पायदान पर हैं।

ICC की ताजा रैंकिंग (गेंदबाज)
जसप्रीत बुमराह- 870 रेटिंग प्वाइंट
आर अश्विन- 869 रेटिंग प्वाइंट
जोश हेजलवुड- 847 रेटिंग प्वाइंट
पैट कमिंस- 820 रेटिंग प्वाइंट
कगिसो रबाडा- 820 रेटिंग प्वाइंट

Bhopal: करुणाधाम आश्रम में 21 फीट ऊंची पंचमुखी महाकाली ‘बड़ी अम्मा’ का भव्य स्वागत

Bhopal: राजधानी भोपाल के करुणाधाम आश्रम, नेहरू नगर में मध्यप्रदेश की पहली…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें 1. CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. MP Navratri News: आज से…

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 11 अक्टूबर 2026, रविवार का दिन शारदीय नवरात्रि की…