Jan Aushadhi Kendra, Dabra: प्रधानमंत्री जन औषधि योजना के तहत 50 से 90 प्रतिशत तक सस्ती दवाएं, गरीबों को मिल रहा सीधा लाभ

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Jan Aushadhi Kendra, Dabra

Report by: Santosh Sarbaghi, Edit by: Priyanshi Soni

Jan Aushadhi Kendra, Dabra: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की महत्वाकांक्षी प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि योजना ग्रामीण और गरीब जनता के लिए संजीवनी साबित हो रही है। डबरा तहसील के डबरा और भितरवार क्षेत्र में संचालित दो जन औषधि केंद्र ग्रामीणों को सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं उपलब्ध करा रहे हैं।

Jan Aushadhi Kendra, Dabra: 50 से 90 प्रतिशत तक सस्ती मिल रही दवाएं

जन औषधि केंद्रों पर आम ब्रांडेड दवाओं की तुलना में 50 प्रतिशत से लेकर 90 प्रतिशत तक कम कीमत पर दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इससे लंबे समय से बीमारियों से जूझ रहे गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों को बड़ी राहत मिल रही है।

Jan Aushadhi Kendra, Dabra: देशभर में 17 हजार से अधिक जन औषधि केंद्र

सरकार के संकल्प के तहत आज देशभर में 17,000 से अधिक जन औषधि केंद्र संचालित हो रहे हैं, जिनका उद्देश्य हर नागरिक तक सस्ती और असरदार दवाएं पहुंचाना है। ग्रामीण क्षेत्रों में इन केंद्रों की भूमिका और भी महत्वपूर्ण हो जाती है, जहां महंगी दवाएं आम आदमी की पहुंच से बाहर होती हैं।

Jan Aushadhi Kendra, Dabra

Jan Aushadhi Kendra, Dabra: संचालक हनुमंत शुक्ला ने रखे अहम तथ्य

डबरा जन औषधि केंद्र के संचालक हनुमंत शुक्ला ने बताया कि केंद्र पर हर तरह की आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं और ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग लाभ लेने पहुंच रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की यह योजना स्वास्थ्य के क्षेत्र में गरीबों के लिए बेहद उपयोगी साबित हो रही है।

ग्रामीणों ने बताया, अब इलाज हुआ आसान

जन औषधि केंद्र पर दवा लेने आए ग्रामीण ग्राहकों ने बताया कि पहले वही दवाएं उन्हें बाजार में काफी महंगी कीमत पर मिलती थीं, लेकिन अब कम दाम में दवा मिलने से इलाज आसान हो गया है और पैसों की भी बचत हो रही है।

जनता के हित में प्रभावी साबित हो रही योजना

ग्रामीणों का कहना है कि जन औषधि केंद्र आम जनता के लिए हितकारी साबित हो रहे हैं और सरकार की यह पहल स्वास्थ्य के क्षेत्र में गरीबों के लिए मील का पत्थर बन रही है।

यह खबर भी पढ़ें; Ajaygarh Fort Contaminated Water: मकर संक्रांति से पहले अजयगढ़ किले के तालाब का दूषित पानी बना खतरा

Ambikapur में ई-रिक्शा गोदाम में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर खाक

Report by: Dinesh Gupta Ambikapur: अंबिकापुर शहर में एक ई-रिक्शा गोदाम में

Bhagalpur व्यवहार न्यायालय में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

Report by: Sanjeev Kumar Bhagalpur: भागलपुर व्यवहार न्यायालय परिसर में जिला विधिक

Raipur में कैश कलेक्शन एजेंट संदिग्ध रूप से लापता, 10 लाख रुपये लेकर फरार होने का आरोप

Raipur: राजधानी रायपुर में कैश कलेक्शन के लिए निकला एक एजेंट संदिग्ध

Khairagarh: टायर फटने से केले से भरी माजदा अनियंत्रित, सड़क पर बिखरा माल

Report by: Khilesh Verma Khairagarh: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ क्षेत्र में शनिवार को

Singrauli: पावर प्लांट में मजदूर की मौत के बाद हंगामा, तोड़फोड़ और आग लगाने की कोशिश

Singrauli: सिंगरौली जिले के माडा थाना क्षेत्र के बधौरा स्थित एक निजी

Shivpuri: सोशल मीडिया पर शिक्षक ने प्रधानमंत्री के भाषण का बनाया नकल वीडियो, निलंबित

Shivpuri: मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के पोहरी विकासखंड में एक प्राथमिक शिक्षक

Bhopal: हिन्दू नववर्ष पर 25वां “कर्मश्री” कवि सम्मेलन, मुख्यमंत्री डॉ. यादव करेंगे शुभारंभ

Bhopal: हिन्दू नववर्ष के अवसर पर आयोजित होने वाले "कर्मश्री" कवि सम्मेलन

Sakti जिले में सरपंच पति की गुंडागर्दी का वायरल वीडियो

Report by: Laxman Kurrey Sakti: छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के जैजैपुर थाना

Aiden Markram होंगे मेनचेस्टर सुपर जायंट्स के नए कप्तान, द हंड्रेड सीजन के लिए मिली जिम्मेदारी

Aiden Markram: टी20 फॉर्मेट के अनुभवी खिलाड़ी एडन मार्करम को द हंड्रेड

Ujjain: पौराणिक फिल्मों का अंतर्राष्ट्रीय महोत्सव शुरू, कई देशों की फिल्मों का होगा प्रदर्शन

Ujjain: उज्जैन में विक्रमोत्सव-2026 के अंतर्गत कालिदास अकादमी के अभिरंग सभागार में