Jamtara: बालू लदे अनियंत्रित ट्रैक्टर ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत; मुआवजे की मांग को लेकर घंटों हाईवे जाम

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Jamtara

Report: Ratan kumar

Jamtara गोविंदपुर–साहिबगंज नेशनल हाईवे पर मंगलवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें एक युवक की जान चली गई और एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। नारायणपुर थाना क्षेत्र के पबिया के पास हुई इस घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे और दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर राष्ट्रीय राजमार्ग को घंटों जाम रखा।

Jamtara भीषण टक्कर और मौके पर ही मौत

मंगलवार दोपहर करीब 12:30 बजे दुधानी निवासी राजामणि मंडल और रायडीह निवासी परमेश्वर सिंह एक ही बाइक पर सवार होकर जा रहे थे। इसी दौरान एक तेज रफ्तार और ओवरलोड बालू लदे ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि राजामणि मंडल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि परमेश्वर सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Jamtara अवैध बालू और बिना नंबर प्लेट का वाहन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दुर्घटना के बाद ट्रैक्टर का इंजन सड़क किनारे पेड़ पर चढ़ गया। ट्रैक्टर पर कोई नंबर प्लेट नहीं लगी थी और उसमें अवैध रूप से ओवरलोड बालू लदा हुआ था। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद जेसीबी मशीन की मदद से क्षतिग्रस्त वाहन के नीचे दबे शव को बाहर निकाला।

Jamtara ग्रामीणों का आक्रोश और हाईवे पर प्रदर्शन

घटना के विरोध में परिजनों और ग्रामीणों ने हाईवे जाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि प्रशासन अवैध बालू कारोबार और ओवरलोडिंग रोकने में पूरी तरह विफल रहा है, जिसके कारण क्षेत्र में लगातार हादसे हो रहे हैं। ग्रामीणों ने एंबुलेंस के देरी से पहुँचने पर भी नाराजगी जताई। मौके पर पहुंचे अंचल अधिकारी देवराज गुप्ता और पुलिस अधिकारियों द्वारा कड़ी कार्रवाई और सुरक्षा उपायों का आश्वासन दिए जाने के बाद ही जाम हटाया जा सका।

Read this: Forest Guard Recruitment : वन रक्षक भर्ती परीक्षा को लेकर अभ्यर्थियों का प्रदर्शन, जल्द परीक्षा कराने की मांग