,

Jamtara Police Firoz Ansari Arrested: 18 संगीन मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी फिरोज अंसारी गिरफ्तार; पुलिस ने खदेड़कर दबोचा, कट्टा-कारतूस और चांदी बरामद

Jamtara Police Firoz Ansari Arrested

Report: Ratan kumar

Jamtara Police Firoz Ansari Arrested झारखंड की जामताड़ा जिला पुलिस को अंतर-जिला स्तर पर वारदातों को अंजाम देने वाले एक शातिर और कुख्यात अपराधी को पकड़ने में बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। नाला के एसडीपीओ (SDPO) किशोर तिर्की ने सोमवार को आयोजित एक प्रेस वार्ता में इस बड़ी सफलता का खुलासा किया। उन्होंने बताया कि जामताड़ा के पुलिस अधीक्षक (SP) शंभु कुमार सिंह को एक पुख्ता खुफिया इनपुट मिला था कि एक वांछित अपराधी लाल रंग की बाइक से बीचकोड़ा फतेहपुर के रास्ते दुमका की तरफ भागने की फिराक में है। सूचना मिलते ही तुरंत एक विशेष जांच टीम (SIT) का गठन किया गया और बनगढ़ी पुल के पास सघन वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया गया।

Jamtara Police Firoz Ansari Arrested पुलिस को देख मोड़ी बाइक: तलाशी में मिला अवैध हथियार और लूटा गया माल

सोमवार सुबह करीब 09:40 बजे बनगढ़ी पुल के पास जब पुलिस टीम वाहनों की जांच कर रही थी, तभी लाल रंग की मोटरसाइकिल पर सवार एक संदिग्ध युवक वहां पहुंचा। पुलिस नाकेबंदी को देखकर उसने भागने का प्रयास किया, लेकिन अलर्ट मोड पर खड़ी पुलिस फोर्स ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे चारों तरफ से घेरकर खदेड़ते हुए दबोच लिया। कड़ाई से की गई पूछताछ में आरोपी ने अपनी पहचान फिरोज अंसारी (निवासी तुलसडाबर, थाना चितरा, जिला देवघर) के रूप में बताई। जब पुलिस ने उसकी अमली तलाशी ली, तो उसके पास से एक अवैध देशी कट्टा, दो जिंदा कारतूस, वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल और करीब 100 ग्राम चांदी के जेवरात बरामद किए गए।

Jamtara Police Firoz Ansari Arrested 3 जिलों में फैला था खौफ का नेटवर्क: हत्या, डकैती और अपहरण के 18 मामलों में था शामिल

एसडीपीओ किशोर तिर्की के अनुसार, गिरफ्तार फिरोज अंसारी एक आदतन अपराधी है, जो हाल ही में जेल से जमानत पर छूटकर बाहर आया था और दोबारा गैंग सक्रिय कर वारदातों को अंजाम दे रहा था। पूछताछ में उसने कुबूल किया कि वह बीते 29 मई 2026 को फतेहपुर बाजार में स्वर्ण व्यवसायी अमरजीत वर्मण से गनपॉइंट पर हुई नकदी और आभूषणों की बड़ी लूट में सीधे तौर पर शामिल था। इस संबंध में फतेहपुर थाने में कांड संख्या 21/26 दर्ज है। इसके अलावा, आरोपी ने देवघर, दुमका और जामताड़ा जिलों में हत्या, अपहरण, रंगदारी, लूट और डकैती जैसी करीब 18 संगीन वारदातों में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है।

Read this: Bhagalpur Kotwali Police Snatcher Arrested: डीएन सिंह रोड पर भीड़ का फायदा उठाकर बच्चे के गले से लॉकेट काट रहा था शातिर, लोगों ने रंगे हाथों दबोचा

Sports : MP में मोहन सरकार, खेलों को मिल रहा विस्तार, अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ी प्रदेश की साख

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Sports MP : भोपाल, मध्यप्रदेश अब सिर्फ विकास और…

Chanakya Niti: इन 2 चीजों से डरने वाले कभी नहीं हो पाते सफल, आचार्य चाणक्य ने बताई बड़ी वजह

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य भारतीय इतिहास के महान विद्वान, अर्थशास्त्री और कुशल…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 20 नवंबर 2026, शुक्रवार का दिन धार्मिक और ज्योतिषीय…

Sports : MP में मोहन सरकार, खेलों को मिल रहा विस्तार, अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ी प्रदेश की साख

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Sports MP : भोपाल, मध्यप्रदेश अब सिर्फ विकास और…

Muslim Population : दुनिया की धार्मिक आबादी का बदलता गणित, इस्लाम 2035 तक दुनिया का सबसे बड़ा धर्म होगा ?

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव Muslim Population : दुनिया के धार्मिक जनसांख्यिकीय परिदृश्य में…

PM Modi की मंत्रियों को सलाह, बोले- ‘खाओ, पियो और मौज करो’ हमारी संस्कृति नहीं; बचत बढ़ाएं, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य

PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने केंद्रीय मंत्रियों और वरिष्ठ सरकारी अधिकारियों…

CG: Top 10

CG: 1. छत्तीसगढ़ में कल से बारिश का अलर्ट, 50 किमी की…

MP: Top 10

MP: 1. भोपाल में न्यूज के नाम पर 4 करोड़ की वसूली,…

Aaj ka Rashifal: जानें आज का राशिफल

Aaj ka Rashifal: 19 नवंबर 2026, गुरुवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…