रिपोर्ट : रतन कुमार
Jamtara News : जामताड़ा जिले के लिए यह एक गौरवपूर्ण क्षण है, जब मिहिजाम की तीन होनहार बेटियों ने केंद्रीय सुरक्षा बलों में चयनित होकर न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे जिले का नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर जामताड़ा के पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता ने अपने कार्यालय कक्ष में तीनों बेटियों और उनके अभिभावकों को सम्मानित किया।

Jamtara News : सम्मानित होने वाली बेटियों में शबनम परवीन, जिनका चयन सीमा सुरक्षा बल (BSF), पंजाब में हुआ है; संजना कुमारी यादव, जिनका चयन BSF ग्वालियर, मध्यप्रदेश में हुआ है; और सोनम कुमारी, जिनका चयन केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) में हुआ है, शामिल हैं।

Jamtara News : इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक राजकुमार मेहता ने कहा कि ये बेटियाँ पूरे जामताड़ा जिले के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने कहा कि कठिन परिश्रम, आत्मविश्वास और मजबूत संकल्प से कोई भी लक्ष्य हासिल किया जा सकता है।
Jamtara News : एसपी ने अभिभावकों को भी इस सफलता के लिए बधाई दी और कहा कि बच्चों की उपलब्धियों के पीछे परिवार की अहम भूमिका होती है। उन्होंने आशा जताई कि इन बेटियों की सफलता से जिले की अन्य बालिकाएं भी देश सेवा और सुरक्षा बलों में करियर बनाने के लिए प्रेरित होंगी।
कार्यक्रम के दौरान मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी तीनों बेटियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।





