जामताड़ा की दो बेटियाँ राष्ट्रीय मलखंब प्रतियोगिता के लिए चयनित

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
jamtada-malkhamb-girls-national-selection

उज्जैन में 24 से 30 नवंबर तक होगी 69वीं राष्ट्रीय स्कूली मलखंब चैंपियनशिप

रिपोर्ट: रतन कुमार

जामताड़ा: जिले के लिए गर्व का पल तब सामने आया, जब जिले की दो प्रतिभाशाली बालिका खिलाड़ियों का चयन 69वीं राष्ट्रीय स्कूली मलखंब प्रतियोगिता के लिए हुआ। अंडर-17 वर्ग से दिया दत्ता और अंडर-14 वर्ग से महक कुमारी झारखंड टीम का प्रतिनिधित्व करेंगी। प्रतियोगिता 24 नवंबर से 30 नवंबर तक उज्जैन (मध्य प्रदेश) में आयोजित की जाएगी।

दोनों खिलाड़ियों का चयन अक्टूबर 2025 में रांची में आयोजित ओपन खेलो झारखंड मलखंब चयन प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के आधार पर किया गया था। जामताड़ा जिला मलखंब संघ के अध्यक्ष दीपक दुबे ने इस उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि जिले की बेटियों का राष्ट्रीय स्तर पर पहुँचना पूरे जामताड़ा के लिए गौरव की बात है। उन्होंने दोनों खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

सम्मान समारोह में छलका गर्व

उज्जैन रवाना होने से पहले दोनों खिलाड़ी जामताड़ा जिला मलखंब एसोसिएशन के मुख्य संरक्षक तरुण गुप्ता के आवासीय कार्यालय पहुँचीं, जहाँ उनका सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
तरुण गुप्ता ने दोनों खिलाड़ियों को अंगवस्त्र और उपहार देकर सम्मानित किया।

गुप्ता ने कहा कि “चार साल पहले जब जामताड़ा में मलखंब खेल की शुरुआत हुई थी, तब मैंने छोटी-सी भूमिका निभाई थी। आज लगातार चार वर्षों से जामताड़ा के खिलाड़ी राष्ट्रीय टीम का हिस्सा बन रहे हैं, यह अत्यंत गर्व का विषय है। भविष्य में भी मलखंब को बढ़ावा देने के लिए हर संभव सहयोग दिया जाएगा। इस अवसर पर जिला मलखंब एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक दुबे, सचिव परिणीता सिंह, डॉ. भास्कर चांद, रौनक राज, सूरज पासवान और कंचन दत्ता उपस्थित रहे।

जिले में उत्साह, खिलाड़ियों से बड़ी उम्मीदें

जामताड़ा की दोनों उभरती मलखंब खिलाड़ी अब राष्ट्रीय स्तर पर अपनी चमक बिखेरने को तैयार हैं। पूरे जिले में इनके चयन को लेकर उत्साह और गर्व का माहौल है।

- Advertisement -
Ad imageAd image

HR News 17-01-2026: जानें हरियाणा की 10 बड़ी खबरें

HR News 17-01-2026: 1. हरियाणा में मौसम बदलेगा, घना कोहरा छायाहिसार समेत

CG News 17-01-2026: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें

CG News 17-01-2026: CG News 17-01-2026: मुंगेली: धान खरीदी में पारदर्शिता पर

MP News 17-01-2026: जानें मध्य प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

MP News 17-01-2026: 1. भोपाल में IPS सर्विस मीटभोपाल में आयोजित IPS

Horoscope 17-01-2026: जानिए आज का राशिफल

Horoscope 17-01-2026: १. मेष राशिदिन आपको सतर्क रहने का संकेत दे रहा है। आमदनी

UP News 16 January ओडीओसी से वैश्विक फूड मैप पर स्थापित होगी यूपी की पाक कला की विरासत: सीएम

UP News 16 January पारंपरिक व्यंजनों को ब्रांडिंग, टेक्नोलॉजी, पैकेजिंग और मार्केटिंग

PGTI Chhattisgarh Open 2024: नया रायपुर में 3 से 6 फरवरी तक आयोजन

Report- Pravince Manhar PGTI Chhattisgarh Open 2024: नया रायपुर स्थित फेयरवे गोल्फ

vikasnagar 16 january ; बल्लूपुर–पांवटा साहिब फोरलेन हाईवे, 80% काम पूरा, 35 मिनट में तय होगा सफर

रिपोर्ट: इंद्रपाल सिंह vikasnagar 16 january विकास नगर, यातायात के बढ़ते दबाव

Budaun: प्रभात फेरी को लेकर पुलिस-ग्रामीण आमने-सामने, लाठीचार्ज में कई लोग घायल

रिपोर्टर: शमीम अख्तर विवादित मार्ग को लेकर रोकी गई प्रभात फेरी Budaun

Main police station murder case: कुट्टी के ढेर में दबा मिला 1 युवक का शव

Report- Suresh Nikhar Main police station murder case: जिले के बेलागंज प्रखंड

Ghuwara :जुए के फड़ पर पुलिस की दबिश, सात आरोपी रंगे हाथों गिरफ्तार

रिपोर्ट: बॉबी अली भगवांं रात्रि गश्त के दौरान मिली सफलता Ghuwara घुवारा

Sagar : युवक की मौत पर फूटा गुस्सा, सागर–छतरपुर रोड पर दो घंटे तक चक्का जाम

रिपोर्ट: मुकुल शुक्ला न्याय की मांग को लेकर सड़क पर उतरे परिजन

itarsi : मुख्यमंत्री के रोड शो से पहले कांग्रेस कार्यकर्ता हिरासत में, काले झंडे दिखाने की थी तैयारी

संवाददाता: रामबाबू अहिरवार माखन नगर में पुलिस ने रोका कांग्रेसियों का मार्च

Moradabad : शिक्षक ने नवविवाहित पत्नी को पीट-पीटकर अधमरा किया

रिपोर्टर - शमशेर मलिक दहेज़ की मांग पूरी न होने पर हुई

Narmadapuram : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का माखननगर में प्रथम आगमन, हेलीपैड पर भव्य स्वागत

Report: Gajendra स्थानीय नेताओं और सांसदों ने किया स्वागत Narmadapuram नर्मदापुरम में