Jaipur: बस्सी में ACB की बड़ी कार्रवाई, पटवारी और दलाल 30 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Jaipur

Report by: Ramphool Meena

Jaipur: राजस्थान के जयपुर ग्रामीण जिले के बस्सी क्षेत्र में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक पटवारी और उसके दलाल को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। इस कार्रवाई के बाद सरकारी विभागों में हड़कंप मच गया।

Jaipur: तकासमा रिपोर्ट के बदले मांगी थी घूस

जानकारी के मुताबिक पटवारी विक्रम ने एक व्यक्ति से तकासमा रिपोर्ट तैयार करने के एवज में 30 हजार रुपये की रिश्वत मांगी थी। शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच शुरू की।

Jaipur: शिकायत के बाद दो दिन पहले हुआ सत्यापन

एसीबी की टीम ने शिकायत मिलने के बाद दो दिन पहले पूरे मामले का सत्यापन किया। आरोप सही पाए जाने के बाद टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और रिश्वत लेते समय पटवारी और उसके दलाल को पकड़ लिया।

Jaipur: एएसपी सुनील सिहाग के नेतृत्व में कार्रवाई

यह पूरी कार्रवाई एएसपी सुनील सिहाग के नेतृत्व में की गई। फिलहाल एसीबी दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की जांच जारी है।

read also: World Sleep Day 2026: खर्राटे लेना गहरी नींद नहीं, ‘साइलेंट किलर’ का संकेत, भारत में 10 करोड़ लोग स्लीप एपनिया से प्रभावित

Surguja में अवैध उत्खनन, माइनिंग विभाग की बड़ी कार्रवाई

Report by: Dinesh Gupta Surguja: सरगुजा जिले में अवैध उत्खनन और खनिज

Bhopal: सुखी-सेवनिया स्टेशन पर मची अफरा-तफरी, पटरी से उतरे डिब्बे

Bhopal : राजधानी के पास स्थित सुखी-सेवनिया रेलवे स्टेशन पर गुरुवार को

Bhagalpur में ट्रेन लूट गिरोह का भंडाफोड़, 2 महिला आरोपी गिरफ्तार

Report by: Sanjeev Sharma Bhagalpur: भागलपुर से बड़ी खबर है। रेल पुलिस

Durg में अफीम खेती का मामला, प्रशासन ने शुरू की जांच

Report by: Vishnu Gautam Durg: दुर्ग जिले के ग्राम समोदा में मक्के

Bokaro में ऑटो को हाईवा ने मारी टक्कर, 10 वर्षीय बच्चे की मौत

Report by: Sanjeev Kumar Bokaro: बोकारो के चिराचास थाना क्षेत्र में नेशनल

IPL 2026: 19वें सीजन के पहले 20 मैचों का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा आगाज

IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का इंतजार कर रहे

Bhopal के अल रशीद हॉस्पिटल पर अनियमितताओं का आरोप, आयुष्मान ‘निरामयम्’ योजना से सस्पेंड

Bhopal: राज्य स्वास्थ्य एजेंसी द्वारा आयुष्मान भारत "निरामयम्" योजना अंतर्गत पात्र एवं

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ के आज की 10 बड़ी खबरें.. 1. पूर्व गृहमंत्री के

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश के आज की 10 बड़ी खबरें... 1. MP में

12-march-rashifal-2026 : 12 मार्च 2026 का राशिफल

12-march-rashifal-2026 : मेष (Aries)आज का दिन उत्साह से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में