,

Jabalpur viral video: पिकअप वाहनों की खतरनाक लापरवाही, कोहरे के बीच तेज रफ्तार में दौड़ा वाहन

Jabalpur viral video

Report by: Somnath Mishra, Edit by: Priyanshi Soni

Jabalpur viral video: जबलपुर जिले में घने कोहरे के बीच पिकअप वाहन चालकों की गंभीर लापरवाही सामने आई है। वायरल वीडियो में देखा गया कि जबलपुर से भोपाल मार्ग पर एक पिकअप वाहन में भेड़-बकरियों की तरह महिलाओं, बच्चों और पुरुषों को ठूंस-ठूंस कर बैठाया गया था और वाहन तेज रफ्तार में दौड़ाया जा रहा था।

Jabalpur viral video: कैमरे में कैद हुई हैरान करने वाली तस्वीरें

इस खतरनाक लापरवाही की तस्वीरें कैमरे में कैद हो गईं, जो सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि सुरक्षा नियमों की अनदेखी करते हुए लोगों की जान से खिलवाड़ किया जा रहा है।

Jabalpur viral video: पुलिस ने लिया संज्ञान

मामले की तस्वीरें सामने आने के बाद जबलपुर पुलिस ने तत्काल संज्ञान लिया है। पुलिस अधिकारियों ने इस तरह की घटनाओं को गंभीर बताते हुए सख्त कार्रवाई के संकेत दिए हैं।

Jabalpur viral video

सभी थानों को सख्त निगरानी के निर्देश

जबलपुर पुलिस ने शहर सहित जिले के सभी 36 थानों को निर्देश जारी किए हैं कि कोहरे के दौरान पिकअप और अन्य वाहनों पर विशेष नजर रखी जाए। साथ ही नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

लोगों की जान से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं

पुलिस का कहना है कि यातायात नियमों की अनदेखी कर सवारियों को इस तरह ढोना गंभीर अपराध है। भविष्य में इस तरह की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित वाहन चालकों और मालिकों पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह खबर भी पढ़ें: Itarsi murder case: युवती की निर्मम हत्या, रेलवे ट्रैक के पास झाड़ियों में मिला शव

Indore Rajwada SBI Action: राजवाड़ा में SBI बैंक की बिल्डिंग पर निगम की कार्रवाई

Indore Rajwada SBI Action: इंदौर के ऐतिहासिक राजवाड़ा क्षेत्र में गुरुवार को…

Khairagarh University Protest: वाद्य यंत्रों की कमी से रिजल्ट की गड़बड़ी तक, संगीत संकाय के छात्रों का फूटा गुस्सा

Khairagarh University Protest: छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ स्थित राजकुमारी इंदिरा कला एवं संगीत…