Jabalpur हाईकोर्ट में याचिकाकर्ता ने जज की डाइस पर भ्रूण रखा, मचा हड़कंप

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Jabalpur

Report by: Somnath Mishra

Jabalpur: मप्र हाईकोर्ट की जबलपुर मुख्य पीठ में एक अफरा-तफरी की घटना हुई, जब याचिकाकर्ता ने कोर्ट रूम में जज की डाइस पर भ्रूण रख दिया। यह घटना जस्टिस हिमांशु जोशी और दयाशंकर पांडे की कोर्ट नंबर 17 में हुई।

Jabalpur: याचिकाकर्ता का दावा- “मेरा बच्चा मर चुका, अब मेरी बारी”

Jabalpur
याचिकाकर्ता दयाशंकर पांडे

सूत्रों के अनुसार, रीवा निवासी दयाशंकर पांडे अपनी याचिका की सुनवाई के दौरान कोर्ट में मौजूद था। इस दौरान उसने अपने साथ लाए भ्रूण को जज की डाइस पर रखा और कहा, “जज साहब, मेरा बच्चा मर चुका है, अब मेरी बारी है।” जस्टिस हिमांशु जोशी ने याचिकाकर्ता को आश्वस्त करते हुए कहा कि उसे न्याय मिलेगा।

Jabalpur: सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत किया हिरासत में

कोर्ट में भ्रूण रखे जाने के बाद सुरक्षा कर्मियों ने युवक और उसकी पत्नी को हिरासत में ले लिया और उन्हें सिविल लाइन थाना लाकर समझाइश दी। अगली सुनवाई 11 मार्च 2026 को होगी।

Jabalpur: याचिका का कारण- कार शोरूम में कथित फर्जीवाड़ा

पांडे ने अपनी याचिका में बताया कि वह 2018 से 2025 तक जबलपुर के एक कार शोरूम में अकाउंटेंट थे। इस दौरान उन्हें शोरूम प्रबंधन द्वारा करीब 200 करोड़ रुपए के कथित फर्जीवाड़े की जानकारी मिली।

उन्होंने 2024 में इसकी शिकायत की, जिसके बाद उनके और उनके परिवार पर लगातार हमले होने लगे। पांडे का आरोप है कि उन्हें तीन बार कार से टक्कर मारकर जान से मारने की कोशिश की गई।

Jabalpur: 1 मार्च 2026 हादसा और गर्भपात

पांडे के अनुसार, 1 मार्च 2026 को वह बैकुंठपुर (रीवा) में गर्भवती पत्नी और डेढ़ साल की बेटी के साथ बाइक से जा रहे थे, तभी एक कार ने उन्हें टक्कर मारी। इस हादसे में उनकी पत्नी का गर्भपात हो गया। याचिकाकर्ता ने वही भ्रूण सबूत के तौर पर कोर्ट में लाया।

Jabalpur: सुप्रीम कोर्ट और राष्ट्रपति को भी भेजी याचिका

दयाशंकर पांडे का कहना है कि लगातार हमलों और कार्रवाई नहीं होने से वह सुप्रीम कोर्ट तक गए हैं और उन्होंने राष्ट्रपति को इच्छा मृत्यु का आवेदन भी भेजा। उन्होंने दावा किया कि राष्ट्रपति कार्यालय से कार्रवाई के निर्देश आए, लेकिन अभी तक प्रदेश स्तर पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

Jabalpur: पांडे का राजनीतिक अनुभव

पांडे ने 2024 में रीवा से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में लोकसभा चुनाव भी लड़ा था।

read also: Madhya Pradesh हाईकोर्ट ने मुकेश मल्होत्रा का निर्वाचन किया रद्द, विजयपुर सीट पर रामनिवास रावत को मिली जीत

- Advertisement -
Ad imageAd image

TV actress Kanika Mann ने महाकालेश्वर में भस्म आरती में लिया भाग

Report by: Vishal Dubey TV actress Kanika Mann: उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध

Pauri Garhwalis: गुलदार ने ग्रामीण को बनाया निवाला, वन विभाग टीम को ग्रामीणों ने किया बंद

Pauri Garhwalis: उत्तराखंड के जनपद पौड़ी में गुलदार का आतंक थमने का

Raipur: ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग में वाहन चालक ने पुलिस से की बदसलूकी, गिरफ्तार

Raipur: रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में ड्रिंक एंड ड्राइव चेकिंग के

Commercial Gas Cylinder Supply Ban: रायपुर में कमर्शियल गैस सिलेंडर सप्लाई पर रोक

Commercial Gas Cylinder Supply Ban: पेट्रोलियम कंपनियों का बड़ा फैसला, कई संस्थानों

Balod में अतिक्रमण हटाने का प्रशासनिक बुलडोजर अभियान शुरू

Report by: Rajesh Sahu Balod: बालोद जिले के NH-930 के किनारे अतिक्रमण

Gurugram में निर्माणाधीन दीवार गिरने से 7 मजदूरों की मौत, 4 गंभीर रूप से घायल

Report by: Anuj Panchal Gurugram: साइबर सिटी गुरुग्राम में एक दर्दनाक हादसा

TV actress Kanika Mann ने महाकालेश्वर में भस्म आरती में लिया भाग

Report by: Vishal Dubey TV actress Kanika Mann: उज्जैन के विश्व प्रसिद्ध

Gary Kirsten बने श्रीलंका के नए हेड कोच, 2027 वनडे विश्व कप पर रहेगा फोकस, 15 अप्रैल से संभालेंगे जिम्मेदारी

Gary Kirsten: श्रीलंका क्रिकेट टीम ने साउथ अफ्रीका के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें read also:MP: Top 10

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें read also: Horoscope: 10-03-26

Horoscope: 10-03-26

Horoscope: जानें आज का राशिफल मेष राशि: आज का राशिफल आज का

swadesh Ajenda : चुनावी साल, बंगाल में बवाल, प्रोटोकॉल पर सवाल

By: Pramod Shrivastava swadesh Ajenda बंगाल में राष्ट्रपति के अपमान की, चुनावी

Delhi दिल्ली के नांगलोई में DTC बस का कहर: 2 की मौत, हादसे से भड़की भीड़ ने फूंकी बसें

Delhi राजधानी के नांगलोई क्षेत्र में सोमवार दोपहर एक अनियंत्रित डीटीसी (DTC)

Indore: बंगाली चौराहे के पास खड़ी बस में लगी भीषण आग, दमकल ने पाया काबू

Report: Devendra Jaiswal Indore मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के बंगाली

रायपुर में CM Vishnu Deo Sai ने लिया संतों का आशीर्वाद, T20 वर्ल्ड कप जीत पर टीम इंडिया को दी बधाई

CM Vishnu Deo Sai: रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सोमवार को रायपुर स्थित

Panipat: अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर-ट्रॉली ने 7 साल के बच्चे को कुचला, मौके पर मौत

Panipat: हरियाणा के पानीपत जिले के गांव बराना में एक दर्दनाक हादसा

Lucknow: अकीदत और गम के साथ निकला 19वीं रमजान का ऐतिहासिक जुलूस

Report: Rashid Lucknow उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को 19वीं

Kasrawad: टोचन कर ले जा रही बस और ट्रक की भीषण भिड़ंत, बाल-बाल बची जान

रिपोर्टर,सेवकराम चौबे Kasrawad : खरगोन जिले के कसरावद थाना अंतर्गत सावदा-जावदा के