संगम के अरैल तट पर आईआरसीटीसी की लग्जरी टेंट सिटी ‘महाकुम्भ ग्राम’ बनकर तैयार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
IRCTC's luxury tent city 'Mahakumbh Gram' is ready on the Arail bank of Sangam.

विश्व के सबसे बड़े सांस्कृतिक, आध्यात्मिक आयोजन महाकुम्भ 2025 की शुरूआत 13 जनवरी से प्रयागराज में होने जा रही है। महाकुम्भ को दिव्य और भव्य बनाने के लिए तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। इसी क्रम में भारतीय रेलवे भी महाकुम्भ में आने वाले श्रद्धालुओं को विश्व स्तरीय सुविधा देने का प्रबंध कर रहा है। भारतीय रेलवे महाकुम्भ में लगभग 3000 मेला स्पेशल ट्रेनों के साथ 1 लाख से अधिक यात्रियों के ठहरने के लिए आश्रय स्थल की व्यवस्था कर रहा है। वहीं दूसरी ओर भारतीय रेलवे की पर्यटन और आतिथ्य शाखा आईआरसीटीसी की ओर से महाकुम्भ में त्रिवेणी संगम के पास टेंट सिटी, महाकुम्भ ग्राम बनकर तैयार है। आईआरसीटीसी के महाकुम्भ ग्राम में पर्यटकों को रहने, खान-पान की विश्व स्तरीय सुविधाओं के साथ चिकित्सा और सुरक्षा सुविधा भी उपलब्ध करवाई जाएगी।

महाकुम्भ ग्राम में बन कर तैयार हैं सुपर डीलक्स और विला टेंट हाउस
महाकुम्भ 2025 में प्रयागराज आने वाले श्रद्धालुओं, तीर्थयात्रिओं और पर्यटकों के लिए मेला प्राधिकरण, पर्यटन विभाग और भारतीय रेलवे सभी तरह की जरूरी सुविधाओं और व्यवस्थाओं का प्रबंध कर रहा है। इसी क्रम में भारतीय रेलवे की पर्यटन और आतिथ्य शाखा आईआरसीटीसी ने प्रयागराज में नैनी, अरैल क्षेत्र के सेक्टर नंबर 25 में लग्जरी टेंट सिटी महाकुम्भ ग्राम का निर्माण किया है। आईआरसीटीसी की टेंट सिटी, महाकुम्भ ग्राम गंगा तट पर त्रिवेणी संगम से लगभग 3.5 किलो मीटर की दूरी पर स्थित है। महाकुम्भ ग्राम में विश्व स्तरीय लग्जरी टेंट सुपर डीलक्स और विला उपल्ब्ध होंगे, जिनका किराया 18,000 से 20,000 रुपए प्रतिदिन होगा। सुपर डीलक्स और विला टेंट में पर्सनल बाथरूम, गर्म और ठंडे पानी की सुविधा, ब्लोअर, बेड लिनन, तौलिए से साथ खाने की सुविधा भी शामिल हैं। विला टेंट के मेहमान अतिरिक्त रूप से एक अलग आरामदायक बैठने की जगह और टेलीविजन का आनंद भी ले सकेंगे।

ऑनलाइन बुकिंग सुविधा आईआरसीटीसी की वेबसाइट पर उपलब्ध
टेंट सिटी,महाकुम्भ ग्राम में 10 जनवरी से 28 फरवरी तक ठहरने के लिए आनलाइन बुकिंग शुरू हो गई है। टेंट सिटी के लिए बुकिंग आईआरसीटीसी की वेब साईट www.irctctourism.com/mahakumbhgram पर आसानी से की जा सकती है। महाकुम्भ ग्राम, के बारे में आईआरसीटीसी की वेबसाईट www.irctc.co.in या फिर पर्यटन विभाग की वेबसाइट और महाकुम्भ ऐप पर भी उपलब्ध है। इसके आलावा आईआरसीटीसी के व्यावसायिक पार्टनर Make My Trip और Go IBIBO की वेबसाइट से भी बुकिंग की जा सकेगी। महाकुम्भ ग्राम में रहने वालों के लिए प्राथमिक चिकित्सा सुविधा के साथ सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरों से निगरनी की व्यवस्था भी की गई है।

30 मार्च का राशिफल: किस राशि के लिए आज है भाग्यवान दिन?

- Advertisement -
Ad imageAd image

Harda टिमरनी में दरिंदगी: रेलवे ट्रैक पर बांधे गए मवेशी, ट्रेन की चपेट में आने से 7 गौवंश की दर्दनाक मौत

संवाददाता-राजेंद्र बिल्लौरे Harda मध्य प्रदेश के हरदा जिले के छिदगांवमेल क्षेत्र में

Madhya Pradesh में ‘जंगली भैंसों का पुनर्स्थापन’ अभियान, 4 जंगली भैंसे छोड़े, 50 और लाने की तैयारी

Madhya Pradesh: मध्यप्रदेश में वन्यजीव संरक्षण और जैव-विविधता संवर्धन को नई गति

Bhiwani: कुत्ता आने से पेड़ से टकराई मोटरसाइकिल, एक युवक की मौत, दूसरा घायल

Report by: JD Duggal Bhiwani: हरियाणा के भिवानी जिले में दर्दनाक सड़क

Harda टिमरनी में दरिंदगी: रेलवे ट्रैक पर बांधे गए मवेशी, ट्रेन की चपेट में आने से 7 गौवंश की दर्दनाक मौत

संवाददाता-राजेंद्र बिल्लौरे Harda मध्य प्रदेश के हरदा जिले के छिदगांवमेल क्षेत्र में

Bhimtal: मोरा गांव में पिंजरे में कैद हुआ गुलदार, वन विभाग को बड़ी सफलता

Report by: Bhuwan Singh Bhimtal: नैनीताल जिले के भीमताल क्षेत्र के मोरा

Varanasi वाराणसी दौरा: पीएम मोदी काशी को देंगे 6300 करोड़ की सौगात, ‘अमृत भारत’ ट्रेन को दिखाएंगे हरी झंडी

Varanasi प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के दो दिवसीय दौरे

Guna: गैंगरेप पीड़िता ने खाया जहर; पुलिस पर सुनवाई न करने का आरोप, गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती

रिपोर्ट: विजय अहिरवार Guna मध्यप्रदेश के गुना जिले के बमोरी थाना क्षेत्र

Village Violence Incident: मिर्गी ग्राम में उपद्रवियों का आतंक, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

Village Violence Incident: भाटापारा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले मिर्गी ग्राम में

IPL 2026: 75 रन पर ढही दिल्ली कैपिटल्स, RCB ने 6.3 ओवर में दर्ज की एकतरफा जीत

IPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए पिछले 48 घंटे किसी बुरे

Strait of Hormuz से गुजरी LNG की पहली खेप, भारत के लिए राहत भरी खबर

Strait of Hormuz: अमेरिका और ईरान के बीच फिलहाल युद्धविराम कायम है,

Box Office पर गिरी ‘धुरंधर 2’ और ‘भूत बंगला’ की कमाई, ‘माइकल’ ने संभाला मोर्चा

Box Office: देशभर में पड़ रही भीषण गर्मी का असर अब सिनेमाघरों

MP पेंशनर्स ने उठाई आवाज, जनवरी 2026 से 2% डीआर बढ़ाने की मांग

MP: मध्यप्रदेश में पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन ने सरकार के सामने एक महत्वपूर्ण

Canada में दिलजीत दोसांझ के कॉन्सर्ट में हंगामा, खालिस्तान समर्थकों ने की नारेबाजी

Canada: पॉपुलर सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ के कनाडा कॉन्सर्ट में विवाद

Washington DC मेयर चुनाव में भारतीय मूल की रिनी संपत मजबूत, AHC का मिला समर्थन

Washington DC: अमेरिका की राजधानी वाशिंगटन डीसी में मेयर चुनाव को लेकर

NH43 car accident: एनएच-43 पर बड़ा हादसा टला, नहर में गिरी स्विफ्ट कार, सभी यात्री सुरक्षित

NH43 car accident: कोरिया जिले के मुख्यालय बैकुंठपुर के पास नेशनल हाईवे-43

Dawood Ibrahim के करीबी सलीम डोला भारत डिपोर्ट, खुफिया एजेंसियों की पूछताछ शुरू

Dawood Ibrahim: अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के करीबी माने जाने वाले सलीम