Iran protests: ईरान में खामेनेई सरकार के खिलाफ उबाल, 14 दिनों से सड़कों पर जनता; सैकड़ों मौतों का दावा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Iran protests

Edit by : Priyanshi Soni

Iran protests: ईरान में सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई की सरकार के खिलाफ जनता का गुस्सा लगातार बढ़ता जा रहा है। बीते दो हफ्तों से लाखों लोग सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन कर रहे हैं। राजधानी तेहरान से लेकर उत्तर-पश्चिमी इलाकों तक विरोध की लहर फैल चुकी है।

Iran protests: गोलीबारी में 200 से ज्यादा लोगों के मारे जाने की रिपोर्ट

अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, तेहरान में सरकारी कार्रवाई के दौरान 200 से अधिक लोगों की मौत की खबर सामने आई है। आरोप है कि सुरक्षा बलों ने प्रदर्शनकारियों पर सीधे गोलियां चलाईं। हालांकि ईरानी सरकार ने इन आंकड़ों की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

Iran protests: खामेनेई ने अमेरिका पर लगाया साजिश का आरोप

ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई ने इन प्रदर्शनों के पीछे अमेरिका का हाथ होने का दावा किया है। उन्होंने कहा कि विदेशी ताकतें ईरान की स्थिरता को कमजोर करने की कोशिश कर रही हैं।

Iran protests: इंटरनेट बंद, सुरक्षा बलों की तैनाती तेज

जैसे-जैसे प्रदर्शन उग्र होते गए, सरकार ने कई इलाकों में इंटरनेट सेवाएं बंद कर दीं। सोशल मीडिया तक लोगों की पहुंच सीमित कर दी गई है। हालात काबू में करने के लिए इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स को भी कई शहरों में तैनात किया गया है।

Iran protests: हजारों गिरफ्तारियां, मानवाधिकार संगठनों ने जताई चिंता

मानवाधिकारों पर नजर रखने वाले संगठनों के मुताबिक, अब तक 2,300 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया जा चुका है। पहले मृतकों की संख्या 60 से अधिक बताई गई थी, जो बाद में तेजी से बढ़ने की बात कही जा रही है।

आर्थिक संकट ने भड़काया जनआक्रोश

ईरान की अर्थव्यवस्था लंबे समय से दबाव में है। अमेरिका और यूरोपीय देशों के प्रतिबंधों के चलते हालात और बिगड़ गए हैं। पिछले साल इजरायल के साथ हुई 12 दिनों की जंग ने संकट को और गहरा किया।

रियाल की गिरावट और महंगाई ने बढ़ाई मुश्किलें

ईरानी मुद्रा रियाल की कीमत 2025 में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले लगभग आधी रह गई है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार दिसंबर में महंगाई दर 42 प्रतिशत के पार पहुंच गई। इसका सीधा असर आम नागरिकों की रोजमर्रा की जिंदगी पर पड़ा है।

व्यापारियों से शुरू हुआ विरोध, यूनिवर्सिटी तक पहुंचा आंदोलन

शुरुआत में बाजारों और व्यापारियों ने रियाल के गिरते मूल्य के खिलाफ प्रदर्शन किए। बाद में यह आंदोलन देशभर के विश्वविद्यालयों और शहरी इलाकों तक फैल गया, जिसने सरकार के लिए स्थिति को और चुनौतीपूर्ण बना दिया।

यह खबर भी पढ़ें: Denmark seeks India support: ग्रीनलैंड पर ट्रंप की नजर से डेनमार्क में हलचल, सांसद ने भारत से मांगा समर्थन

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bokaro : बुराई पर अच्छाई की जीत का संकल्प, आज आधी रात को होगा होलिका दहन

Report: sanjeev kumar Bokaro लौह नगरी बोकारो में आज रंगों के महापर्व

Nawada : वायुसेना के जांबाज संजय कुमार को नम आंखों से विदाई, सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

रिपोर्ट: ऋषभ कुमार Nawada सिरदला प्रखंड के लौंद चमोथा हाट निवासी भारतीय

Ratlam: धू-धू कर जला सीएनजी ऑटो, टला बड़ा हादसा; म्यूजिक सिस्टम और स्कूल सामग्री खाक

रिपोर्ट: शैलेंद्र पारे Ratlam जिले के सैलाना रोड स्थित धामनोद बायपास पर

Drug Trafficking: विश्रामपुर तहसील का चपरासी लग्जरी कार में नशीली टैबलेट बेचते गिरफ्तार

Drug Trafficking: सरगुजा आबकारी टीम की बड़ी कार्रवाई, 608 नग नशीला टैबलेट

Sheikhpura: होली पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 117 संवेदनशील केंद्रों पर मजिस्ट्रेट तैनात

रिपोर्टर:-रंजन कुमार Sheikhpura आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में

AAP workers: शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल के बरी होने पर भोपाल में आप कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी

AAP workers: दिल्ली, पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के शराब घोटाले में कोर्ट

Bahraich : जमीन के पैसों की सनक में युवक बना ‘कसाई’, माता-पिता समेत चार की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या

रिपोर्ट-; शबीहूल हसनैन, Bahraich । जिले के रूपईडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत बसंतपुर

Ghaziabad: सलीम वास्तिक पर हमला करने वाला मुख्य आरोपी जीशान ढेर

Ghaziabad दिल्ली से सटे लोनी इलाके में पूर्व मुस्लिम (Ex-Muslim) सलीम वास्तिक

Morena: अपराधी के कंधे पर ‘सवार’ खाकी, जन्मदिन का जश्न मनाते TI हुए सस्पेंड

संवाददाता- प्रताप सिंह बघेल Morena । आमतौर पर पुलिस चोरों के पीछे

Nawada: होली पर हुड़दंगियों और अश्लील गानों पर पुलिस की ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, 21 डीजे जब्त

रिपोर्ट : ऋषभ कुमार Nawada होली के त्योहार को शांतिपूर्ण और मर्यादित

Holi Song Political Controversy: होली सॉन्ग को लेकर सियासत तेज

Holi Song Political Controversy: छत्तीसगढ़ की राजधानी Raipur में होली के मौके