,

Uttar Pradesh: हमीरपुर SP (IPS) डॉ दीक्षा शर्मा राष्ट्रपति वीरता पदक से होंगी सम्मानित

IPS Dr. Diksha Sharma will be honored with the President's Gallantry Medal

➡गाजियाबाद में तैनाती के दौरान किए कार्यों का लेकर अवार्ड

➡कुख्यात गैंगस्टर बिल्लू दुजाना को गिरफ्तार किया था

➡28 मार्च 2022 में मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया था

➡दुजाना से मुठभेड़ के दौरान दीक्षा शर्मा को गोली लगी थी

➡बुलेट प्रूफ जैकेट पहने होने से बची थीं एसपी दीक्षा शर्मा जान

डॉ. दीक्षा शर्मा: डॉक्टर से IPS अफसर बनने का प्रेरणादायक सफर

dr. deeksha sharma, यूपी पुलिस की एक ऐसी दबंग IPS अफसर हैं, जो अपने फैसले ऑन द स्पॉट लेने के लिए जानी जाती हैं। अनुशासन और ईमानदारी उनकी पहचान है। उनके काम करने का तरीका इतना प्रभावशाली है कि वह अपने महकमे में भी बिना किसी भेदभाव के कार्रवाई करती हैं। दीक्षा शर्मा ने हमीरपुर में सपा नेता और बड़े माफिया के किले को गिराकर अपने साहस का परिचय दिया।

गाजियाबाद में 5 साल की बच्ची के साथ हुए रेप और मर्डर केस को सुलझाने में उन्होंने अहम भूमिका निभाई। सिर्फ 65 दिनों के भीतर रेपिस्ट को सजा दिलाकर उन्होंने न्याय प्रणाली में अपनी प्रतिबद्धता साबित की। 2017 बैच की IPS अधिकारी दीक्षा शर्मा वर्तमान में हमीरपुर जिले की एसपी हैं।

बचपन और पढ़ाई:

मध्य प्रदेश के ग्वालियर की सिंधी कॉलोनी में 1 मई 1990 को देशराज और अंजना शर्मा के घर बेटी दीक्षा का जन्म हुआ। उनकी परवरिश एक सुसंस्कृत और प्रेरणादायक माहौल में हुई। पिता महिला एवं बाल विकास विभाग में प्रोजेक्ट अधिकारी थे और मां सरकारी शिक्षिका। दोनों ने दीक्षा को शिक्षा का महत्व समझाया और हमेशा प्रेरित किया।

दीक्षा ने ग्वालियर के एमपी बोर्ड से पढ़ाई की। 2006 में हाई स्कूल और 2008 में 12वीं फर्स्ट डिवीजन में पास की। उनके पिता का सपना था कि दीक्षा डॉक्टर बनें और मरीजों की सेवा करें। पिता के इस सपने को पूरा करने के लिए दीक्षा ने मेडिकल की पढ़ाई में कदम रखा।

डॉक्टर से IPS बनने तक का सफर:

2009 में उन्होंने गजरा राजा मेडिकल कॉलेज से MBBS की पढ़ाई शुरू की। MBBS पूरा करने के बाद दीक्षा की नौकरी दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में लग गई, जहां वह स्त्री रोग विशेषज्ञ के तौर पर कार्यरत रहीं। इस दौरान उन्होंने कई मरीजों का इलाज किया और खूब सराहना बटोरी।

इसी दौरान, दीक्षा ने अपने सीनियर्स को UPSC जैसी परीक्षाओं की तैयारी करते और अफसर बनते देखा। उनकी चर्चा और प्रेरणादायक कहानियों ने दीक्षा के मन में अफसर बनने की इच्छा जगा दी।

एक दिन दीक्षा ने अपने माता-पिता से इस सपने को साझा किया। पिता ने गर्व से कहा, “तुम इसमें जल्दी ही सफल हो जाओगी।” मां ने भी पूरा समर्थन दिया। बिना कोचिंग के, सिर्फ सेल्फ-स्टडी के जरिए दीक्षा ने तैयारी शुरू की। अपनी मेहनत और लगन से उन्होंने पहले ही प्रयास में यूपीएससी परीक्षा पास कर ली। 2017 में उन्हें IPS सेवा के लिए चुना गया और यूपी कैडर मिला।

अपराधियों के खिलाफ सख्त रवैया:

IPS बनने के बाद दीक्षा ने कई बड़ी जिम्मेदारियां संभालीं। हमीरपुर में उन्होंने बड़े माफिया का किला गिराया और अपराध के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। गाजियाबाद में मासूम बच्ची के केस में त्वरित न्याय दिलाकर उन्होंने समाज में न्याय और सुरक्षा की मिसाल कायम की।

छात्राओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल:

दीक्षा अक्सर सादे कपड़ों में स्कूल-कॉलेज जाकर छात्राओं से संवाद करती हैं। वह उन्हें आश्वस्त करती हैं कि वे पूरी तरह सुरक्षित हैं और हर हाल में उनकी मदद के लिए तैयार हैं।

प्रेरणा और संदेश:

डॉ. दीक्षा शर्मा का सफर यह दिखाता है कि लगन और मेहनत से हर सपना साकार किया जा सकता है। उन्होंने पहले अपने पिता का सपना पूरा किया और फिर खुद के सपने को हकीकत में बदला। दीक्षा आज लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत हैं।

ये भी पढ़िए: असम डीजीपी ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह होंगे CRPF के नए महानिदेशक

Tribal Protest : आदिवासी समाज का ऐलान, सरकार की परीक्षा, जल-जंगल-जमीन पर फिर सिय़ासी संग्राम

रिपोर्ट- हिमांशु पटेल Tribal Protest : रायपुर, छत्तीसगढ़ में आदिवासी आंदोलन के…

PDA Manifesto : अखिलेश का दांव, कितना बदलेगा चुनाव, प्रणपत्र को BJP ने बताया ढकोसला पत्र

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव PDA Manifesto : लखनऊ, उत्तर प्रदेश की चुनावी बिसात...…

Jharkhand News : जमशेदपुर पहुंचे सीएम सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की माताजी को दी श्रद्धांजलि

Jharkhand News : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज जमशेदपुर के घोड़ाबांधा स्थित झारखंड…

CG: उत्तर छत्तीसगढ़ में बढ़ी ठंड, जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

CG: 1. उत्तर छत्तीसगढ़ में बढ़ी ठिठुरन, बलरामपुर में पारा 8.8 डिग्री…

MP: IAS तरुण भटनागर पर विभागीय कार्रवाई की तैयारी, जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.

MP: 1. IAS तरुण भटनागर पर विभागीय कार्रवाई की तैयारी, निवाड़ी कलेक्टर…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 27 नवंबर 2026, शुक्रवार का दिन कई राशियों के…

IITF 2026 में झारखंड का पारंपरिक स्वाद हुआ लोकप्रिय, फूड स्टॉल को मिला रजत पदक

IITF 2026 नई दिल्ली/रांची, भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (आईआईटीएफ)-2026 के 45वें संस्करण…

Chhattisgarh Politics : संविधान दिवस पर सियासी रण, संविधान रक्षा मार्च V/s संविधान गौरव दिवस

Chhattisgarh Politics : कांग्रेस ने खोला मोर्चा, बीजेपी ने किया पलटवार रिपोर्ट-…

Chakulia Park : 28 नवंबर को होगा इकोलॉजिकल डायवर्सिटी पार्क का उद्घाटन, सीएम सोरेन ऑनलाइन करेंगे शुभारंभ

रिपोर्ट- प्रेम श्रीवास्तव Chakulia Park : चाकुलिया.चाकुलिया क्षेत्र के लिए 28 नवंबर…