संजू सैमसन को लेकर आईपीएल में मची हलचल, राजस्थान रॉयल्स और सीएसके के बीच हो सकती है डील

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
संजू सैमसन को लेकर आईपीएल में मची हलचल, राजस्थान रॉयल्स और सीएसके के बीच हो सकती है डील

आईपीएल 2026 के ऑक्शन से पहले ही राजस्थान रॉयल्स (RR) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच एक बड़ी डील की चर्चा जोरों पर है। खबर है कि राजस्थान रॉयल्स अपने कप्तान संजू सैमसन को दो स्टार ऑलराउंडर्स रवींद्र जडेजा और सैम करन के बदले ट्रेड कर सकती है। हालांकि अभी तक दोनों टीमों की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन क्रिकेट जगत में यह खबर तेजी से चर्चा में है।

जडेजा का चेन्नई के लिए योगदान

IPL 2024 - PBKS vs CSK - Ravindra Jadeja - 'We felt we were 15-20 runs  short but didn't bowl loose balls' | ESPNcricinfo

रवींद्र जडेजा चेन्नई सुपर किंग्स का वह नाम हैं, जिन्होंने 2012 से टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया है।उन्होंने अपनी ऑलराउंड क्षमताओं के दम पर टीम को कई बार मुश्किल हालात से बाहर निकाला है।सीएसके ने आईपीएल 2023 सीजन में उन्हें 18 करोड़ रुपये में रिटेन किया था।फाइनल मुकाबले में जडेजा ने आखिरी ओवर में गुजरात टाइटंस के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी करते हुए टीम को खिताब दिलाया था।

संजू सैमसन पहले ही दे चुके हैं संकेत

वहीं, राजस्थान रॉयल्स के कप्तान संजू सैमसन पहले ही यह संकेत दे चुके हैं कि वह टीम से रिलीज होना चाहते हैं। वह 2018 से राजस्थान रॉयल्स के साथ जुड़े हुए हैं और 2021 से कप्तानी कर रहे हैं। उनकी अगुआई में राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2022 के फाइनल तक का सफर तय किया था, हालांकि टीम गुजरात टाइटंस से हार गई थी। आईपीएल 2025 में चोट के कारण सैमसन सीजन के दूसरे चरण से बाहर हो गए थे, जिससे टीम का प्रदर्शन कमजोर पड़ा और वह 9वें स्थान पर रही।

आईपीएल में सैमसन का शानदार रिकॉर्ड

संजू सैमसन आईपीएल के भरोसेमंद बल्लेबाजों में से एक हैं। उन्होंने अब तक 177 मैचों में 4704 रन बनाए हैं, जिनमें 3 शतक और 26 अर्धशतक शामिल हैं। राजस्थान ने उन्हें पिछले सीजन में भी 18 करोड़ रुपये में रिटेन किया था, जो बताता है कि टीम उन्हें कितना अहम मानती है।

अगर डील हुई पक्की, तो बदलेगा आईपीएल का समीकरण

अगर यह डील पूरी होती है तो यह आईपीएल इतिहास की सबसे बड़ी ट्रेड डील्स में से एक साबित हो सकती है। इससे राजस्थान रॉयल्स को दो अनुभवी ऑलराउंडर्स का अनुभव मिलेगा, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स को एक मजबूत विकेटकीपर-बल्लेबाज और संभावित भविष्य का कप्तान।


Chandeni School Infrastructure: जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर बच्चे, चंदेनी स्कूल का अधूरा निर्माण बना चिंता का विषय

Chandeni School Infrastructure: खैरागढ़ जिले के ग्राम चंदेनी स्थित शासकीय प्राथमिक शाला

CG TOP 10: छत्तीसगढ़ प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

1. CG TOP 10: तिल्दा में छात्र की चाकू मारकर हत्या CG

Chanakya Niti : धन को कैसे संजोकर रखें? आचार्य चाणक्य ने बताए हैं पैसे बचाने के ये खास नियम

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य भारत के महान विद्वान, अर्थशास्त्री और नीतिकार

Bhanupratappur Police Action: भानुप्रतापपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चाकू लहराने और हंगामा करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Bhanupratappur Police Action: भानुप्रतापपुर पुलिस ने क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने

Horoscope : आज का राशिफल, जानिए मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Horoscope : ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति का

Sharifabad Land Dispute: एक जमीन पर दो दावेदार! सरिफाबाद भूमि विवाद में उपपंजीयक को कारण बताओ नोटिस

Sharifabad Land Dispute: महासमुंद जिले के पिथौरा ब्लॉक स्थित ग्राम सरिफाबाद में