Mohit Jain
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के लिए सभी 10 फ्रेंचाइजी आज बड़ी घोषणा करने जा रही हैं। मिनी ऑक्शन से पहले टीमें अपने रिटेन और रिलीज किए जाने वाले खिलाड़ियों की पूरी सूची जारी करेंगी। फैंस की नजरें इस लिस्ट पर टिकी हैं, क्योंकि कई बड़े नामों के बाहर होने की संभावना जताई जा रही है।
मिनी ऑक्शन से पहले बढ़ा रोमांच
आईपीएल 2026 का 19वां सीजन अगले वर्ष खेला जाना है। इससे पहले 16 दिसंबर को मिनी प्लेयर ऑक्शन होगा। उससे पूर्व फ्रेंचाइजी अपनी टीमों का पुनर्गठन कर रही हैं।
आज की रिटेंशन लिस्ट से तय होगा कि कौन खिलाड़ी टीम में रहेगा और कौन नीलामी के लिए उपलब्ध होगा।

आईपीएल में ऐसे होता है प्लेयर ट्रेड
फ्रेंचाइजी आपस में खिलाड़ियों का आदान-प्रदान कर सकती हैं।
जो टीम ज्यादा कीमत वाले खिलाड़ी को लेती है, उसे बाकी बची राशि दूसरी टीम को चुकानी होती है।
खिलाड़ी की सहमति के बिना कोई टीम उसे ट्रेड नहीं कर सकती।
अब तक हुए बड़े ट्रेड
1. रवींद्र जडेजा → राजस्थान रॉयल्स
चेन्नई सुपर किंग्स के अहम खिलाड़ी जडेजा अब अगले सीजन से राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते नजर आएंगे।
2. संजू सैमसन → चेन्नई सुपर किंग्स
राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रह चुके संजू अब CSK की जर्सी में दिखेंगे।
3. सैम करन → राजस्थान रॉयल्स (2.4 करोड़)
CSK के तेज ऑलराउंडर सैम करन को RR ने 2.4 करोड़ में ट्रेड किया।
4. मोहम्मद शमी → लखनऊ सुपर जाएंट्स (10 करोड़)
2025 में SRH से खेलने वाले शमी अब LSG का हिस्सा बन गए हैं।
5. मयंक मार्कंडे → मुंबई इंडियंस (30 लाख)
KKR के स्पिनर मयंक मार्कंडे को MI ने 30 लाख में अपने स्क्वाड में शामिल किया।
6. अर्जुन तेंदुलकर → लखनऊ सुपर जाएंट्स (30 लाख)
मुंबई इंडियंस के युवा गेंदबाज अर्जुन को LSG ने ट्रेड कर लिया।
7. नितीश राणा → दिल्ली कैपिटल्स (4.2 करोड़)
राजस्थान रॉयल्स से डीसी ने नितीश को 4.2 करोड़ में हासिल किया।
8. डोनोवन फरेरा → राजस्थान रॉयल्स (1 करोड़)
दिल्ली कैपिटल्स के ऑलराउंडर फरेरा अब RR की जर्सी में दिखाई देंगे।





