IPL-2026: ऑक्शन में अनकैप्ड खिलाड़ियों पर रहेगी नजर, घरेलू क्रिकेट से उभरेंगे नए सितारे

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
IPL-2026

IPL-2026: आईपीएल ऑक्शन आज यानि 16 दिसंबर को आयोजित होना है। ऑक्शन नजदीक आते ही फ्रेंचाइजियों की नजरें बड़े नामों के साथ-साथ घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करने वाले अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों पर टिक गई हैं। रणजी ट्रॉफी, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और विभिन्न स्टेट टी20 लीग में दमदार खेल दिखाने वाले खिलाड़ी इस बार बड़ी रकम हासिल कर सकते हैं।

IPL 2026 Auction : इन अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों पर रहेगी नजर - ipl 2026  auction these uncapped indian players will be in the spotlight-mobile

बल्लेबाज और फिनिशर्स पर लग सकती है बड़ी बोली
तमिलनाडु के बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज तुषार रहेजा ने टीएनपीएल में जबरदस्त प्रदर्शन कर सभी का ध्यान खींचा है। उन्होंने 2025 सीजन में 61 के औसत और 185 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से 488 रन बनाए। वहीं केरल के सलमान निजार ने रणजी ट्रॉफी में 628 रन बनाकर खुद को भरोसेमंद फिनिशर के रूप में स्थापित किया है। उनकी पावर हिटिंग क्षमता फ्रेंचाइजियों को आकर्षित कर सकती है।

तेज गेंदबाजों की भी रहेगी खास डिमांड
जम्मू-कश्मीर के दाएं हाथ के तेज गेंदबाज औकिब नबी घरेलू क्रिकेट में लगातार प्रभावी प्रदर्शन कर रहे हैं। 2025-26 रणजी ट्रॉफी में उन्होंने सिर्फ पांच मैचों में 29 विकेट लिए हैं। दोनों तरफ स्विंग कराने और नई गेंद से विकेट निकालने की क्षमता उन्हें ऑक्शन में मजबूत दावेदार बनाती है। वहीं राजस्थान के अशोक शर्मा ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में आठ मैचों में 20 विकेट लेकर टॉप विकेट टेकर का खिताब हासिल किया है।

Ipl 2026 Auction:इन पांच अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ियों पर रहेगी सबकी नजर; क्या  इस बार मिलेंगे नए हार्दिक-बुमराह? - Ipl 2026 Auction: Five Uncapped Indian  Players Who Could Shine At ...

युवा प्रतिभाओं पर भी रहेगी नजर
राजस्थान के 19 वर्षीय विकेटकीपर-बल्लेबाज कार्तिक शर्मा ने रणजी डेब्यू में शतक लगाकर सुर्खियां बटोरीं। विजय हजारे ट्रॉफी में भी वह अपनी टीम के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे। मिडिल ऑर्डर में आक्रामक बल्लेबाजी करने की उनकी काबिलियत के चलते उन पर भी जमकर बोली लगने की संभावना है।

यह खबर भी पढ़ें: IPL 2026: मिनी ऑक्शन में विदेशी खिलाड़ियों पर 18 करोड़ की सीमा, भारी बोली के बावजूद नहीं मिलेगा पूरा पैसा

इसके अलावा मैकनील नरोन्हा, मनी ग्रेवाल, अर्पित राणा, पृथ्वीराज यार्रा, अखिल स्कारिया, राज लिंबानी, सनी संधू, कर्नाटक के यश राज पुंजा और उत्तर प्रदेश के प्रशांत वीर जैसे अनकैप्ड खिलाड़ियों पर भी आईपीएल फ्रेंचाइजियों की खास नजर बनी हुई है। माना जा रहा है कि इस बार ऑक्शन में घरेलू क्रिकेट से निकले नए सितारों पर धनवर्षा हो सकती है।

MP Vidhansabha अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर ने 2026-27 के लिए सदन समितियों का किया गठन

MP Vidhansabha अध्यक्ष ने विभिन्न समितियों के सभापति और सदस्यों की घोषणा

RajasthanPolitics : मदन राठौड़ का गहलोत पर तीखा हमला,बोले मनोरंजन के लिए सीरीज चला रहे

RajasthanPolitics : महिला आरक्षण बिल, NSUI विरोध और कांग्रेस नेताओं पर भी

World Richest Beggar: मायानगरी के इस भिखारी की कहानी सुन आप दंग रहे जाएंगे..!

World Richest Beggar: मुंबई की सड़कों पर रोज़ एक शख्स भीख मांगता

CrimeNews : पत्नी का खतरनाक खेल, पति ने खोला ऐसा राज, सुनकर दंग रह जाएंगे..!

CrimeNews : बेंगलुरु में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी के खिलाफ गंभीर

pakistan : पाकिस्तान में ‘गोबर टैक्स’ की तैयारी, भैंस पालना हो सकता है महंगा

by: digital desk pakistan : पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में पशुपालकों के

KKR की IPL 2026 की शुरुआत रही संघर्षपूर्ण, दो मैचों में नहीं मिली कोई जीत

KKR अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली कोलकाता नाइट राइडर्स का इस साल