Invest MP Initiative: एमपी में निवेश संभावनाओं पर होगा इंटरैक्टिव सेशन, CM डॉ. यादव करेंगे उद्योगपतियों के साथ वन-टू-वन संवाद

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Invest MP Initiative

Invest MP Initiative: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव निवेश को बढ़ावा देने की दिशा में भीलवाड़ा के ‘द ऑरियम रिसॉर्ट्स एंड इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर’ में आयोजित ‘मध्यप्रदेश में निवेश संभावनाओं पर इंटरैक्टिव सेशन’ शामिल होंगे। इंटरैक्टिव सेशन का आयोजन 26 फरवरी 2026 (गुरुवार) को प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक किया जाएगा। आयोजन ‘इन्वेस्ट मध्यप्रदेश’ पहल के अंतर्गत किया जा रहा है, जिसमें उद्योग जगत के प्रतिनिधि, प्रमुख औद्योगिक समूह और निवेशक भाग लेंगे।

Invest MP Initiative: CM डॉ. यादव करेंगे उद्योगपतियों से संवाद

मुख्यमंत्री डॉ. यादव इंटरैक्टिव सेशन में निवेशकों से संवाद करेंगे और राज्य की औद्योगिक नीतियों, निवेश-अनुकूल वातावरण तथा विभिन्न क्षेत्रों में उपलब्ध अवसरों की रूपरेखा प्रस्तुत करेंगे। आयोजन में औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन तथा एमएसएमई विभाग के प्रमुख सचिव श्री राघवेंद्र कुमार सिंह मध्यप्रदेश में निवेश संभावनाओं पर विस्तृत प्रस्तुति देंगे। सेशन में एलएनजे भीलवाड़ा ग्रुप एवं मेवाड़ चैंबर ऑफ कॉमर्स सहित प्रमुख उद्योगपति भी विचार साझा करेंगे।

Invest MP Initiative: प्रदेश को सशक्त बनाने के लिए कदम

कार्यक्रम में नेटवर्किंग लंच के साथ चयनित उद्योगपतियों के साथ वन-टू-वन बैठक तथा टेक्सटाइल राउंड टेबल चर्चा भी आयोजित की जाएगी। इस सत्र में राज्य सरकार के प्रतिनिधि निवेशकों के प्रत्यक्ष संवाद करेंगे। इंटरैक्टिव सेशन से मध्यप्रदेश सरकार राज्य की औद्योगिक संभावनाओं, बुनियादी ढांचे, लॉजिस्टिक कनेक्टिविटी, एमएसएमई प्रोत्साहन और टेक्सटाइल समेत विभिन्न सेक्टरों में उपलब्ध अवसरों की जानकारी प्रस्तुत करेगी। यह आयोजन मध्यप्रदेश को निवेश के लिए एक सशक्त, विश्वसनीय और प्रतिस्पर्धी केन्द्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध होगा।

Kawardha Wife Murder : पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

Kawardha Wife Murder : सिंघनपुरी जंगल क्षेत्र में दिल दहला देने वाली

Raipur : नारी शक्ति वंदन अधिनियम पर मंथन,15 अप्रैल को राज्य स्तरीय समारोह की तैयारी

Raipur : मुख्यमंत्री निवास में अहम बैठक आयोजित Raipur : छत्तीसगढ़ की

Odisha: झारसुगुड़ा में माँ ने दो मासूम बच्चों की कुल्हाड़ी से की हत्या, फिर खुद का भी रेता गला

Odisha झारसुगुड़ा जिले के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र के टंगरपाली गाँव में शनिवार

Bihar भाजपा विधायक दल की बैठक तय: 14 अप्रैल को पटना में चुना जाएगा नया नेता

Bihar में सत्ता परिवर्तन और नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर चल

NH930 Protest: बालोद में NH-930 पर जनप्रतिनिधियों का धरना, चक्काजाम से ठप हुई आवाजाही

NH930 Protest: ड्रेनेज सिस्टम की खामियों पर फूटा गुस्सा, अध्यक्ष प्रतिभा चौधरी

Lakhimpur : 417 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात; सीएम योगी ने 331 हिंदू परिवारों को सौंपा जमीन का मालिकाना हक

रिपोर्ट -विकास गुप्ता Lakhimpur मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को लखीमपुर खीरी

Madhya Pradesh Top News: मध्य प्रदेश की आज की 10 बड़ी खबरें

read also: Bollywood Underworld Connection : दाऊद इब्राहिम की वजह से चल

Katihar : NH-31 पर बस और पिकअप की भीषण भिड़ंत, 10 की मौके पर मौत, 30 घायल

Report: Manoj kumar Katihar जिले के कोढ़ा थाना अंतर्गत गेराबाड़ी के समीप