‘द दिल्ली फाइल्स’ को लेकर दिलचस्प जानकारी सामने आई

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

मुंबई: आगामी फिल्म ‘द दिल्ली फाइल्स’ को लेकर दिलचस्प जानकारी सामने आई है। बालीवुड फिल्म निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री की फिल्म की निर्माता और प्रमुख अभिनेत्री पल्लवी जोशी इस प्रोजेक्ट के साथ एक बार फिर तहलका मचाने के लिए तैयार हैं। सूत्रों के मुताबिक, पल्लवी जोशी ‘द दिल्ली फाइल्स’ को जीवंत बनाने के लिए फिल्म के कलाकारों के साथ सेट पर 40-70 घंटे तक रिहर्सल करती हैं। वह प्रोडक्शन के हर पहलू में गहराई से शामिल रहती हैं और यह सुनिश्चित करती हैं कि फिल्म की शूटिंग बिना किसी बाधा के सुचारू रूप से चले। उनका यह समर्पण और व्यावहारिक नजरिया इस प्रोजेक्ट को बेहतरीन बनाने में अहम भूमिका निभा रहा है। एक सूत्र ने बताया, पल्लवी जोशी हर पहलू में बारीकी से शामिल होती हैं और यह सुनिश्चित करती हैं कि प्रोडक्शन में सब कुछ सुचारू रूप से और कुशलता से चले। उनका फिल्म के प्रति प्रतिबद्धता और मेहनत वाकई अद्भुत है। फिल्म के निर्देशक विवेक रंजन अग्निहोत्री, जो सोशल मीडिया पर लगातार फिल्म से जुड़े पोस्ट शेयर करते रहते हैं, हाल ही में ‘द दिल्ली फाइल्स’ के बिहाइंड दी सीन्स वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया। उन्होंने इस वीडियो के साथ बताया कि फिल्म का हर एक सीन हिंदू नरसंहार की सच्चाई को सामने लाएगा। विवेक ने लिखा, “हर फ्रेम, हर कहानी, डिटेल – हिंदू नरसंहार की अनकही सच्चाई को बताने और आपके सामने रखने के लिए दिन-रात काम करने वाली हमारी टीम के जुनून, समर्पण और अथक प्रयास के साथ तैयार किया गया।” उन्होंने आगे कहा, ‘द दिल्ली फाइल्स’ एक फिल्म से कहीं बढ़कर है, यह खामोश लोगों को आवाज देने का मिशन है। फिल्म ‘द दिल्ली फाइल्स’ का निर्देशन विवेक रंजन अग्निहोत्री ने किया है, और इसे अभिषेक अग्रवाल और पल्लवी जोशी ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म 15 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, और यह तेज नारायण अग्रवाल और आई एम बुद्धा प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी है। बता दें कि विवेक रंजन अग्निहोत्री और पल्लवी जोशी पहले ‘द कश्मीर फाइल्स’ और ‘द वैक्सीन वॉर’ जैसी फिल्मों में अपने कार्य से दर्शकों को प्रभावित कर चुके हैं।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bhopal: नापतौल विभाग को साइनाइड से उड़ने की धमकी, 16 सिलेंडर फटने की दी चेतावनी

Bhopal: प्रदेश की राजधानी भोपाल में नापतौल विभाग को धमकी भरे ईमेल

Bhopal: नापतौल विभाग को साइनाइड से उड़ने की धमकी, 16 सिलेंडर फटने की दी चेतावनी

Bhopal: प्रदेश की राजधानी भोपाल में नापतौल विभाग को धमकी भरे ईमेल

Cuttack: एससीबी मेडिकल कॉलेज में ट्रॉमा ICU में भीषण आग, 10 की मौत, राष्ट्रपति ने जताया दुःख

Cuttack: ओडिशा के कटक में स्थित एससीबी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के

Oscars 2026 Winners: 98वें ऑस्कर अवॉर्ड्स, ‘वन बैटल आफ्टर अनदर’ और ‘सिनर्स’ की जोरदार टक्कर

Oscars 2026 Winners: ऑस्कर की दौड़ हमेशा ही रोमांचक और चुनौतीपूर्ण रही

Rohtas में शादी के गिफ्ट में मिला जीवित सांप, दूल्हा हुआ हैरान

Report by: Avinash Srivastwa Rohtas: बिहार के रोहतास जिले के राजपुर में

IND- BAN Relations: बांग्लादेश-भारत संबंधों में सुधार की उम्मीद, DGFI प्रमुख का दिल्ली दौरा

IND- BAN Relations: फरवरी में बांग्लादेश के प्रधानमंत्री बने तारिक रहमान ने

Pandokhar Mahotsav: स्वामी चक्रपाणि जी महाराज को पंडोखर सरकार धाम महोत्सव का मिला निमंत्रण

Pandokhar Mahotsav: पंडित श्री गुरु शरण शर्मा (गुरुजी), पीठाधीश्वर श्री पंडोखर सरकार

CG: Top 10

CG: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें. 1. बीजापुर हॉस्टल की 3

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. 1 अप्रैल से बदलेगी

kanshiram-bharat-ratna: कांशीराम को भारत रत्न की मांग, क्या पूरे होंगे बसपा के अरमान ?

kanshiram-bharat-ratna: उत्तर प्रदेश की राजनीति में दलित वोट बैंक को लेकर सियासी

Khatu Shyam Devotees: पाप मोचनी एकादशी पर रींगस रेलवे स्टेशन पर उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Khatu Shyam Devotees: खाटूश्यामजी के दर्शन के लिए देशभर से पहुंचे भक्त

Chennai में सिलेंडर धमाके से दहल उठा नवल्लूर: दो मासूम बच्चों की मौत

Chennai : तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के बाहरी इलाके नवल्लूर में रविवार

Traffic Enforcement: कोरबा में यातायात पुलिस का अभियान, सड़क जाम करने वाले ट्रेलर वाहनों पर कार्रवाई

Traffic Enforcement: बेतरतीब खड़े ट्रेलरों पर चलानी कार्रवाई कोरबा शहर की यातायात