,

मध्यप्रदेश में निवेश के अवसरों पर पुणे में 22 जनवरी को इंटरेक्टिव सत्र

Interactive session on investment opportunities in Madhya Pradesh on 22 January in Pune

प्रदेश सरकार द्वारा औद्योगिक विकास और निवेश के अवसरों को बढ़ावा देने के लिए 22 जनवरी को इंटरेक्टिव सत्र पुणे में आयोजित होगा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव पुणे में ‘मध्यप्रदेश में निवेश के अवसर’ पर आयोजित इंटरेक्टिव सत्र में निवेशकों और उद्योगपतियों से सीधा संवाद करेंगे। यह सत्र न केवल मध्यप्रदेश के निवेश अवसरों को प्रदर्शित करेगा, बल्कि राज्य को उद्योगों के लिए एक अनुकूल स्थान के रूप में स्थापित करने की दिशा में मुख्यमंत्री डॉ. यादव के प्रयासों की निरंतरता को भी दर्शाएगा।

मुंबई, कोलकाता, बैंगलोर और कोयंबटूर में मिली सफलता के बाद पुणे का यह सत्र निवेशकों के लिए एक और सुनहरा अवसर है। इन शहरों में मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने अपनी दूरदर्शी नीतियों और प्रदेश के निवेश अनुकूल माहौल को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया, जिससे मध्यप्रदेश में निवेश की संभावनाओं को नई दिशा मिली। पुणे का यह सत्र उसी श्रृंखला का हिस्सा है, जो राज्य को निवेश के प्रमुख केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम होगा।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव पुणे में प्रमुख उद्योगपतियों और निवेशकों से मध्यप्रदेश में औद्योगिक, पर्यटन, आईटी/आईटीईएस और ईएसडीएम क्षेत्र के लिए सकारात्मक वातावरण व संभावनाओं पर चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. यादव संस्थान के प्रतिनिधियों के साथ नेटवर्किंग डिनर में शामिल होंगे।

राज्य के औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन विभाग के प्रमुख सचिव श्री राघवेंद्र कुमार सिंह, पर्यटन विभाग के प्रमुख सचिव श्री शिवशेखर शुक्ला और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव श्री संजय दुबे विभागीय प्रजेन्टेशन देंगे।

कार्यक्रम में उद्योग जगत की प्रतिष्ठित हस्तियां, किर्लोस्कर ब्रदर्स लिमिटेड के चेयरमैन श्री संजय किर्लोस्कर और पिनेकल इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन श्री सुधीर मेहता भी प्रदेश के इंडस्ट्री फ्रेंडली माहौल और मध्यप्रदेश की सरल औद्योगिक नीतियों के संबंध में अपने अनुभव साझा करेंगे।

Tribal Protest : आदिवासी समाज का ऐलान, सरकार की परीक्षा, जल-जंगल-जमीन पर फिर सिय़ासी संग्राम

रिपोर्ट- हिमांशु पटेल Tribal Protest : रायपुर, छत्तीसगढ़ में आदिवासी आंदोलन के…

PDA Manifesto : अखिलेश का दांव, कितना बदलेगा चुनाव, प्रणपत्र को BJP ने बताया ढकोसला पत्र

रिपोर्ट- प्रमोद श्रीवास्तव PDA Manifesto : लखनऊ, उत्तर प्रदेश की चुनावी बिसात...…

Jharkhand News : जमशेदपुर पहुंचे सीएम सोरेन, पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा की माताजी को दी श्रद्धांजलि

Jharkhand News : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज जमशेदपुर के घोड़ाबांधा स्थित झारखंड…

CG: उत्तर छत्तीसगढ़ में बढ़ी ठंड, जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें

CG: 1. उत्तर छत्तीसगढ़ में बढ़ी ठिठुरन, बलरामपुर में पारा 8.8 डिग्री…

MP: IAS तरुण भटनागर पर विभागीय कार्रवाई की तैयारी, जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.

MP: 1. IAS तरुण भटनागर पर विभागीय कार्रवाई की तैयारी, निवाड़ी कलेक्टर…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 27 नवंबर 2026, शुक्रवार का दिन कई राशियों के…

IITF 2026 में झारखंड का पारंपरिक स्वाद हुआ लोकप्रिय, फूड स्टॉल को मिला रजत पदक

IITF 2026 नई दिल्ली/रांची, भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला (आईआईटीएफ)-2026 के 45वें संस्करण…

Chhattisgarh Politics : संविधान दिवस पर सियासी रण, संविधान रक्षा मार्च V/s संविधान गौरव दिवस

Chhattisgarh Politics : कांग्रेस ने खोला मोर्चा, बीजेपी ने किया पलटवार रिपोर्ट-…

Chakulia Park : 28 नवंबर को होगा इकोलॉजिकल डायवर्सिटी पार्क का उद्घाटन, सीएम सोरेन ऑनलाइन करेंगे शुभारंभ

रिपोर्ट- प्रेम श्रीवास्तव Chakulia Park : चाकुलिया.चाकुलिया क्षेत्र के लिए 28 नवंबर…