ग्वालियर में आरक्षक पर हमला: बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल और नकदी लूटी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
ग्वालियर में आरक्षक पर हमला: बाइक सवार बदमाशों ने मोबाइल और नकदी लूटी

BY: MOHIT JAIN

ग्वालियर में गुरुवार रात एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। बाइक सवार बदमाशों ने इंदौर में पदस्थ एक पुलिस आरक्षक को गोली मारकर ₹30 हजार और मोबाइल लूट लिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई और पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।

कौन हैं घायल आरक्षक?

घायल आरक्षक का नाम प्रमोद त्यागी है, जो इंदौर के राजेन्द्र नगर थाने में पदस्थ हैं। गुरुवार रात वे मुरैना जिले के जौरा गांव में अपने बीमार पिता से मिलने जा रहे थे। इसी दौरान चार अज्ञात बदमाशों ने पनियार थाना क्षेत्र के पास पेट्रोल पंप के नजदीक रात करीब 9:30 बजे इस वारदात को अंजाम दिया।

विरोध करने पर चली गोली

जानकारी के मुताबिक, बदमाशों ने पहले प्रमोद त्यागी का मोबाइल और ₹30 हजार लूटने की कोशिश की। विरोध करने पर उनके हाथ में छर्रे लगे और वे गंभीर रूप से घायल हो गए। बदमाश वारदात के बाद मौके से फरार हो गए और घायल आरक्षक सड़क पर मदद मांगते रहे।

पूर्व विधायक बने देवदूत

इस दौरान मुरैना जिले के सुमावली से कांग्रेस के पूर्व विधायक नीतू सिकरवार कार्यक्रम से लौट रहे थे। उन्होंने सड़क पर घायल पड़े आरक्षक को देखकर अपनी गाड़ी रोकी, पुलिस को सूचना दी और प्रमोद त्यागी को तुरंत अस्पताल पहुंचाया।

हालत खतरे से बाहर, पुलिस की छानबीन जारी

ट्रॉमा सेंटर में प्राथमिक उपचार के बाद आरक्षक को जयारोग्य समूह के अस्पताल में रेफर किया गया, जहां उनकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है। पुलिस ने घटना को गंभीरता से लेते हुए बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है और पेट्रोल पंप व आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

MPHeliTourism : एमपी में आसमान से आस्था का सफर, CM डॉ मोहन यादव ने की पहल

Report- Aakash Sen MPHeliTourism : आस्था, आध्यात्म और अद्भुत शिल्पकला का अनूठा

Bargi Dam Ccruise Accident : बरगी डैम में क्रूज हादसा, 4 की मौत; कई लोग लापता

रिपोर्ट-सोमनाथ मिश्रा Bargi Dam Ccruise Accident : तेज तूफान के बीच पर्यटकों

Khargone मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने गेहूँ उपार्जन केन्द्र का किया आकस्मिक निरीक्षण

Khargone मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इन दिनों प्रदेश की

Indore: जन्मदिन पर नए कपड़ों के लिए नहीं मिले 5 हजार, 11वीं की छात्रा ने की आत्महत्या

Indore इंदौर के छोटी ग्वालटोली क्षेत्र से एक हृदयविदारक घटना सामने आई

New Delhi: ज्योतिरादित्य सिंधिया ने की BJP अध्यक्ष नितिन नबीन से मुलाकात, संगठन और विकास पर चर्चा

New Delhi: केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने नई दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय

GT vs RCB आज, प्लेऑफ रेस में बड़ा मुकाबला, किसकी होगी जीत?

GT vs RCB: Indian Premier League 2026 का 42वां मुकाबला गुरुवार शाम