Indore news: इंदौर में पति ने पत्नी की हत्या की, सिर पर भारी वस्तु से किया हमला, आरोपी फरार

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Report: Devendra Jaiswal

Indore news: निरंजनपुर क्षेत्र में बुधवार रात एक महिला की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। महिला अपने ही घर के किचन में गंभीर रूप से घायल अवस्था में पाई गई थी, जिसके सिर पर गहरी चोट के निशान थे।

घायल महिला को परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अस्पताल से सूचना मिलने पर पुलिस ने मामला दर्ज कर शव का पोस्टमॉर्टम कराया, जिसमें हत्या की पुष्टि हुई।अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश दंडोतिया ने बताया कि मृतका की पहचान संगीता चौहान (45 वर्ष) के रूप में हुई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में सामने आया है कि महिला के सिर पर किसी भारी वस्तु से वार किया गया था।

मृतका के बेटे आकाश ने पुलिस को बताया कि वह और उसका भाई काम पर गए हुए थे। रात में जब वे घर लौटे तो मां कमरे में नहीं मिली। किचन में जाकर देखा तो मां जमीन पर पड़ी थी और सिर से खून बह रहा था। आकाश के अनुसार, मां की हालत देखकर वह जोर-जोर से चिल्लाया, तभी उसने अपने पिता रमेश चौहान को घर से बाहर की ओर तेजी से भागते हुए देखा। इसके बाद आसपास के लोगों को बुलाया गया और महिला को अस्पताल ले जाया गया।

पुलिस के मुताबिक घटना के बाद से आरोपी पति रमेश चौहान फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीमें बनाई गई हैं और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। मृतका के बेटे ने यह भी आरोप लगाया है कि उसके पिता का किसी दूसरी महिला से प्रेम संबंध था, जिसको लेकर घर में अक्सर विवाद होता रहता था। पुलिस का कहना है कि आरोपी के पकड़े जाने के बाद ही हत्या के पीछे की असली वजह पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।बताया गया है कि संगीता चौहान सिलाई का काम करती थीं, जबकि आरोपी पति लोडिंग वाहन चलाने का काम करता है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।

    Horoscope: जानें आज का राशिफल

    Horoscope: 8 मई 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद शुभ

    NSUI Protest : छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर रायपुर में NSUI का बड़ा प्रदर्शन

    NSUI Protest : मुख्यमंत्री निवास घेरने निकले कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बीच

    Rabindranath Tagore Jayanti : गौरेला पेंड्रा मरवाही में मनाई गई गुरुदेव रविंद्र नाथ टैगोर जयंती

    संवाददाता :- प्रयास कैवर्त Rabindranath Tagore Jayanti : प्रतिमा पर माल्यार्पण कर

    Lucknow यूपी में जनगणना-2027 का शंखनाद: सीएम योगी ने किया शुभारंभ, अब घर बैठे ऑनलाइन दे सकेंगे जानकारी

    Lucknow उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को राजधानी लखनऊ

    Pilibhit: रिश्वतखोर लेखपाल पर डीएम का हंटर, ₹5000 की घूस मांगना पड़ा भारी, सेवा से निलंबित

    रिपोर्टर: निज़ाम अली Pilibhit उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में भ्रष्टाचार के

    Massive Theft : पंडरिया में चोरों का तांडव, एक ही रात 6 घरों में लाखों की चोरी

    Massive Theft : ताले तोड़कर सोने-चांदी के जेवरात, नगदी और कीमती सामान

    भोपाल से रवाना हुई ‘Somnath Swabhiman Yatra’, CM डॉ यादव ने 1100 श्रद्धालुओं को दिखाई हरी झंडी

    Somnath Swabhiman Yatra: भोपाल के रानी कमलापति रेलवे स्टेशन से गुरुवार को

    Saharanpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का मेगा दौरा आज, 2131 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात

    रिपोर्ट:-अबरार अहमद Saharanpur उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सहारनपुर के