Indore: 40% मुनाफे का लालच देकर हजारों से ठगी, विजयनगर पुलिस ने एडवाइजरी कंपनी के 6 गुर्गों को दबोचा

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Indore

Report: Devendra Jaiswal

Indore इंदौर की विजयनगर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए फर्जी एडवाइजरी कंपनी के नाम पर करोड़ों की धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने ग्रेविटी मॉल स्थित एक ऑफिस पर छापा मारकर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि गिरोह के तीन मुख्य सरगना अभी भी फरार हैं।

ग्रेविटी मॉल में चल रहा था ‘इनविजन इन्फोटेक’ का काला खेल

Indore एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया के अनुसार, विजयनगर थाना प्रभारी चंद्रकांत पटेल के नेतृत्व में गठित टीम ने ग्रेविटी मॉल की तीसरी मंजिल पर संचालित ‘इनविजन इन्फोटेक’ कंपनी पर सर्च वारंट के साथ दबिश दी। पुलिस ने मौके से कपिल उपाध्याय, विक्की जैन, शंकर पटेल, सुल्तान यादव और हरनीत सिंह सहित 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। छापेमारी के दौरान बड़ी मात्रा में कंप्यूटर, लैपटॉप, मोबाइल और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण भी जब्त किए गए हैं।

30 से 40% मुनाफे का झांसा देकर फंसाते थे जाल में

Indore जांच में सामने आया कि यह कंपनी पिछले 1 साल से अवैध रूप से संचालित हो रही थी। गिरोह के सदस्य फोन के माध्यम से लोगों से संपर्क करते थे और उन्हें शेयर बाजार या अन्य निवेशों में 30 से 40 प्रतिशत तक मोटा मुनाफा कमाने का लालच देते थे। जब लोग झांसे में आ जाते, तो उनसे अलग-अलग बैंक खातों में मोटी रकम ट्रांसफर करवा ली जाती थी। अनुमान है कि यह गिरोह अब तक देशभर के हजारों लोगों को अपना शिकार बना चुका है।

बैंक खाते होंगे सीज, मुख्य आरोपियों की तलाश जारी

Indore पुलिस अब उन तमाम बैंक खातों की डिटेल खंगाल रही है जिनमें ठगी की रकम जमा कराई गई है, ताकि उन्हें तत्काल सीज (Freeze) कराया जा सके। इस मामले में तीन मुख्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस को अंदेशा है कि आरोपियों से पूछताछ में धोखाधड़ी के कई बड़े अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन भी सामने आ सकते हैं।

Read this: Mahidpur: सत्यवादी वीर तेजाजी महाराज के जन्मोत्सव पर उमड़ा जनसैलाब, भव्य चल समारोह से गूंजी नगर की गलियां

Hindu Swabhiman Sammelan : उत्तर प्रदेश के 11 जिलों में होंगे हिंदू स्वाभिमान सम्मेलन

Hindu Swabhiman Sammelan : नई दिल्ली में श्री चित्रगुप्त अखाड़ा की महत्वपूर्ण

MP TOP 10: शिक्षा, विकास, खेल और प्रशासनिक फैसलों की रही चर्चा

1. MP TOP 10: एमपी बोर्ड के 10वीं-12वीं परीक्षा परिणाम घोषित MP

Chanakya Niti : हर मजबूत स्त्री में होते हैं ये 5 गुण, चाणक्य के ये नियम बदल देंगे जिंदगी

Chanakya Niti : आचार्य चाणक्य को भारत के महान नीति-निर्माताओं, अर्थशास्त्रियों और