सीएम डॉ मोहन यादव, सीएम योगी ने शतरंज खिलाड़ी डी गुकेश को दी शुभकामनाएं
दिल्ली: विश्व वर्ल्ड चेस चैंपियनशिप में भारत का नाम रौशन करने वाले युवा डोम्माराजू गुकेश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भी x पर उन्हें बधाई देते हुए लिखा कि यह ऐतिहासिक उपलब्धि असंख्य भारतीय खेल प्रतिभाओं को भारत का नाम रौशन करने के लिए प्रेरित करती रहेगी।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विश्व चेस चैंपियनशिप में इतिहास रचने वाले डी गुकेश को बधाई दी। सीएम योगी ने ‘एक्स’ पर पोस्ट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लिखा कि वैश्विक शतरंज की बिसात पर चमका भारतीय ‘गौरव’ डी गुकेश ने अब तक के सबसे कम उम्र के विश्व शतरंज चैंपियन के रूप में इतिहास रच दिया है! उनका समर्पण और प्रतिभा राष्ट्र की युवा प्रतिभाओं को बड़े सपने देखने और ऊंचे लक्ष्य रखने के लिए प्रेरित करेगा। उनके उज्ज्वल एवं सफल भविष्य के लिए मेरी शुभकामनाएं! गौरतलब है कि गुकेश ने चीन के डिंग लिरेन को हराकर वर्ल्ड चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम किया।
Historic and exemplary!
— Narendra Modi (@narendramodi) December 12, 2024
Congratulations to Gukesh D on his remarkable accomplishment. This is the result of his unparalleled talent, hard work and unwavering determination.
His triumph has not only etched his name in the annals of chess history but has also inspired millions… https://t.co/fOqqPZLQlr pic.twitter.com/Xa1kPaiHdg





