,

Five State Election : असम से पीएम मोदी का विपक्ष पर हमला, कहा कांग्रेस के ‘राजकुमार’ की हार की सेंचुरी पक्की है..

five-state-election-2026-modi-attack-mamata-counter-assam-bengal-politics

Five State Election : ममता बनर्जी और प्रियंका गांधी भी चुनावी रैलियों में गरजीं

by; digital desk

Five State Election : देश के पांच राज्यों में चल रहे विधानसभा चुनाव के बीच राजनीतिक माहौल लगातार गर्म होता जा रहा है। अलग-अलग राज्यों में प्रमुख दलों के नेता एक-दूसरे पर तीखे बयान दे रहे हैं और वोटरों को साधने की कोशिश में जुटे हैं।

असम में चुनाव प्रचार के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीजेपी-एनडीए की जीत का भरोसा जताया। उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि इस बार विपक्ष की हार तय है और लगातार तीसरी बार बीजेपी सरकार बनने जा रही है और कांग्रेस के शो कॉल्ड राजकुमार की हार की सेंचुरी पक्की है। अपने संबोधन में उन्होंने विकास, इंफ्रास्ट्रक्चर और गरीब कल्याण योजनाओं का जिक्र करते हुए जनता से समर्थन मांगा।

Five State Election : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चाय बागान में पत्ती तोड़ी और महिला को रखने के लिए दी।

Five State Election
Five State Election

वहीं पश्चिम बंगाल में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बीजेपी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार राज्य के साथ भेदभाव कर रही है और जनता को गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे बीजेपी को चुनाव में कड़ी टक्कर दें।

Five State Election : इसी बीच कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने असम में बीजेपी सरकार को निशाने पर लिया। उन्होंने राज्य में भ्रष्टाचार, दबाव की राजनीति और प्रशासनिक गड़बड़ियों के आरोप लगाए। प्रियंका ने कहा कि जनता बदलाव चाहती है और कांग्रेस इसके लिए तैयार है।

तमिलनाडु में भी चुनावी सरगर्मी तेज है। यहां सत्तारूढ़ दल ने जनता को लुभाने के लिए नई योजनाओं और आर्थिक सहायता की घोषणाएं की हैं, जिससे चुनावी मुकाबला और दिलचस्प हो गया है।

Five State Election : चुनाव से जुड़े प्रमुख अपडेट्स:

  • बंगाल में वोटर लिस्ट को लेकर विवाद गहराया, कई जगह विरोध प्रदर्शन
  • चुनाव आयोग ने कुछ अधिकारियों पर कार्रवाई भी की
  • असम में बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए घर से वोटिंग की सुविधा शुरू
  • अलग-अलग राज्यों में नेताओं की रैलियां और रोड शो जारी

कुल मिलाकर, पांच राज्यों के चुनाव में आरोप-प्रत्यारोप और वादों का दौर तेज हो चुका है। आने वाले दिनों में यह मुकाबला और ज्यादा दिलचस्प होने की संभावना है।

Godda Brown Sugar Arrest: ब्राउन शुगर के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार

Godda Brown Sugar Arrest झारखंड के गोड्डा में मादक पदार्थों के अवैध…

Lucknow: योगी सरकार ने 455 लेखपालों को दी पदोन्नति, बने राजस्व निरीक्षक

Report by: Vandana Rawat Lucknow: योगी सरकार ने प्रदेश में राजस्व प्रशासन…

Imran Khan की रिहाई के लिए इस्लामाबाद की ओर बढ़ा पीटीआई का मार्च, शहबाज सरकार सख्त

Imran Khan: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई को लेकर…

LUCKNOW: ‘स्वस्थ प्रदेश-सक्षम प्रदेश’ बना यूपी: सीएम योगी

Report by: Vandana Rawat LUCKNOW: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वस्थ-सक्षम उत्तर प्रदेश'…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. बिलासपुर में ‘गुंडी गैंग’ की…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच की…

Aaj ka Rashifal: जानें राशि के अनुसार कैसा रहेगा आज का दिन

Aaj ka Rashifal: 9 अक्टूबर 2026, शुक्रवार का दिन ज्योतिषीय दृष्टि से…