Indian Army: पैराशूट न खुलने से एक पैरा कमांडो की हुई मौत, भारतीय सेना ने शोक व्यक्त किया

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

Indian Army: पैराशूट न खुलने से एक पैरा कमांडो की हुई मौत, भारतीय सेना ने शोक व्यक्त किया

Indian Army: भारतीय सेना ने शनिवार को लेह-लद्दाख में पर्वत प्रहार एक्सरसाइज की। इस दौरान एक पैरा कमांडो ने अपनी जान गंवा दी। बताया जा रहा कि एक्सरसाइज के दौरान पैरा कमांडो का पैराशूट नहीं खुला था जिस वजह से उनकी मौत हो गई।Indian Army: भारतीय सेना ने शनिवार को लेह-लद्दाख में पर्वत प्रहार एक्सरसाइज की। इस दौरान एक पैरा कमांडो ने अपनी जान गंवा दी। बताया जा रहा कि एक्सरसाइज के दौरान पैरा कमांडो का पैराशूट नहीं खुला था जिस वजह से उनकी मौत हो गई।

Indian Army: लेह लद्दाख में पर्वत प्रहार एक्सरसाइज के दौरान पैराशूट न खुलने से एक पैरा कमांडो सूरज पाल की मौत हो गई। भारतीय सेना ने ड्यूटी के दौरान सूरज पाल के निधन पर रविवार को गहरा शोक व्यक्त किया। सूरज पाल उत्तर प्रदेश के हाथरस के निवासी थे। हालांकि, उनकी मृत्यु की असली वजह और दूसरे कारण की फिलहाल प्रतीक्षा की जा रही है। गौरतलब है कि शनिवार को थलसेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे की मौजूदगी में भारतीय सेना ने लद्दाख में पर्वत प्रहार एक्सरसाइज के जरिए अपनी ऑपरेशनल तैयारियों को परखा। भारतीय सेना ने एक संक्षिप्त बयान जारी कर बताया कि अपनी दो दिन के लद्दाख सेक्टर के दौरे के दौरान थलसेना प्रमुख जनरल पांडे ने पर्वत-प्रहार य़ुद्धाभ्यास को देखा। वहीं लेह-लद्दाख में ‘पर्वत प्रहार’ अभ्यास के दौरान पैराशूट नहीं खुलने से पैराट्रूपर सूरज पाल की मौत हो गई। 

भारतीय सेना ने ट्विट कर दी जानकारी

सेना ने ट्वीट किया, ”थलसेना अध्यक्ष जनरल मनोज पांडे समेत भारतीय सेना के सभी अधिकारियों ने ड्यूटी के दौरान नायक सूरज पाल के दुर्भाग्यपूर्ण निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया और शोक संतप्त परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की।” अपने ट्वीट में, सेना ने एक दिन पहले सेंट्रल कमांड द्वारा पोस्ट किए गए एक ट्वीट को भी साझा किया, जिसमें उनके निधन की जानकारी दी गई थी। 

सेना के लखनऊ स्थित सेंट्रल कमांड के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर भारतीय सेना की सूर्या कमान ने भी 10 सितंबर को वर्दी में नायक पाल की एक तस्वीर के साथ राष्ट्रीय युद्ध स्मारक की एक तस्वीर साझा की थी, जिसका टाइटल था ”बहादुर को श्रद्धांजलि।” ट्वीट के साथ सैनिक के तस्वीर के नीचे लिखा है, ”नायक सूरज पाल, लेह सेक्टर-10 सितंबर 2022।’

भारतीय सेना की सूर्या कमान ने ट्वीट किया, ”सूर्या कमान के जीओसी-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल वाई डिमरी और सभी रैंकधारक नायक सूरज पाल के परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं, जिन्होंने राष्ट्र की सेवा में अपना जीवन समर्पित कर दिया। हम पैराट्रूपर के दृढ़ साहस को सलाम करते हैं और दु:ख की इस घड़ी में उनके परिवार के साथ खड़े हैं।

योगी आदित्यनाथ ने ट्विट कर दी श्रद्धांजली

नायक सूरज पाल की निधन पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्विट कर श्रद्धांजली अर्पित की है और सैनिक के परिजनों को 50 लाख रुपए सहायता राशी देने को कहा है। उन्होंने ट्विट कर लिखा कि कर्तव्य पालन के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए हाथरस निवासी सेना के जवान श्री सूरज पाल जी तथा आगरा निवासी नौसेना के जवान श्री हरेश कुमार सिंह जी को विनम्र श्रद्धांजलि! प्रभु श्री राम दिवंगत आत्माओं को अपने श्री चरणों में स्थान व परिजनों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं। परिजनों को ₹50-50 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान किए जाने के साथ ही परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी तथा जनपदों की एक-एक सड़क का नामकरण भी शहीदों के नाम पर किया जाएगा। उत्तर प्रदेश सरकार दिवंगत सैनिकों के परिजनों के साथ खड़ी है।

55 सीटें आने का ‘ओवर कॉन्फिडेंस’, एंटी इनकम्बेंसी का अंदाजा क्यों नहीं लगा पाए

फरवरी 2025 में आने वाले हैं नए स्मार्टफोन Vivo, iQOO, Xiaomi शानदार फीचर्स के साथ

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरेैं... MP: 1. होली पर बस

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10बड़ी खबरें.. CG: 1. 100 साल पुरानी होली

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरेैं... MP: 1. होली पर बस

Horoscope: 03-03-26

Horoscope: जानें कैसा रहेगा राशि के अनुसार आज का दिन Horoscope: मेष

holi spl hasya hathauda : होली का हुड़दंग, हुलिया और गुझिया…!

by: vijay nandan भैया, होली हमारे देश का ऐसा महान त्योहार है,

Bokaro : बुराई पर अच्छाई की जीत का संकल्प, आज आधी रात को होगा होलिका दहन

Report: sanjeev kumar Bokaro लौह नगरी बोकारो में आज रंगों के महापर्व

Nawada : वायुसेना के जांबाज संजय कुमार को नम आंखों से विदाई, सैन्य सम्मान के साथ हुआ अंतिम संस्कार

रिपोर्ट: ऋषभ कुमार Nawada सिरदला प्रखंड के लौंद चमोथा हाट निवासी भारतीय

Ratlam: धू-धू कर जला सीएनजी ऑटो, टला बड़ा हादसा; म्यूजिक सिस्टम और स्कूल सामग्री खाक

रिपोर्ट: शैलेंद्र पारे Ratlam जिले के सैलाना रोड स्थित धामनोद बायपास पर

Drug Trafficking: विश्रामपुर तहसील का चपरासी लग्जरी कार में नशीली टैबलेट बेचते गिरफ्तार

Drug Trafficking: सरगुजा आबकारी टीम की बड़ी कार्रवाई, 608 नग नशीला टैबलेट

Sheikhpura: होली पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम, 117 संवेदनशील केंद्रों पर मजिस्ट्रेट तैनात

रिपोर्टर:-रंजन कुमार Sheikhpura आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण और भयमुक्त वातावरण में

AAP workers: शराब घोटाले में अरविंद केजरीवाल के बरी होने पर भोपाल में आप कार्यकर्ताओं ने जताई खुशी

AAP workers: दिल्ली, पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के शराब घोटाले में कोर्ट

Bahraich : जमीन के पैसों की सनक में युवक बना ‘कसाई’, माता-पिता समेत चार की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या

रिपोर्ट-; शबीहूल हसनैन, Bahraich । जिले के रूपईडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत बसंतपुर

Ghaziabad: सलीम वास्तिक पर हमला करने वाला मुख्य आरोपी जीशान ढेर

Ghaziabad दिल्ली से सटे लोनी इलाके में पूर्व मुस्लिम (Ex-Muslim) सलीम वास्तिक