India-US ट्रेड डील के बाद पहली उच्चस्तरीय मुलाकात, जयशंकर और मार्को रूबियो ने द्विपक्षीय सहयोग को दिया नया आयाम

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
India-US

Edit by: Priyanshi Soni

India-US : भारत-अमेरिका ट्रेड डील के बाद विदेश मंत्री एस. जयशंकर और उनके अमेरिकी समकक्ष मार्को रूबियो की पहली औपचारिक मुलाकात हुई। दोनों नेताओं ने अपने-अपने ‘एक्स’ अकाउंट पर इस महत्वपूर्ण बैठक की तस्वीरें साझा कीं। उल्लेखनीय है कि अमेरिका ने मंगलवार को भारत पर लगाए गए 50 फीसदी टैरिफ को घटाकर 18 फीसदी कर दिया था, जिसके बाद करीब छह महीने से चले आ रहे तनाव में कमी आने और द्विपक्षीय संबंधों में सुधार की उम्मीदें प्रबल हुई हैं। अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने इस मुलाकात को दोनों देशों के रिश्तों को मजबूत करने की दिशा में बड़ा कदम बताया।

India-US: महत्वपूर्ण खनिजों और व्यापार पर हुई चर्चा

मार्को रूबियो ने एक्स पर लिखा कि उन्होंने भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर से मुलाकात के दौरान महत्वपूर्ण खनिजों की खोज को लेकर द्विपक्षीय सहयोग पर चर्चा की। साथ ही दोनों देशों के बीच नए आर्थिक अवसरों को खोलने के लिए मिलकर काम करने पर सहमति बनी। उन्होंने भारत-अमेरिका व्यापार समझौते की सराहना करते हुए संयुक्त प्रयासों पर जोर दिया।

India-US: जयशंकर ने साझा की मुलाकात की तस्वीर, व्यापक चर्चा का जिक्र

विदेश मंत्री एस जयशंकर ने भी इस मुलाकात की तस्वीर साझा करते हुए लिखा कि अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रूबियो से मिलकर उन्हें खुशी हुई। उन्होंने बताया कि बातचीत के दौरान द्विपक्षीय सहयोग, क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विस्तृत चर्चा हुई। इसमें व्यापार, ऊर्जा, परमाणु, रक्षा, महत्वपूर्ण खनिज और प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में भारत-अमेरिका रणनीतिक साझेदारी को आगे बढ़ाने पर बात हुई। साथ ही विभिन्न सहयोगी तंत्रों की शीघ्र बैठकें कराने पर सहमति बनी।

India-US: अमेरिका ने भारत के साथ व्यापार समझौते की सराहना की

India-US

अमेरिकी प्रवक्ता लेविट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी ऊर्जा, परिवहन और कृषि उत्पादों की 500 बिलियन डॉलर की खरीदारी की प्रतिबद्धता जताई है, जिसे उन्होंने अमेरिकी श्रमिकों और व्यवसायों के लिए बड़ी जीत बताया। उन्होंने यह भी दावा किया कि भारत ने हालिया व्यापार समझौते के तहत रूसी तेल की खरीद कम करने और अमेरिकी तेल खरीदने पर सहमति जताई है।

India-US: क्वाड और इंडो-पैसिफिक पर सहमति

अमेरिकी स्टेट डिपार्टमेंट के रीडआउट के अनुसार, दोनों नेताओं ने ट्रंप-मोदी व्यापार समझौते का स्वागत किया और साझा ऊर्जा सुरक्षा लक्ष्यों को आगे बढ़ाने पर जोर दिया। उन्होंने महत्वपूर्ण खनिजों की खोज, खनन और प्रसंस्करण में द्विपक्षीय सहयोग को औपचारिक रूप देने पर चर्चा की। साथ ही क्वाड के माध्यम से द्विपक्षीय और बहुपक्षीय सहयोग को मजबूत करने तथा समृद्ध इंडो-पैसिफिक क्षेत्र के महत्व पर सहमति व्यक्त की।

Read also:
Budget Session 2026 : लोकसभा में आज भी भारी हंगामा, 8 सांसद पूरे सत्र के लिए निलंबित

Lucknow में चाइनीज मांझे का कहर, 2 लोगों की गर्दन कटी

Lucknow: लखनऊ में चाइनीज मांझे का खतरा एक बार फिर सड़कों पर

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें CG: 1. टी-20 वर्ल्ड कप फाइनल

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. वन विश्राम गृहों में शराब

Horoscope: 06-03-26

Horoscope: जानें आज का राशिफल Horoscope: मेष राशि – आज का राशिफल

MP MEWS : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जल गंगा संवर्धन अभियान-2026 के लिए दिए निर्देश

MP MEWS : नदियों के उद्गम स्थलों के व्यवस्थित विकास और सार्वजनिक

Rewa district farmers training : डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने प्राकृतिक खेती का किया निरीक्षण

Rewa district farmers training : उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने हरिहरपुर धाम

Chitragupt worship : भाईदूज/यम द्वितीया के अवसर पर भगवान श्री चित्रगुप्त मंदिर में विशेष पूजन

Chitragupt worship : मंत्री श्री विश्वास सारंग ने मंदिर पहुंचकर किया दर्शन

Vikasnagar illegal mining : अवैध खनन का बड़ा खुलासा, ढकरानी और ढालीपुर में छापेमारी

रिपोर्ट: इंद्रपाल सिंह Vikasnagar illegal mining : सोशल मीडिया पर वायरल हुए

Kurukshetra news : ज्योतिसर के पास एसवाईएल नहर में दिखा 14 फुट लंबा मगरमच्छ,

Kurukshetra news : ज्योतिसर क्षेत्र में एसवाईएल नहर के किनारे गुरुवार को

Magarlod Kidnapping : महिला चोरों ने 2 मासूम बच्चों का किया अपहरण, ग्रामीणों में दहशत

Magarlod Kidnapping : केवराडीह गांव में मासूमों का अपहरण, इलाके में तनाव

Aurangabad: होली पर भांग का सेवन पड़ा भारी, दाउदनगर अंचल के लिपिक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

रिपोर्ट: दीनानाथ मौआर Aurangabad बिहार के औरंगाबाद जिले में होली का जश्न

Jamshedpur उम्र को दी मात: जमशेदपुर की 53 वर्षीय दीप्ति खेमानी ने माउंट किलिमंजारो पर फहराया तिरंगा

रिपोर्ट: प्रेम श्रीवास्तव Jamshedpur "हौसले बुलंद हों तो उम्र की सीमा मायने

School Closed : गरियाबंद में स्कूल समय से पहले बंद, जांच के आदेश

School Closed : होली के बहाने समय से पहले बंद मिले कई

Nawada : नरहट में दबंगों का तांडव, घर में घुसकर युवक का सिर फोड़ा

Nawada : नवादा जिले के नरहट थाना क्षेत्र अंतर्गत मिसिरचक गाँव में

Kasganj : पटियाली कोतवाली के उपनिरीक्षक को आया हार्ट अटैक, निधन

Kasganj : उत्तरप्रदेश के पटियाली कोतवाली में तैनात 56 वर्षीय उपनिरीक्षक Gaya