IND vs SA: भारत ने तीसरा टी-20 जीता, साउथ अफ्रीका पर 2-1 की बढ़त

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
IND vs SA

IND vs SA: भारत ने टी-20 सीरीज के तीसरे मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए साउथ अफ्रीका को 7 विकेट से हरा दिया। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने पांच मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है। रविवार शाम खेले गए इस मुकाबले में भारतीय टीम ने 118 रन का लक्ष्य 15.5 ओवर में तीन विकेट खोकर हासिल कर लिया। शिवम दुबे ने लगातार दो बाउंड्री लगाकर टीम को जीत दिलाई और 10 रन बनाकर नाबाद लौटे।

India vs South Africa, 3rd T20I: धर्मशाला में लिया भारत ने 'बदला', साउथ अफ्रीका को एकतरफा अंदाज में हराया

IND vs SA: गेंदबाजों का कहर, अफ्रीका 117 पर सिमटी

धर्मशाला स्टेडियम में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया, जो पूरी तरह सही साबित हुआ। साउथ अफ्रीका की टीम शुरुआत से ही दबाव में नजर आई और महज 7 रन पर उसके तीन विकेट गिर गए। क्विंटन डी कॉक 1 रन, रीजा हेंड्रिक्स बिना खाता खोले और डेवाल्ड ब्रेविस 2 रन बनाकर आउट हो गए।

ऐडन मार्करम ने एक छोर से पारी संभालने की कोशिश की और 46 गेंदों में 61 रन बनाए, जबकि डोनेवान फरेरा ने 20 रन जोड़े। भारतीय गेंदबाजों में अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती और कुलदीप यादव ने 2-2 विकेट झटके। हार्दिक पंड्या और शिवम दुबे को भी एक-एक सफलता मिली, जिससे अफ्रीकी टीम 117 रन पर ऑलआउट हो गई।

IND vs SA: अभिषेक-गिल की तेज शुरुआत, आसान हुआ लक्ष्य

Shubman Gill And Abhishek Sharma- India TV Hindi

118 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम को अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ने धमाकेदार शुरुआत दिलाई। दोनों ने 31 गेंदों में 68 रन की शानदार साझेदारी की। अभिषेक शर्मा ने 18 गेंदों पर 35 रन बनाए, जबकि शुभमन गिल ने 28 रन की पारी खेली।

यह खबर भी पढ़ें: John Cena Retirement: हार के साथ जॉन सीना की WWE से भावुक विदाई, 20 सालों में पहली बार किया टैप आउट

अभिषेक के आउट होने के बाद तिलक वर्मा ने मोर्चा संभाला और नाबाद 26 रन बनाकर टीम को जीत तक पहुंचाया। कप्तान सूर्यकुमार यादव ने भी 12 रन का योगदान दिया। इस जीत के साथ टीम इंडिया ने सीरीज में मजबूत बढ़त बना ली है और आत्मविश्वास भी हासिल किया है।

Horoscope: 31 मार्च 2026

Horoscope: राशिफल आज: मंगलवार को इन राशियों को मिलेगा लाभ, कुछ को

Godda: ढोलिया नदी में मिला 10 वर्षीय बच्ची का शव, रविवार से लापता थी मासूम मोनिका

Godda गोड्डा जिले के मेहरमा थाना अंतर्गत जोगियाचक क्षेत्र में सोमवार को

Chhindwara : निजी स्कूल की मनमानी का शिकार हो रहे मासूम, अंडर कंस्ट्रक्शन भवन में लग रही क्लास

Report: Rakesh Chandwansi Chhindwara सिंगोड़ी जनपद शिक्षा केंद्र अमरवाड़ा के अंतर्गत आने

Raipur Municipal Budget: रायपुर नगर निगम बजट सत्र, महापौर मीनल चौबे पेश करेंगी बजट

Raipur Municipal Budget: Raipur नगर निगम की सामान्य सभा में प्रश्नकाल समाप्त

Omkareshwar आध्यात्मिक यात्रा: प्रसिद्ध भजन गायिका जया किशोरी ने किए बाबा ओंकारेश्वर के दर्शन

Report: Lalit Omkareshwar ओंकारेश्वर: विश्व प्रसिद्ध आध्यात्मिक वक्ता और भजन गायिका जया

gold-silver-price : 18 साल की सबसे बड़ी मासिक गिरावट, जानें आज के ताजा रेट

gold-silver-price : नई दिल्ली, हफ्ते की शुरुआत के साथ ही सोने और

Jaipur Sant Sabha: संतों का अद्भुत संगम, विश्व को दिया एकता और प्रेम का संदेश

Jaipur Sant Sabha: जयपुर में आयोजित संत संसद में देशभर की प्रतिष्ठित