IND VS PAK: भारत-पाक मैच विवाद पर नया मोड़, PCB बोला- सीरीज खेलने की बात कहना ICC का झूठ

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
IND VS PAK

EDIT BY: PRIYANSHI SONI

IND VS PAK: कई दिनों की असमंजस की स्थिति के बाद पाकिस्तान ने आखिरकार 15 फरवरी को भारत के खिलाफ T20 वर्ल्ड कप 2026 का मैच खेलने की पुष्टि कर दी है। टूर्नामेंट शुरू होने से पहले इस मुकाबले को लेकर काफी चर्चा थी, क्योंकि पाकिस्तान ने शुरुआती तौर पर भारत के साथ खेलने से इनकार कर दिया था। लगभग एक सप्ताह तक बहिष्कार की अटकलों के बीच अंततः पाकिस्तान ने अपने फैसले में बदलाव करते हुए मैच खेलने पर सहमति दे दी।

इस दौरान यह भी खबरें सामने आईं कि पाकिस्तान ने कुछ शर्तों के साथ यह हाई-प्रोफाइल मुकाबला खेलने की बात कही थी। इनमें भारत के साथ द्विपक्षीय सीरीज दोबारा शुरू करने की मांग की अटकलें भी शामिल थीं। अब इस पूरे मामले पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नकवी ने स्थिति स्पष्ट की है।

IND VS PAK: PCB चेयरमैन ने द्विपक्षीय सीरीज की मांग से किया इनकार

मोहसिन नकवी ने पेशावर में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि हाल ही में ICC प्रतिनिधियों के साथ हुई बैठक में पाकिस्तान की ओर से भारत के साथ द्विपक्षीय क्रिकेट बहाल करने की कोई मांग नहीं रखी गई थी। उनका यह बयान ऐसे समय आया, जब एक दिन पहले ही पाकिस्तान सरकार ने 15 फरवरी को कोलंबो में प्रस्तावित भारत–पाक मुकाबले के बहिष्कार का निर्णय वापस लिया था।

IND VS PAK: ICC बैठक में उठाया गया बांग्लादेश का मुद्दा

IND VS PAK

9 फरवरी तक यह चर्चा थी कि पाकिस्तान ने ICC के सामने कुछ शर्तें रखी हैं। दावा किया जा रहा था कि 2012-13 के बाद पहली बार भारत के साथ द्विपक्षीय सीरीज फिर शुरू करने की बात कही गई है। हालांकि, नकवी ने इन दावों को निराधार बताया।

उनके अनुसार, ICC के साथ हुई बैठक का मुख्य विषय केवल बांग्लादेश से जुड़े मुद्दे थे। उन्होंने कहा कि चर्चा का उद्देश्य बांग्लादेश के साथ हुए कथित अन्याय को सामने लाना और उन्हें न्याय दिलाने पर केंद्रित था। नकवी ने यह भी बताया कि बांग्लादेश की ओर से रखी गई मांगों को स्वीकार किए जाने के बाद ही पाकिस्तान ने मैच खेलने का निर्णय लिया।

उन्होंने स्पष्ट किया कि इस निर्णय के पीछे कोई राजनीतिक या निजी स्वार्थ नहीं था, बल्कि यह पूरी तरह बांग्लादेश से जुड़े मुद्दों पर आधारित था।

IND VS PAK: बांग्लादेश पर नहीं लगेगा प्रतिबंध

पाकिस्तान की भागीदारी की पुष्टि से कुछ समय पहले ICC ने बयान जारी कर T20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश की अनुपस्थिति को दुर्भाग्यपूर्ण बताया। साथ ही स्पष्ट किया गया कि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड पर किसी प्रकार का प्रतिबंध नहीं लगाया जाएगा। ICC ने यह भी आश्वासन दिया कि 2028-31 चक्र के दौरान बांग्लादेश को किसी ICC टूर्नामेंट की मेजबानी का अवसर दिया जाएगा।

हालांकि ICC के आधिकारिक बयान में पाकिस्तान की ओर से किसी विशेष मांग का उल्लेख नहीं किया गया।

READ ALSO: Bangladesh Hindu violence: बांग्लादेश में एक और हिंदू व्यापारी की हत्या, दुकान के अंदर मिला शव

Sheohar SP Janata Darbar Tariani Thana: तरियानी थाना में एसपी ने लगाया जनता दरबार

Sheohar SP Janata Darbar Tariani Thana: भूमि विवाद के सबसे अधिक मामले,

Ranveer Singh को व्हाट्सएप पर धमकी, घर पर बढ़ाई गई सुरक्षा

EDIT BY: PRIYANSHI SONI Ranveer Singh: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह को एक

Sheohar Civil Court E-Seva Kendra Inauguration: शिवहर व्यवहार न्यायालय परिसर में ई-सेवा केंद्र का उद्घाटन

Sheohar Civil Court E-Seva Kendra Inauguration: पटना हाईकोर्ट के न्यायमूर्ति संगम कुमार

CG: Top 10 News

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें…. 12000 बीघा जमीन कब्जाने के

MP: Top 10 News

MP: टॉप 10 न्यूज, जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें... 1. ग्वालियर

Horoscope: 11-02-26

Horoscope: जानिए आज का राशिफल.. मेष राशि – आज का राशिफल आज

Madhya Pradesh : समर्थन मूल्य पर सात मार्च तक होगा गेहूं का उपार्जन : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Madhya Pradesh : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रदेशवासियों को बड़ी जानकारी

Maheshwar: करोंदिया में स्वास्थ्य महाकुंभ, 870 ग्रामीणों की जाँच और 15 लाख रुपये का मुफ्त उपचार

संवाददाता : राजेश पंवार Maheshwar (खरगोन): खरगोन जिले के करोंदिया स्थित माँ

Balaghat बालाघाट में दबंगई: रेत ठेकेदार के गुर्गों ने युवक को पाइप से पीटा, आक्रोश में रजेगांव बंद

Balaghat  (किरनापुर): मध्यप्रदेश के बालाघाट जिले में दबंगों की गुंडागर्दी का एक

Patna राजपाल यादव की मदद के लिए आगे आए तेज प्रताप यादव, 11 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का किया ऐलान

Patna /नई दिल्ली: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों कानूनी

Madhya Pradesh : मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष स्व. शुक्ल की जयंती पर किया नमन

Madhya Pradesh भोपाल: मध्यप्रदेश विधानसभा परिसर में मंगलवार को एक गरिमामयी कार्यक्रम

Bihar: पनोरमा ग्रुप के CMD संजीव मिश्रा के ठिकानों पर रेड, सुपौल से पूर्णिया तक जांच एजेंसियों की दबिश

रिपोर्ट: अजीत ठाकुर Bihar सुपौल/पूर्णिया: बिहार के कोसी और सीमांचल क्षेत्र के