IND vs AUS 1st Test: कल से शुरू होगी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी, जानिए भारतीय टीम की प्लेइंग 11 और पिच रिपोर्ट

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
IND vs AUS 1st Test

IND vs AUS 1st Test: बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी का पहला टेस्ट मुकाबला कल यानी 22 नवंबर से पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में शुरू होने वाला है। यह सीरीज वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) फाइनल में पहुंचने के लिए भारत के लिए बेहद अहम है। लेकिन फैंस के लिए बुरी खबर यह है कि इस मैच में भारतीय कप्‍तान रोहित शर्मा नहीं खेलेंगे इसलिए इस मैच में भारत की कमान बुमराह संभालेंगे।

रोहित की गैर मोजूदगी में क्‍या होगी भारतीय टीम प्लेइंग 11

  1. यशस्वी जायसवाल
  2. केएल राहुल
  3. देवदत्त पडिक्कल
  4. विराट कोहली
  5. ऋषभ पंत (विकेटकीपर)
  6. अंशुल जुरेल
  7. रवींद्र जडेजा / रविचंद्रन अश्विन
  8. हर्षित राणा / नीतीश रेड्डी
  9. जसप्रीत बुमराह (कप्तान)
  10. मोहम्मद सिराज
  11. प्रसिद्ध कृष्णा

पिच रिपोर्ट

ऑप्टस स्टेडियम, पर्थ की पिच अपने अतिरिक्त उछाल और तेज गति के लिए प्रसिद्ध है। वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट के हेड पिच क्यूरेटर मैक्डोनाल्ड ने कहा है कि यह पिच तेज गेंदबाजों के लिए अनुकूल होगी। अब तक यहां खेले गए चार टेस्ट मैचों में 73% विकेट तेज गेंदबाजों ने लिए हैं। गेंदबाजों को शुरुआती कुछ घंटों में मदद मिलने की संभावना है, खासकर नई गेंद से। जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ेगा, बल्लेबाज भी क्रीज पर जम सकते हैं। स्पिन गेंदबाजों को विकेट लेने के लिए पिच पर काफी मेहनत करनी होगी।

मैच प्रेडिक्शन
पिच की प्रकृति को देखते हुए टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेगी। नई गेंद का फायदा उठाकर शुरुआती विकेट लेना अहम होगा। भारत की बल्लेबाजी का प्रदर्शन, विशेषकर युवा खिलाड़ियों का, मैच का रुख तय करेगा। अगर भारत के गेंदबाज पर्थ की पिच का सही तरीके से फायदा उठाते हैं, तो टीम के जीतने की संभावना बढ़ जाएगी। यह मैच गेंदबाजों के नाम रहने की उम्मीद है। भारतीय गेंदबाजी लाइन-अप ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों को कड़ी चुनौती दे सकती है। हालांकि, पिच और परिस्थितियां मेज़बान टीम के पक्ष में ज्यादा हो सकती हैं।

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें... MP: 1. बैतूल में प्रसूता

CG: Top 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें.. CG: 1. बजट 2026: वन

MP: Top 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें... MP: 1. बैतूल में प्रसूता

Horoscope: 25-02-26

Horoscope: जानें आज का राशिफल Horoscope: मेष राशि: आज का राशिफल आज

Holi 2026 : योगी सरकार का इंतजाम, होली पर 28 फरवरी से नौ मार्च तक चलेंगी अतिरिक्त बसें

Holi 2026 : यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सर्वोपरि, उत्कृष्ट कर्मचारियों को

PAK vs ENG LIVE Cricket Score: पाकिस्तान ने गंवाया दूसरा विकेट, कप्तान सलमान अली आगा आउट

Pakistan vs England LIVE Cricket Score : पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच सुपर-8

Singapore India Investment : मुख्यमंत्री योगी की सिंगापुर यात्रा का दूसरा दिन

Singapore India Investment : उप-प्रधानमंत्री व गृह मंत्री से मिले सीएम योगी,

Nawada: 18 महीने से खाली हाथ ‘स्वच्छता दूत’, होली पर भी छाई मायूसी; बीडीओ से मिले रजौली के कर्मचारी

रिपोर्टर:- ऋषभ कुमार Nawada रजौली प्रखंड की हरदिया पंचायत के स्वच्छताकर्मियों के

Cg Budget 2026-27 : 1.72 लाख करोड़ का बजट, किसान-महिला-बस्तर विकास पर बड़ा फोकस

Cg Budget 2026-27 : रायपुर। राज्य विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी

DANTEWADA NEWS; नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल की सजा, फास्ट ट्रैक कोर्ट का फैसला

रिपोर्ट, आज़ाद सक्सेना DANTEWADA NEWS; दंतेवाड़ा जिले में नाबालिग से दुष्कर्म के

Jharkhand Budget Session 2026: झारखंड विधानसभा बजट सत्र शुरू

Jharkhand Legislative Assembly में बजट सत्र की शुरुआत के साथ ही राज्य