जल गंगा संवर्धन अभियान की गतिविधियाँ बढ़ायें : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Increase activities of Jal Ganga Samvardhan Abhiyan: Chief Minister Dr. Yadav

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान की गतिविधियों को और अधिक विस्तारित किया जाये, जिससे वर्षा के जल को अधिक से अधिक संग्रहित किया जा सके। जल के संग्रहण से जहाँ एक ओर पेयजल स्रोत रिचार्ज हो सकेंगे, वहीं कृषि के लिये भी पर्याप्त जल उपलब्ध हो सकेगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि समाज की भागीदारी से जिस प्रकार अभियान अंतर्गत काम हो रहे हैं, उसके सकारात्मक प्रभाव आने वाले समय में देखने को मिलेंगे। उन्होंने वर्षा की एक-एक बूँद के संग्रहण के लिये समाज के सभी वर्गों से सहभागी बनने का आह्वान किया है।भावी पीढ़ी के लिये जल उपलब्धता का सुरक्षा कवच

भिण्ड में नवीन एवं नवकरणीय ऊर्जा मंत्री श्री राकेश शुक्ला ने जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत् नगर परिषद मेहगांव के वार्ड नंबर 13 वनखण्डेश्वर मंदिर पर 55.63 लाख रूपये की लागत से वॉटर बॉडी और कुओं की मरम्मत कार्य का भूमि-पूजन किया। उन्होंने जल गंगा संवर्धन अभियान को भावी पीढ़ी के लिए जल उपलब्धता का सुरक्षा कवच बताया। मंत्री श्री शुक्ला एवं जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती भदौरिया ने जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत वनखण्डेश्वर मंदिर परिसर में बने तालाब पर श्रमदान कर उसकी सफाई की। साथ ही मंदिर प्रांगण में जामुन, आम, आंवला सहित विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण किया।

ऊर्जा मंत्री श्री शुक्ला ने कार्यक्रम को संबोधित कर कहा कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव के नेतृत्व में विगत वर्ष चलाये गये जल गंगा संवर्धन अभियान के सार्थक परिणाम देखने को मिले। इस वर्ष भी ये अभियान पूरे प्रदेश में जन अभियान बन गया है।देवास में होमगार्ड जवानों ने क्षिप्रा शुद्धिकरण के लिए किया श्रमदान

देवास के होम गार्ड की टीम ने ग्राम हिरली में क्षिप्रा नदी के किनारों पर सफाई अभियान चलाया। होम गार्ड टीम के साथ जनप्रतिनिधि, ग्रमीण, और स्कूली बच्चे भी जुटे और हिरली गांव के तटों से 40 ट्रॉली कचरा बाहर निकाला गया। उज्जैन सिंहस्थ से पहले क्षिप्रा को शुद्ध बनाने के लिए जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है।छिंदवाड़ा में पानी बचाने के लिये नुक्कड़ नाटक

जल गंगा संवर्धन अभियान में छिन्दवाड़ा में विकासखंड-मोहखेड़ के गांव खुनाझिर कलाँ में नुक्कड़ नाटक का मंचन किया गया। पंचायत परिसर में नवांकुर संस्था-प्रभात युवा विकास मंडल के अभिनेताओं ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से जल संरक्षण, स्वच्छता, ठोस कचरा प्रबंधन का संदेश दिया। नुक्कड़ नाटक के बाद जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई।

आज का राशिफल 27 अप्रैल 2025: जानें अपनी राशि का भविष्य

- Advertisement -
Ad imageAd image

MP TOP 10: मध्य प्रदेश की टॉप 10 बड़ी खबरें

1. कक्षा 5 और 8 के रिजल्ट जारी MP TOP 10: मध्य

MP TOP 10: मध्य प्रदेश की टॉप 10 बड़ी खबरें

1. कक्षा 5 और 8 के रिजल्ट जारी MP TOP 10: मध्य

CG TOP: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 बड़ी खबरें

1. विधानसभा में बजट सत्र की गूंज CG TOP: छत्तीसगढ़ विधानसभा का

Ramnavmi : भिलाई में 26 मार्च को भव्य रामनवमी आयोजन, 1 लाख परिवारों के अन्न से बनेगा महाप्रसाद

Ramnavmi : 41 वर्षों की परंपरा, शोभायात्राओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ

Madhya Pradesh : दूरदर्शी सोच, कर्मठ नेतृत्व और जनहित की प्रतिबद्धता के प्रतीक मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Madhya Pradesh : लोकप्रिय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का जन्मदिवस प्रदेशवासियों के

Trump-Modi-Call : जंग के बीच ट्रम्प और मोदी की फोन पर बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर जोर

Trump-Modi-Call : रिपोर्ट्स में दावा, ईरान भी अमेरिका से बातचीत को तैयार

Chhattisgarh : गरियाबंद में घर निर्माण के दौरान युवक करंट की चपेट में, गंभीर रूप से घायल

Chhattisgarh : फिंगेश्वर के पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में 11 केवी करंट

New Delhi देश का पहला ‘इच्छा मृत्यु’ मामला: 13 साल कोमा में रहे हरीश राणा का एम्स में निधन

New Delhi गाजियाबाद के हरीश राणा, जिन्हें भारतीय न्यायपालिका के इतिहास में

Bhubaneswar: थाने के भीतर खूनी संघर्ष, पुलिस के सामने ही चलीं चाकुओं की धार; 13 आरोपी गिरफ्तार

Bhubaneswar : ओडिशा की राजधानी से कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक

Madhya Pradesh लंबित भर्तियों में नियुक्ति प्रक्रिया को शीघ्र करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने मंत्रालय

Chhattisgarh : रायपुर में बच्चों के अधिकारों पर प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सुरक्षा और संरक्षण पर मंथन

Chhattisgarh : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और आयोग अध्यक्ष वर्णिका शर्मा की मौजूदगी

RAIPUR NEWS : मेकाहारा अस्पताल से हत्या के प्रयास का सजायाफ्ता कैदी फरार

RAIPUR NEWS : हथकड़ी समेत भागा कैदी साहेब कुमार, इलाज के दौरान

Deoria में कच्ची शराब का बड़ा खुलासा, 7 गिरफ्तार, भट्ठा मालिक फरार

Report by: Sonu Deoria: उत्तरप्रदेश के देवरिया में अवैध कच्ची शराब के