दो दिवसीय अटल स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Inauguration of two-day Atal Health Fair

लखनऊ में दो दिवसीय अटल स्वास्थ्य मेले का शुभारंभ केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया। मेले का आयोजन पूर्व प्रधानमंत्री राजनाथ सिंह की शताब्दी पर किया जा रहा है। कार्यक्रम की औपचारिक शुरूआत दोपहर साढ़े 12 बजे हुई। मेले में निजी और सरकारी अस्पतालों के 87 से ज्यादा स्टॉल लगाए गए हैं। बता दे कि, मेले में मरीजों को जांच और इलाज की सुविधाएं मिलेगी। इस दौरान दिव्यांगजनों को ई-ट्राई साइकिल और व्हील चेयर समेत अन्य कृत्रिम उपकरण भी दिए जाएंगे।

मेले में मिलेंगी निशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं

लखनऊ सीएमओ डॉ. एनबी सिंह के मुताबिक, अटल स्वास्थ्य मेला 24 और 25 दिसंबर को दिलकुशा लॉन में लगेगा। मेले में दिल की बीमारी से जूझ रहे 8 से 10 बच्चों का निशुल्क ऑपरेशन भी किया जाएगा। इसके लिए बच्चों के परिजनों को पहले से रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। इतने बड़े स्तर के ऑपरेशन की सुविधा किसी मेले में पहली बार मिल रही है। इसमें निजी संस्थानों की सहायता भी ली जाएगी।

अटल की जन्म शताब्दी पर उन्हें श्रद्धांजलि: राजनाथ सिंह

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि, लखनऊ का नेतृत्व खुद भारत रत्न अटल वाजपेई ने किया था। उनकी जन्म शताब्दी पर स्वास्थ्य मेला का आयोजन करना उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करना है। कुछ लोग मुझे मिले तो उन्होंने बताया कि जन औषधि केंद्र की जानकारी नहीं है। जन औषधि केंद्र की जानकारी सभी को दी जानी चाहिए। पहले जहां केवल 1 एम्स दिल्ली में था। आज के दौर में 22 एम्स की स्वीकृति मिली है। 2014 में 387 मेडिकल कॉलेज थे। अब ये 780 हो गए हैं। MBBS की सीट पहले जहां 50 हजार थी। आज ये बढ़कर 1 लाख 20 हजार हो गई है। राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि, नरसिम्हा राव जी पीएम थे, तब अटल जी नेता प्रतिपक्ष होते थे। जेनेवा के यूनाइटेड नेशन की कॉन्फ्रेंस में शिरकत करने के लिए राव साहब ने अटलजी को भेजा। ऐसे लोग अपना कद ऊंचा करने के लिए राजनीति में नहीं आते। वे देश के निर्माण के लिए राजनीति में आते हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आगे कहा कि, योगी जी ने लखनऊ के विकास का सारा का सारा श्रेय मुझे ही दे दिया। पर मैं ये बताना चाहता हूं कि उनके सहयोग के बिना लखनऊ का विकास संभव नहीं था। अटलजी के जन्म का कल 100वां साल है। लखनऊवासियों को उनको नजदीक से जानने का अवसर मिला है। उनका व्यक्तित्व ऐसा था कि विपक्षी दलों के लोग भी उनसे प्रभावित रहते थे।

भारतीय राजनीति के अजातशत्रु हैं अटलजी: सीएम योगी

सीएम योगी ने  कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि, अटल जी ने सोचा था, उसे व्यवहारिक धरातल पर लाने का काम आपके सांसद और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया है। सुबह के कार्यक्रम में 25 से 30 हजार छात्रों के बीच अटलजी के लिए सभी के मन मे श्रद्धा का भाव दिखा। ये दिखाता है कि अटल जी सही मायने में भारतीय राजनीति के अज्ञातशत्रु हैं।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bhopal: पीएम मोदी पर खड़गे ने की टिप्पणी, सीएम डॉ. यादव बोले- माफी मांगें कांग्रेस अध्यक्ष

Bhopal: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादित टिप्पणी

Pahalgam हमले की बरसी पर PM मोदी का संदेश, “आतंकवाद के आगे कभी नहीं झुकेगा भारत”

Pahalgam: प्रधानमंत्री Narendra Modi ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले

Bhopal: पीएम मोदी पर खड़गे ने की टिप्पणी, सीएम डॉ. यादव बोले- माफी मांगें कांग्रेस अध्यक्ष

Bhopal: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर विवादित टिप्पणी

CG: Top 10

CG: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें 1. नारायणपुर में तोते को

MP: Top 10

MP: जानें प्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. 1. महाकाल की शरण में

Aaj ka Panchang: चतुर्थी तिथि पर गणेश पूजा का विशेष योग, जानें शुभ-अशुभ समय और उपाय

Aaj ka Panchang: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुधवार का दिन बुद्धि, ज्ञान,

Murder Investigation: नियामतपुर से लापता अधेड़ का शव बरामद, जमीन विवाद में हत्या की आशंका

Murder Investigation: भागलपुर जिले के नाथनगर चौकी नियामतपुर क्षेत्र से लापता एक

District Hospital : कांकेर जिला अस्पताल में ट्रॉमा यूनिट का निरीक्षण, 10 दिन में शुरू होगी MRI मशीन

रिपोर्ट: प्रशांत जोशी District Hospital : नवनिर्मित ट्रॉमा यूनिट का निरीक्षण, कमियों

Bhagalpur : 22 साल से फरार रेप का आरोपी पुलिस की रडार पर; महाराष्ट्र पुलिस ने शाहपुर में की छापेमारी

रिपोर्ट संजीव कुमार शर्मा Bhagalpur महाराष्ट्र के नागपुर से आई पुलिस टीम