युवक की मौत के मामले में सांसद निशिकांत दुबे पहुंचे पीड़ित परिवार से मिलने, एक लाख की आर्थिक सहायता दी

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

गोड्डा, झारखंड – बसंतराय थाना क्षेत्र के मोकलचक गांव में 11 जून को हुई युवक ऋषि कुमार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के मामले में गुरुवार को गोड्डा सांसद डॉ. निशिकांत दुबे ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। मृतक के पैतृक आवास पर पहुंचकर सांसद ने शोक संतप्त परिवार को ₹1 लाख की आर्थिक सहायता प्रदान की और न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।


निष्पक्ष जांच की मांग, दोषियों को फांसी की मांग

सांसद ने इस घटना को लेकर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला प्रतीत होता है और दोषियों को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने पुलिस अधीक्षक (SP), SDPO और थाना प्रभारी से बात कर निष्पक्ष जांच की मांग की है। साथ ही चेताया कि यदि मामले की पारदर्शी जांच नहीं होती है, तो इसे राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) को सौंपने की मांग की जाएगी।


घटना पर सांप्रदायिक चिंता व्यक्त की

डॉ. दुबे ने कहा कि यह केवल एक हत्या नहीं, बल्कि समाज में पनप रहे सांप्रदायिक तनाव का संकेत है। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि मुस्लिम समुदाय को हिंदू धार्मिक आयोजनों से आपत्ति है, तो यह देश के लिए चिंताजनक स्थिति है। सांसद ने यह भी कहा कि “यदि कोई यह सोचता है कि वह हिंदुओं पर अत्याचार कर बच निकलेगा, तो यह मुमकिन नहीं है।”


घुसपैठ और जनसंख्या असंतुलन पर भी उठाया सवाल

सांसद ने अपने पुराने बयानों को दोहराते हुए कहा कि बसंतराय, महागामा और मधुपुर जैसे क्षेत्रों की जनसांख्यिकी (डेमोग्राफी) तेजी से बदल रही है। उन्होंने संदेह जताया कि यहां बांग्लादेशी घुसपैठिए बस सकते हैं, जो अपराधों में संलिप्त हो सकते हैं। सांसद ने इन इलाकों की कानून व्यवस्था पर गहरी चिंता जताई।


राजनीति पर निशाना, विधायक पर उठाया सवाल

डॉ. दुबे ने घटना पर गोड्डा के वर्तमान विधायक व राज्य सरकार में मंत्री संजय प्रसाद यादव के चुप्पी साधने और पीड़ित परिवार से मुलाकात न करने को “वोट बैंक की राजनीति” करार दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री की खामोशी दर्शाती है कि वे केवल राजनीतिक लाभ के लिए काम कर रहे हैं, जन भावनाओं के लिए नहीं।


परिवार को हर संभव सहयोग का आश्वासन

सांसद ने परिवार को भरोसा दिलाया कि वे इस कठिन समय में पूरी तरह से उनके साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि यदि आवश्यकता पड़ी, तो वे स्वयं इस केस की कानूनी लड़ाई लड़ेंगे और परिवार को कभी भी किसी प्रकार की दिक्कत नहीं होने देंगे।

“मैं यहां पिछले 15 वर्षों से सांसद हूं और बसंतराय जैसे संवेदनशील इलाकों में कभी दंगा नहीं होने दिया। किसी को डरने की आवश्यकता नहीं है। हम परिवार के साथ हैं और न्याय दिलाकर रहेंगे।”


भाजपा नेताओं की भी उपस्थिति

इस मौके पर भाजपा के कई स्थानीय नेता और कार्यकर्ता भी मौजूद थे, जिनमें जिला अध्यक्ष राजीव मेहता, प्रदीप शर्मा, गौतम झा, प्रमोद झा और सुरेश पासवान सहित अन्य प्रमुख लोग शामिल थे। सभी ने पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की और भरोसा दिया कि दोषियों को सजा दिलाई जाएगी।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Dipka Mines: ट्रेलर में लगी भीषण आग, वीडियो हुआ वायरल

Report: Umesh Dahariya, Edit By: Mohit Jain Deepka Mines: दीपका थाना क्षेत्र

Khap Panchayat Justice: संभल में पंचायत का तुगलकी फरमान

Khap Panchayat Justice: थाना कुढ़ फतेहगढ़ क्षेत्र का मामला, कानून को दरकिनार

D55 Shooting Begins: धनुष–श्रीलीला की ‘D55’ की धमाकेदार शुरुआत, सेट पर साई पल्लवि की खास मौजूदगी

D55 Shooting Begins: साउथ सुपरस्टार धनुष और श्रीलीला की बहुप्रतीक्षित फिल्म D55

PM Malaysia Visit Day 2: गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मान… भारत–मलेशिया दोस्ती की नई उड़ान

PM Malaysia Visit Day 2: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मलेशिया दौरे का

Swadesh Agenda: अखंड भारत का नक्शा: चीन–पाक को बड़ा झटका

By: Pramod Shrivastav Swadesh Agenda में आज बात करेंगे उस अखंड भारत

Border 2 Collection: बॉक्स ऑफिस पर रचा नया इतिहास, 300 करोड़ क्लब में हुई एंट्री

Border 2 Collection: सनी देओल स्टारर वॉर ड्रामा फिल्म ‘बॉर्डर 2’ ने

IND vs USA T20 WC 2026: भारत ने USA को 29 रन से हराया, सूर्या चमके, गेंदबाज छाए

IND vs USA T20 WC 2026: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय

JH News 08-02-2026: जानें JH की 10 बड़ी खबरें

JH News 08-02-2026: 1. पिता पर दो माह के मासूम की हत्या

CG News 08-02-2026: जानें CG की 10 बड़ी खबरें

CG News 08-02-2026: 1. रायपुर में अमित शाह की नक्सलवाद बैठक केंद्रीय

MP News 08-02-2026: जानें MP की 10 बड़ी खबरें

MP News 08-02-2026: 1. कटनी, शहडोल-उमरिया सबसे ठंडे तापमान 3.5 डिग्री तक

Horoscope 08-02-2026: जानें आज का राशिफल

Horoscope 08-02-2026: मेष राशि आज प्रेम जीवन में मधुरता बनी रहेगी। साथी