,

मेरठ में पति को लेकर भिड़ीं दो पत्नियां, थाने के बाहर जमकर हुआ हंगामा

BY: Yoganand Shrivastva

मेरठ, उत्तर प्रदेश: मेरठ जिले के ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक ही व्यक्ति की दो पत्नियों के बीच जमकर मारपीट हो गई। थाने के बाहर हुए इस हाईवोल्टेज ड्रामे में दोनों महिलाएं एक-दूसरे के बाल पकड़कर ज़मीन पर गिरा-गिराकर पीटने लगीं। यह पूरा घटनाक्रम पुलिस की मौजूदगी में हुआ, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

दो पत्नियों के बीच छिड़ा विवाद

जानकारी के अनुसार, मेरठ के तारापुरी धोबीघाट निवासी इरशाद पहले से शादीशुदा है और उसके चार बच्चे भी हैं। उसकी पहली पत्नी निशा ने आरोप लगाया है कि इरशाद ने उसे बिना बताए दूसरी शादी कर ली और अलीना नाम की महिला को किराए के मकान में रख रहा था। जब निशा को इसकी भनक लगी तो वह इरशाद को ढूंढते हुए अलीना के घर पहुंच गई, जहां दोनों महिलाओं के बीच कहासुनी के बाद मारपीट शुरू हो गई।

थाने में भी नहीं थमा विवाद

बात यहीं खत्म नहीं हुई। दोनों पक्ष ब्रह्मपुरी थाने पहुंच गए, लेकिन वहां भी विवाद शांत नहीं हुआ। थाने के गेट पर ही दोनों पत्नियों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। इस दौरान उनके साथ आए लोग भी आपस में उलझ पड़े। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दोनों महिलाओं ने एक-दूसरे को खूब खरी-खोटी सुनाई और मारपीट की।

इरशाद की सफाई

थाने में इरशाद ने मीडिया को बताया कि उसकी दूसरी पत्नी अलीना की कोई संतान नहीं है। उसकी पहली पत्नी निशा बच्चों को छोड़ किसी और के साथ चली गई थी। बच्चों की देखभाल के लिए उसने अलीना से निकाह किया, जो अब उन बच्चों को संभाल रही है। इरशाद का यह भी कहना है कि निशा अब अचानक लौट आई है और बच्चों को जबरन ले जाने की कोशिश कर रही है।

पुलिस ने की कार्रवाई

इस पूरे मामले में पुलिस ने हस्तक्षेप करते हुए इरशाद और उसके सहयोगियों – वसीम और मोटा – को हिरासत में ले लिया है। तीनों पर शांति भंग की धाराओं में चालान काटा गया है। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है।

यह घटना एक बार फिर दर्शाती है कि पारिवारिक विवाद जब कानून और सामाजिक सीमाओं को लांघ जाता है, तो उसका असर सार्वजनिक व्यवस्था पर भी पड़ता है। पुलिस अब मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आगे की कार्रवाई जल्द की जाएगी।

आंध्र IPS अधिकारी की गिरफ्तारी: कदंबरी जेठवानी उत्पीड़न मामले में सियासी साजिश?..यह भी पढ़े

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. छत्तीसगढ़ में अगले तीन दिन…

MP: Top 10

MP: मध्य प्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में 20 हजार…

Mahakal Temple: महाकाल मंदिर में अखाड़ा परिषद अध्यक्ष अरविंद पुरी से अभद्रता का आरोप, कर्मचारी को हटाने की मांग

रिपोर्ट: विशाल दुबे Mahakal Temple विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में कर्मचारियों…

Gorakhpur News: गोरखपुर में भाजपा की समीक्षा बैठक शुरू, मिशन 2027 की तैयारियों पर हो रहा मंथन

रिपोर्टर: अरुण कुमार Gorakhpur News उत्तर प्रदेश में आगामी विधानसभा चुनाव 2027…