महाकुम्भ में सनातन धर्म के ध्वज वाहक 13 अखाड़े तैयार कर रहे हैं अपने-अपने अखाड़े का डेटा बेस

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

महाकुम्भ नगर : प्रयागराज महाकुम्भ को दिव्य, भव्य, स्वच्छ, सुरक्षित और व्यवस्थित स्वरूप देने के लिए प्रदेश की योगी सरकार तकनीकी और नवाचार की मदद ले रही है। महाकुम्भ को डिजिटल स्वरूप दिया जा रहा है। इससे समय की बचत होती है, मितव्ययिता और पारदर्शिता भी बढ़ती है। सरकार के इसी नक्शे कदम पर अब सनातन धर्म के ध्वज वाहक 13 अखाड़े भी चल पड़े हैं। डिजिटल युग में अखाड़े भी डिजिटलाइज हो रहे हैं।

अखाड़े तैयार कर रहे हैं अपने-अपने डाटा बेस
सनातन धर्म के ध्वज वाहक 13 अखाड़े अपनी-अपनी समृद्ध धार्मिक परंपराओं को संरक्षित रखते हुए समय के साथ कदम से कदम मिलाकर आगे बढ़ रहे हैं। डिजिटल युग के मौजूदा दौर में इन अखाड़ों ने भी अपने प्रबंधन में डिजिटलाइजेशन का सहयोग लेना शुरू कर दिया है। अखाड़े अपना-अपना डाटा बेस तैयार कर रहे हैं। श्री पंचायती अखाड़ा महा निर्वाणी के सचिव महंत जमुना पुरी कहते हैं कि हमारे अखाड़े में कंप्यूटर और बही खाता दोनों का इस्तेमाल हो रहा है। अखाड़े की ऑडिट में इससे बहुत मदद मिलती है। इनकम टैक्स दाखिले के लिए जो भी रिकॉर्ड रखना होता है वह इसी डाटा बेस में रहता है। इसी से फाइल चार्टर्ड अकाउंट को शेयर कर दी जाती है। श्री पंच अग्नि अखाड़े के महामंत्री सोमेश्वरानंद ब्रह्मचारी बताते हैं कि महाकुम्भ में हमारे अखाड़ों के ऑडिट होते हैं। एक दौर था जब हम बही खाते से इसकी जानकारी ऑडिट के लिए देते थे लेकिन अब हम सबके पास गैजेट हैं। हमारा अखाड़ा संस्कृत विद्यालय भी चलाता है। इन विद्यालयों में छात्रों की संख्या से लेकर विद्यालय की आय-व्यय की पूरी जानकारी भी इसी डाटा बेस के माध्यम से हम एकत्र रखते हैं।

अखाड़ों के वैश्विक अभियानों को गति प्रदान करेगा अखाड़ों का डाटा बेस
सनातन धर्म के 13 अखाड़े अध्यात्म, भक्ति और साधना के प्रचारक और प्रसारक मात्र ही नहीं हैं बल्कि वैश्विक स्तर पर भी इनके आचार्यों द्वारा कई वैश्विक अभियान भी चलाए जा रहे हैं। आवाहन अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर अरुण गिरी जी का कहना है कि धर्म के साथ मानवता बचाने के लिए भी संत कार्य कर रहे हैं। इसी के अंतर्गत वैश्विक स्तर पर पर्यावरण संरक्षण के लिए वह वृक्षों को रोपित करने करने का अभियान चला रहे हैं जिसका डाटा बेस भी वह बनवा रहे हैं। इससे उनका समय बचता है , पारदर्शिता स्थापित होती है और प्रबंधन में भी मदद मिल रही है।

वंचित समाज के बीच सनातन की जड़ें मजबूत करने में उपयोगी है डाटा बेस
आदिवासी और वंचित समाज के साथ सनातन धर्म की निकटता स्थापित करने में डाटा बेस उपयोगी साबित होगा। श्री पंचायती अखाड़ा महा निर्वाणी के महा मंडलेश्वर स्वामी प्रणवानंद सरस्वती जी कहते हैं कि अन्वेषण और विस्तार के लिए अखाड़ों को डिजिटल युग के अनुरूप ही इसे स्वीकार करना होगा। उनका कहना है कि आदिवासी समाज को जागृत कर उन्हें सनातन धर्म की परम्परा से जोड़ने की उनकी आदिवासी विकास यात्राओं का उनका अनुभव भी यही है कि वंचित समाज में सनातन धर्म की जड़ों को मजबूत करने के लिए उनकी जानकारी एकत्र कर उसका डाटा बेस तैयार करना एक आवश्यकता है। इसके लिए वह स्वयं प्रयत्न कर रहे हैं।

वैष्णव अखाड़ों भी बनायेंगे अपना डाटा बेस
वैष्णव अखाड़ों में भी डाटा बेस बनाने पर सहमति है लेकिन कुछ तकनीकी समस्याएं होने की वजह से इसे आने वाले समय में अमल में लाने की बात अखाड़े कह रहे हैं। अखिल भारतीय श्री पंच निर्मोही अणि अखाड़े के श्री महंत राम जी दास का कहना है कि संन्यासी सम्प्रदाय के अखाड़ों की तरह वैष्णव अखाड़ों के पास अपने ट्रस्ट नहीं हैं। इसलिए ऑडिट की आवश्यकता उन्हें नहीं पड़ती। लेकिन यह मौजूदा दौर की सच्चाई है कि डिजिटल युग के दौड़ में वैष्णव अखाड़ों को भी अपने अपने अखाड़ों के डाटा बेस बनाने होंगे।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Bhopal : समग्र और समन्वित विकास को समर्पित है बजट: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार ने वर्ष

Mumbai : अनिल अंबानी पर CBI का बड़ा एक्शन: LIC को 3750 करोड़ का चूना लगाने के आरोप में FIR दर्ज

Mumbai उद्योगपति अनिल अंबानी की कानूनी मुश्किलें एक बार फिर बढ़ गई

Bhopal : समग्र और समन्वित विकास को समर्पित है बजट: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में मध्यप्रदेश सरकार ने वर्ष

Bhopal : कंबाइन हार्वेस्टरों को मिलेगी टोल से छूट : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

Bhopal मध्य प्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार ने 'किसान कल्याण वर्ष

Ambedkar : जिला न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, कचहरी परिसर में मचा हड़कंप

Report: Jitendra Ambedkar  उत्तर प्रदेश के अम्बेडकरनगर जिले में उस समय सनसनी

Madhyan : छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, शिक्षा से जुड़ता हर बच्चा

Madhyan : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भोपाल के मॉडल उच्चतर माध्यमिक

Illegal gas cylinder: रजौली में अवैध गैस सिलेंडर भंडारण पर छापेमारी, 2 गिरफ्तार

Report by: Rishabh Kumar Illegal gas cylinder: बिहार के रजौली अनुमंडल पदाधिकारी

Sanjeevani Express Ambulance: एमसीबी जिले में 108 संजीवनी एक्सप्रेस एम्बुलेंस सेवा का शुभारंभ, स्वास्थ्य सुविधाओं को मिलेगा बढ़ावा

Sanjeevani Express Ambulance: छत्तीसगढ़ के एमसीबी (मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर) जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को

LSG vs DC मुकाबला आज, जानें पिच और प्लेइंग-11 की खास बातें

LSG vs DC: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 का रोमांच अपने चरम

Gujarat Titans को पंजाब किंग्स से पहले मैच में मिली हार, जॉस बटलर रहे सबसे बड़े विलेन

Gujarat Titans और पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का पहला मुकाबला

Dhurandhar 2 Worldwide Collection: ‘धुरंधर 2’ ने 13वें दिन पार किया ₹1400 करोड़ का आंकड़ा, चीन में नहीं हुई रिलीज

Dhurandhar 2 Worldwide Collection: निर्देशक आदित्य धर की स्पाई थ्रिलर फिल्म 'धुरंधर:

PM Awas Yojana Corruption: PM आवास योजना में घूसखोरी का खुलासा, दूसरी किस्त के नाम पर वसूली का आरोप

PM Awas Yojana Corruption: लोरमी जनपद पंचायत क्षेत्र से प्रधानमंत्री आवास योजना