,

जालौन में अवैध संबंध के शक में युवक को पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा गया, वीडियो वायरल

रिपोर्टर: अफजाल अहमद, अपडेटः योगानंद श्रीवास्तव

जालौन: जालौन जिले के गोहन थाना क्षेत्र के ग्राम कासिमपुर से इंसानियत को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। अवैध संबंधों के शक में कुछ लोगों ने मिलकर एक युवक को पेड़ से बांधकर तालिबानी अंदाज़ में सज़ा दी। आरोप है कि युवक की पिटाई उसकी पत्नी के साथ संबंधों के शक में की गई।

बताया जा रहा है कि युवक को उसके भाई और पिता के साथ मिलकर तीन लोगों ने पेड़ से रस्सियों से बांध दिया और फिर बेरहमी से मारपीट की। इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित के परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और युवक को छुड़ाकर अस्पताल भिजवाया। साथ ही तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी गई है।

फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है और घटना के पीछे के कारणों को गहराई से समझने का प्रयास कर रही है। गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए एहतियातन पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।

बाइक पर 6 से अधिक लोग सवार, वीडियो हुआ वायरल – ट्रैफिक नियमों की खुली अवहेलना..यह भी पढ़े

Road Construction Quality : 3 महीने में हाथ से उखड़ने लगी सड़क, 2.06 करोड़ की लागत पर उठ रहे सवाल

रिपोर्ट- केशरी नंदन तिवारी Road Construction Quality : कवर्धा जिले में प्रधानमंत्री…