,

खबर का असर: कमीशनखोरी के वायरल वीडियो पर कार्रवाई

- Advertisement -
Ad imageAd image
Impact of news: Action taken on viral video of commission taking

रिपोर्टर: अभिषेक सिंह

भानुप्रतापपुर से एक बड़ी खबर सामने आई है जहां स्वदेश न्यूज़ की रिपोर्ट ने प्रशासन को कार्रवाई के लिए मजबूर कर दिया है। दुर्गूकोंदल जनपद पंचायत के उपयंत्री (सब इंजीनियर) बुद्धपाल वासनिक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें वे एक ठेकेदार से कमीशन के पैसे की लेन-देन करते स्पष्ट नजर आ रहे हैं।

कलेक्टर ने की त्वरित कार्रवाई

जैसे ही यह वीडियो वायरल हुआ और मीडिया में खबर प्रसारित हुई, कांकेर कलेक्टर निलेश महादेव क्षीरसागर ने तुरंत संज्ञान लेते हुए उपयंत्री वासनिक को निलंबित कर दिया। इस कार्रवाई से जिले के प्रशासनिक अमले में हड़कंप मच गया है।

क्या है वीडियो में?

वीडियो में उपयंत्री वासनिक और एक ठेकेदार के बीच पैसों की चर्चा और लेन-देन को स्पष्ट रूप से देखा जा सकता है। यह भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी का खुला मामला था, जिसे दबाने की कोई गुंजाइश नहीं बची थी।

प्रशासन में मचा हड़कंप

इस घटना के बाद प्रशासनिक हलकों में चर्चा का माहौल है। अधिकारियों को अब अपने आचरण को लेकर सतर्कता बरतने की चेतावनी मानी जा रही है।

कलेक्टर का बयान

कलेक्टर निलेश महादेव क्षीरसागर ने कहा,
“प्रारंभिक जांच में वीडियो की सत्यता पाई गई है। इसलिए तत्काल प्रभाव से उपयंत्री को निलंबित किया गया है। आगे की जांच प्रक्रिया जारी है।”

National Flag Insult: अम्बिकापुर में होली क्रॉस अस्पताल पर तिरंगे के अपमान का आरोप

National Flag Insult का मामला छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर से सामने आया है,

Food Safety Department Action: स्वतंत्रता दिवस से पहले विश्वनाथ होटल पर छापा

Food Safety Department Action के तहत स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर