Illegal Parking Collection: अमेरा खदान में ट्रकों से पार्किंग के नाम पर वसूली का आरोप

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Illegal Parking Collection

Illegal Parking Collection: कोयला लोडिंग के लिए आने वाले ट्रकों से ₹100–₹100 वसूले जाने का आरोप

Illegal Parking Collection: छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर क्षेत्र में स्थित अमेरा खदान में ट्रकों से पार्किंग के नाम पर कथित अवैध वसूली का मामला सामने आया है। आरोप है कि कोयला लोडिंग के लिए आने वाले प्रत्येक ट्रक से ₹100 की राशि ली जा रही है। बताया जा रहा है कि रोजाना सैकड़ों ट्रक खदान क्षेत्र में पहुंचते हैं, जिससे यह वसूली हजारों नहीं बल्कि लाखों रुपये तक पहुंचने का दावा किया जा रहा है।

Illegal Parking Collection: ट्रक चालकों का कहना है कि पार्किंग व्यवस्था के नाम पर यह राशि नियमित रूप से ली जाती है। हालांकि इस वसूली को लेकर आधिकारिक स्तर पर कोई स्पष्ट व्यवस्था या रसीद मिलने की बात सामने नहीं आई है, जिससे मामले पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

Illegal Parking Collection: पंचायतों के बयान अलग-अलग, CSR से विकास न होने पर भी उठे सवाल

मामले में स्थानीय पंचायतों के बयान अलग-अलग सामने आए हैं। पुहपुटरा के सरपंच के पुत्र ने कहा कि पंचायत की ओर से किसी प्रकार की वसूली नहीं की जा रही है और यदि ऐसा हो रहा है तो इसकी शिकायत संबंधित अधिकारियों से की जाएगी।

Illegal Parking Collection: वहीं पीपरकर के सरपंच का कहना है कि गांव के विकास कार्यों के लिए ट्रकों से यह राशि ली जा रही है। इस पूरे मामले के बीच यह सवाल भी उठ रहा है कि जब खदान क्षेत्र में कंपनियों द्वारा CSR (कॉरपोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व) मद से विकास कार्य किए जाने का प्रावधान है, तो फिर गांव के विकास के लिए ट्रकों से पैसे लेने की आवश्यकता क्यों पड़ रही है।

read also: Attack on Jewish Temple: मिशिगन के यहूदी धार्मिक स्थल पर हमला, हमलावर की मौत, कोई हताहत नहीं

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि CSR मद से पर्याप्त विकास कार्य नहीं हो रहे हैं, तो इसकी भी जांच होनी चाहिए, ताकि गांवों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जा सके।

- Advertisement -
Ad imageAd image

Deputy CM Rajendra Shukla ने राघवाचार्य जी महाराज से लिया आशिर्वाद

Deputy CM Rajendra Shukla: उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने अपने अमहिया

Attack on Jewish Temple: मिशिगन के यहूदी धार्मिक स्थल पर हमला, हमलावर की मौत, कोई हताहत नहीं

Attack on Jewish Temple: अमेरिका के मिशिगन प्रांत में एक यहूदी प्रार्थना

Deputy CM Rajendra Shukla ने राघवाचार्य जी महाराज से लिया आशिर्वाद

Deputy CM Rajendra Shukla: उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने अपने अमहिया

CG: TOP 10

CG: जानें छत्तीसगढ़ की10 बड़ी खबरें.. 1. बुजुर्ग की हरकत से युवती

MP: TOP 10

MP: जानें मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें.. MP: 1. गैंगस्टर की दुल्हन

Aaj Ka Rashifal 13 March : रिश्तों पर क्या संकेत देती है आपकी राशियां

मेष: आज रिश्तों में संवेदनशीलता बढ़ेगी। पार्टनर की भावनाओं को समझने की

Special Screening : ‘शतक” केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि एक वैचारिक आंदोलन का दस्तावेज है

Special Screening : विश्व संवाद केंद्र, मध्यप्रदेश और सतपुड़ा चलचित्र समिति ने