Illegal Liquor Seizure: नए साल से पहले आबकारी विभाग की सबसे बड़ी सख्ती, 40 लाख की 300 पेटी शराब जब्त

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image
Illegal Liquor Seizure

Reporter: Dinesh Gupta, Edit By: Mohit Jain

Illegal Liquor Seizure-Amikapur: नए साल के जश्न से ठीक पहले अंबिकापुर में आबकारी विभाग ने अवैध शराब तस्करी पर अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। संभागीय आबकारी उड़नदस्ता टीम ने हरियाणा से लाई गई भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब जब्त कर तस्करों की योजना पर पानी फेर दिया है। इस कार्रवाई से जिले भर में अवैध शराब माफिया में हड़कंप मच गया है।

Illegal Liquor Seizure: मुखबिर की सूचना पर हुई सटीक कार्रवाई

आबकारी विभाग को गुप्त सूचना मिली थी कि अंबिकापुर शहर से सटे कांतिप्रकाशपुर इलाके में नए साल के मौके पर अवैध शराब की बड़ी खेप खपाने की तैयारी की जा रही है। सूचना मिलते ही सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता के नेतृत्व में संभागीय उड़नदस्ता टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इलाके में दबिश दी।

Illegal Liquor Seizure

300 पेटी अंग्रेजी शराब जब्त, कीमत करीब 40 लाख

छापेमारी के दौरान एक वाहन को रोका गया, जिसकी तलाशी लेने पर हरियाणा निर्मित अंग्रेजी शराब की कुल 300 पेटियां बरामद की गईं। जब्त शराब की अनुमानित बाजार कीमत करीब 40 लाख रुपये बताई जा रही है। यह इस साल अंबिकापुर में की गई सबसे बड़ी अवैध शराब जब्ती मानी जा रही है।

पुराना तस्कर निकला आरोपी सौरभ सिंह

मौके से पकड़े गए आरोपी की पहचान सौरभ सिंह के रूप में हुई है। जांच में सामने आया है कि आरोपी पहले भी अवैध शराब तस्करी के मामलों में जेल जा चुका है। बताया जा रहा है कि सौरभ सिंह नए साल के जश्न के दौरान शहर और आसपास के इलाकों में चोरी-छिपे शराब बेचने की योजना बना रहा था।

वाहन जब्त, आरोपी हिरासत में

आबकारी टीम ने शराब से लदे वाहन को जब्त कर लिया है और आरोपी सौरभ सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। विभाग को आशंका है कि इस तस्करी के पीछे एक संगठित नेटवर्क सक्रिय हो सकता है, जिसकी कड़ियां अन्य जिलों और राज्यों से जुड़ी हो सकती हैं।

Illegal Liquor Seizure

आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज

आबकारी विभाग ने आरोपी के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। साथ ही आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड और तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Illegal Liquor Seizure: अधिकारी बोले – आगे भी जारी रहेगी सख्ती

सहायक जिला आबकारी अधिकारी रंजीत गुप्ता ने बताया कि यह कार्रवाई मुखबिर की सूचना के आधार पर की गई है और टीम की यह बड़ी सफलता है। उन्होंने साफ कहा कि नए साल के मद्देनजर जिले में अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जाएगा।

यह खबर भी पढ़ें: Mahasamund: अवैध लकड़ी परिवहन करते वाहन को पकड़ा, 2 लोग गिरफ्तार

नए साल में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आबकारी विभाग पूरी तरह सतर्क है। लगातार हो रही छापेमारी से अवैध शराब तस्करों में डर का माहौल है। प्रशासन ने स्पष्ट कर दिया है कि अवैध कारोबार करने वालों के खिलाफ आने वाले दिनों में और भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Holi 2026 : योगी सरकार का इंतजाम, होली पर 28 फरवरी से नौ मार्च तक चलेंगी अतिरिक्त बसें

Holi 2026 : यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सर्वोपरि, उत्कृष्ट कर्मचारियों को

PAK vs ENG LIVE Cricket Score: पाकिस्तान ने गंवाया दूसरा विकेट, कप्तान सलमान अली आगा आउट

Pakistan vs England LIVE Cricket Score : पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच सुपर-8

Singapore India Investment : मुख्यमंत्री योगी की सिंगापुर यात्रा का दूसरा दिन

Singapore India Investment : उप-प्रधानमंत्री व गृह मंत्री से मिले सीएम योगी,

Nawada: 18 महीने से खाली हाथ ‘स्वच्छता दूत’, होली पर भी छाई मायूसी; बीडीओ से मिले रजौली के कर्मचारी

रिपोर्टर:- ऋषभ कुमार Nawada रजौली प्रखंड की हरदिया पंचायत के स्वच्छताकर्मियों के

Cg Budget 2026-27 : 1.72 लाख करोड़ का बजट, किसान-महिला-बस्तर विकास पर बड़ा फोकस

Cg Budget 2026-27 : रायपुर। राज्य विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी

DANTEWADA NEWS; नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 20 साल की सजा, फास्ट ट्रैक कोर्ट का फैसला

रिपोर्ट, आज़ाद सक्सेना DANTEWADA NEWS; दंतेवाड़ा जिले में नाबालिग से दुष्कर्म के

Jharkhand Budget Session 2026: झारखंड विधानसभा बजट सत्र शुरू

Jharkhand Legislative Assembly में बजट सत्र की शुरुआत के साथ ही राज्य

Irfan Ansari Controversy: मंत्री इरफान अंसारी का विवादित बयान: सीएम योगी को बताया ‘ढोंगी बाबा’

Irfan Ansari Controversy: झारखंड सरकार में मंत्री और कांग्रेस नेता Irfan Ansari