,

सोनौली बॉर्डर पर अवैध बसों का धंधा जोरों पर

Illegal bus business is in full swing at Sonauli border.

जिम्मेदारों की मिलीभगत से चल रहा अवैध परिवहन नेटवर्क

भारत-नेपाल की अंतरराष्ट्रीय सीमा सोनौली बॉर्डर पर इन दिनों अवैध बसों का धंधा जोरों पर चल रहा है। रोडवेज स्टेशन से कुछ ही मीटर की दूरी पर बनी अवैध बस पार्किंग से प्रतिदिन दो दर्जन से अधिक बसें यात्रियों को लेकर निकलती हैं। बताया जा रहा है कि यह सब कुछ जिम्मेदार अधिकारियों की साठगांठ से संभव हो रहा है।

जानकारी के अनुसार, टूर परमिट पर चलने वाली कई बसें अब खुलेआम अवैध यात्री परिवहन में लिप्त हैं। ये बसें बिना वैध परमिट और टैक्स चुकाए नेपाल से आने वाले यात्रियों को दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद, लखनऊ और कानपुर जैसे बड़े शहरों तक ले जाती हैं।

इन अवैध बसों के जरिए हर महीने लाखों रुपये का चूना रोडवेज विभाग को लगाया जा रहा है, जबकि जिम्मेदार अधिकारी कभी-कभार एक-दो गाड़ियां पकड़कर खाना-पूर्ति कर अपनी जिम्मेदारी पूरी कर लेते हैं।

विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, इस पूरे अवैध नेटवर्क में स्थानीय एजेंटों की सक्रिय भूमिका है, जो नेपाल से आने वाले यात्रियों को गुमराह कर उनसे मनमाना किराया वसूलते हैं। यात्रियों को यह विश्वास दिलाया जाता है कि वे अधिकृत बसों में सफर कर रहे हैं, जबकि सच्चाई इसके विपरीत होती है।

क्षेत्रीय प्रबंधक, गोरखपुर की ओर से इस अवैध संचालन पर कई बार संबंधित विभागों को पत्र भेजकर कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए, लेकिन जमीनी स्तर पर कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। नतीजतन, अवैध बसों का यह कारोबार अब और भी संगठित और बेखौफ हो गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर प्रशासन ने अब भी सख्ती नहीं दिखाई, तो आने वाले दिनों में यह अवैध परिवहन नेटवर्क और मजबूत हो जाएगा, जिससे न केवल सरकार को भारी आर्थिक नुकसान होगा, बल्कि यात्रियों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ सकती है।

फिलहाल, सोनौली बॉर्डर पर इस अवैध बस कारोबार ने प्रशासन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं, और यह देखना बाकी है कि अधिकारी इस खुली मिलीभगत और भ्रष्टाचार पर कब अंकुश लगाते हैं।

Madhupur News: छत की ढलाई के दौरान 11 हजार वोल्ट के तार की चपेट में आया मजदूर

रिपोर्ट: इम्तियाज अंसारी Madhupur News मधुपुर थाना क्षेत्र के भेड़वा नावाडीह स्थित…

Chandrapur News: सैनिक स्कूल के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

BY: Yoganand Shrivastva Chandrapur News महाराष्ट्र के चंद्रपुर में बल्लारपुर मार्ग स्थित…

Budaun Fake Currency Racket: नकली नोट बनाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

Budaun Fake Currency Racket उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में पुलिस ने…

Godda Brown Sugar Arrest: ब्राउन शुगर के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार

Godda Brown Sugar Arrest झारखंड के गोड्डा में मादक पदार्थों के अवैध…

Lucknow: योगी सरकार ने 455 लेखपालों को दी पदोन्नति, बने राजस्व निरीक्षक

Report by: Vandana Rawat Lucknow: योगी सरकार ने प्रदेश में राजस्व प्रशासन…

Imran Khan की रिहाई के लिए इस्लामाबाद की ओर बढ़ा पीटीआई का मार्च, शहबाज सरकार सख्त

Imran Khan: पाकिस्तान में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की रिहाई को लेकर…

LUCKNOW: ‘स्वस्थ प्रदेश-सक्षम प्रदेश’ बना यूपी: सीएम योगी

Report by: Vandana Rawat LUCKNOW: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 'स्वस्थ-सक्षम उत्तर प्रदेश'…

CG: Top 10

CG: छत्तीसगढ़ की टॉप 10 खबरें 1. बिलासपुर में ‘गुंडी गैंग’ की…

MP: Top 10

MP: मध्यप्रदेश की टॉप 10 खबरें 1. इंदौर में भारत-वेस्टइंडीज मैच की…