रूस से मिली इग्ला-एस मिसाइलें, भारतीय सेना की वायु सुरक्षा को मिली नई मजबूती

- Advertisement -
Swadesh NewsAd image

BY: Yoganand Shrivstva

नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के बीच हाल के तनावपूर्ण हालात के बीच, भारतीय सेना की ताकत में इजाफा करने वाला एक और बड़ा कदम सामने आया है। रूस द्वारा भारतीय सेना को नई इग्ला-एस वायु रक्षा मिसाइलों की खेप भेजी गई है, जिससे भारत की सीमा सुरक्षा और वायु रक्षा क्षमताएं और अधिक मजबूत होंगी।

इस मिसाइल प्रणाली को बेहद कम दूरी की वायु सुरक्षा (VSHORADS) के तहत शामिल किया गया है, जिसकी आपूर्ति आपातकालीन खरीद प्रक्रिया के तहत की गई है। यह हथियार प्रणाली विशेष रूप से ड्रोन, हेलिकॉप्टर और लड़ाकू विमानों को पहचानकर उन्हें पलक झपकते ही खत्म करने में सक्षम है।

260 करोड़ रुपये की डील

रक्षा सूत्रों के अनुसार, ये मिसाइलें कुछ सप्ताह पहले ही भारत पहुंच चुकी हैं। यह डील लगभग 260 करोड़ रुपये की बताई जा रही है। नई मिसाइलें सीमावर्ती इलाकों, खासकर पश्चिमी सेक्टर, में तैनात की जाएंगी ताकि संभावित हवाई हमलों और दुश्मन ड्रोन गतिविधियों से निपटा जा सके।

भारतीय वायु सेना ने भी इन्फ्रारेड सेंसर-आधारित VSHORADS के लिए अलग से अनुबंध किया है। इस मिसाइल प्रणाली का उपयोग पहले से भी भारतीय सेना द्वारा किया जा रहा है, लेकिन अब इसकी क्षमताओं को और उन्नत किया गया है।

भारतीय सेना का रक्षा साजो-सामान अपग्रेड पर जोर

पिछले कुछ वर्षों में भारतीय सेना आपातकालीन और तेज़-रफ्तार खरीद के ज़रिए अपने सैन्य भंडार को लगातार उन्नत कर रही है। मौजूदा मिसाइल डिलीवरी के साथ, सेना ने अतिरिक्त 48 लॉन्चर और लगभग 90 मिसाइलों के लिए निविदा भी जारी कर दी है। आने वाले समय में लेजर बीम राइडिंग मिसाइलों के अधिग्रहण की भी योजना है।

क्या है इग्ला-एस मिसाइल की खासियत

इग्ला-एस दरअसल पुराने इग्ला मिसाइल सिस्टम का अपग्रेडेड संस्करण है। 1990 के दशक से प्रयोग में लाई जा रही इग्ला मिसाइलें अब और ज्यादा सटीक और घातक हो गई हैं। इन मिसाइलों की मौजूदा खेप को एक भारतीय कंपनी द्वारा मॉडर्नाइज किया गया है।

भारतीय सेना को अब ऐसे सिस्टम्स की जरूरत है जो न सिर्फ दुश्मन ड्रोन का पता लगा सकें बल्कि उन्हें तुरंत निष्क्रिय भी कर सकें। इसी को ध्यान में रखते हुए भारत ने स्वदेशी ड्रोन डिटेक्शन और इंटरसेप्शन सिस्टम मार्क-1 भी तैनात किया है, जो 8 किलोमीटर से ज्यादा दूरी पर ड्रोन को पहचानने, जाम करने और मार गिराने की क्षमता रखता है।


DRDO की नई तकनीकों पर भी काम जारी

हाल ही में जम्मू क्षेत्र में इसी सिस्टम की मदद से सेना ने एक पाकिस्तानी ड्रोन को मार गिराया था। इसके साथ ही, DRDO एक डायरेक्ट एनर्जी वेपन विकसित कर रहा है, जो लंबी दूरी से दुश्मन के ड्रोनों, क्रूज मिसाइलों और विमानों को नष्ट कर सकता है।

भविष्य की चुनौतियों को देखते हुए सेना को पोर्टेबल लो-लेवल रडार की भी जरूरत है, जो कम ऊंचाई पर उड़ने वाले दुश्मन विमानों और ड्रोनों की जल्द पहचान में मदद कर सकें।

भूख से त्याग दिए 3 साल की बच्ची ने प्राण, जैन धर्म में इसकी भूमिका और विवाद..यह भी पढ़े

Ramnavmi : भिलाई में 26 मार्च को भव्य रामनवमी आयोजन, 1 लाख परिवारों के अन्न से बनेगा महाप्रसाद

Ramnavmi : 41 वर्षों की परंपरा, शोभायात्राओं और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ

Madhya Pradesh : दूरदर्शी सोच, कर्मठ नेतृत्व और जनहित की प्रतिबद्धता के प्रतीक मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

Madhya Pradesh : लोकप्रिय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का जन्मदिवस प्रदेशवासियों के

Trump-Modi-Call : जंग के बीच ट्रम्प और मोदी की फोन पर बातचीत, होर्मुज स्ट्रेट खुला रखने पर जोर

Trump-Modi-Call : रिपोर्ट्स में दावा, ईरान भी अमेरिका से बातचीत को तैयार

Chhattisgarh : गरियाबंद में घर निर्माण के दौरान युवक करंट की चपेट में, गंभीर रूप से घायल

Chhattisgarh : फिंगेश्वर के पुराना बस स्टैंड क्षेत्र में 11 केवी करंट

New Delhi देश का पहला ‘इच्छा मृत्यु’ मामला: 13 साल कोमा में रहे हरीश राणा का एम्स में निधन

New Delhi गाजियाबाद के हरीश राणा, जिन्हें भारतीय न्यायपालिका के इतिहास में

Bhubaneswar: थाने के भीतर खूनी संघर्ष, पुलिस के सामने ही चलीं चाकुओं की धार; 13 आरोपी गिरफ्तार

Bhubaneswar : ओडिशा की राजधानी से कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाली एक

Madhya Pradesh लंबित भर्तियों में नियुक्ति प्रक्रिया को शीघ्र करें पूर्ण: उप मुख्यमंत्री

Madhya Pradesh मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने मंत्रालय

Chhattisgarh : रायपुर में बच्चों के अधिकारों पर प्रदेश स्तरीय कार्यशाला, सुरक्षा और संरक्षण पर मंथन

Chhattisgarh : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े और आयोग अध्यक्ष वर्णिका शर्मा की मौजूदगी

RAIPUR NEWS : मेकाहारा अस्पताल से हत्या के प्रयास का सजायाफ्ता कैदी फरार

RAIPUR NEWS : हथकड़ी समेत भागा कैदी साहेब कुमार, इलाज के दौरान

Deoria में कच्ची शराब का बड़ा खुलासा, 7 गिरफ्तार, भट्ठा मालिक फरार

Report by: Sonu Deoria: उत्तरप्रदेश के देवरिया में अवैध कच्ची शराब के