,

IED Blast: बीजापुर में माओवादियों का IED ब्लास्ट, 15 वर्षीय किशोर गंभीर रूप से घायल

IED Blast

Report by: Kushal Chopra, Edit by: Priyanshi Soni

IED Blast: 05 जनवरी 2026 को बीजापुर के ग्राम कोरचोली नदीपारा का 15 वर्षीय राम पोटाम लेंड्रा–कोरचोली जंगल क्षेत्र की ओर जा रहा था। इसी दौरान माओवादियों द्वारा पहले से लगाए गए प्रेशर IED के विस्फोट में उसका पैर गंभीर रूप से घायल हो गया।

IED Blast

IED Blast: प्राथमिक उपचार और जिला अस्पताल में भर्ती

घायल किशोर को 222 बटालियन केरिपु कैम्प कोरचोली में प्राथमिक उपचार दिया गया। बेहतर इलाज के लिए उसे जिला अस्पताल बीजापुर भेजा गया।

IED Blast: सुरक्षा बलों की सतर्कता और आमजन से अपील

सुरक्षा बलों द्वारा क्षेत्र में लगातार सघन सर्च अभियान और IED निष्क्रियकरण की कार्यवाही जारी है। आमजन से अपील की गई है कि जंगल एवं दुर्गम क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतें और किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की जानकारी तुरंत नजदीकी पुलिस थाना या सुरक्षा कैम्प को दें।

यह खबर भी पढ़े: CG Top News: छत्तीसगढ़ की 10 बड़ी खबरें (05-01-2026)

MCB Ganja Smuggling: दो पिकअप वाहनों से 10 क्विंटल गांजा जब्त, 4 करोड़ की खेप के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार

संवाददाता:अविनाश चंद्र MCB Ganja Smuggling में नागपुर हाईवे पुलिस की बड़ी कार्रवाई…