भारत को 2024 का टी20 वर्ल्ड कप जिताने वाले रोहित शर्मा एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इस बार बतौर खिलाड़ी नहीं, बल्कि एक नई भूमिका में उनकी टी20 फॉर्मेट में वापसी हुई है। आईसीसी ने रोहित शर्मा को टी20 वर्ल्ड कप 2026 का ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है।
आईसीसी चेयरमैन जय शाह ने टूर्नामेंट के शेड्यूल की घोषणा से पहले यह बड़ा ऐलान किया। गौरतलब है कि 2024 विश्व कप जीतने के बाद रोहित ने टी20 क्रिकेट से संन्यास ले लिया था।

इंटरनेशनल खिलाड़ी होते हुए ब्रांड एंबेसडर बनने वाले पहले शख्स
रोहित शर्मा का इतिहास रचते हुए ऐसा करना बेहद खास है। वह दुनिया के पहले ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं, जो इंटरनेशनल क्रिकेट खेलते हुए किसी ICC टूर्नामेंट के ब्रांड एंबेसडर बने हैं।
रोहित ने भले ही टेस्ट और टी20 से संन्यास ले लिया है, लेकिन वह अभी भी वनडे टीम का हिस्सा हैं।
A two-time @t20worldcup champion, a record-setter across T20 World Cups and now the tournament ambassador for ICC Men's #T20WorldCup 2026 🤩
— ICC (@ICC) November 25, 2025
The one and only 𝑯𝑰𝑻𝑴𝑨𝑵 Rohit Sharma 😎 pic.twitter.com/iAoBJKoAC0
टी20 वर्ल्ड कप में रोहित का दबदबा
टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में रोहित शर्मा का नाम सुनहरे अक्षरों में दर्ज है।
- रोहित दो बार टी20 वर्ल्ड कप जीत चुके हैं – 2007 और 2024।
- इस टूर्नामेंट में उन्होंने 44 पारियों में 1220 रन बनाए हैं, जो विराट कोहली के बाद दूसरे नंबर पर है।
- रोहित के नाम 12 अर्धशतक भी दर्ज हैं।
- बतौर कप्तान उन्होंने 2024 में भारत को चैंपियन बनाया।
यह खबर भी पढ़ें: साउथ अफ्रीका ने दोहराया 25 साल पुराना इतिहास, दूसरे टेस्ट में भारत को 408 रनों से हराया
ब्रांड एंबेसडर बनने पर रोहित ने क्या कहा?
रोहित शर्मा ने इस सम्मान पर खुशी जताते हुए कहा:
“मेरे लिए यह बहुत बड़ा सम्मान है। खेलते हुए किसी भी खिलाड़ी को एंबेसडर नहीं बनाया गया था। उम्मीद है कि पिछले साल जैसा ही जादू एक बार फिर बिखेर पाऊंगा। आईसीसी ट्रॉफी जीतना बहुत बड़ी चुनौती होती है, और मैंने इसे बखूबी महसूस किया है। क्रिकेट में 18 साल पूरे कर लिए हैं। करियर की शुरुआत में दो आईसीसी ट्रॉफी जीतीं और हाल के वर्षों में भी कुछ अहम खिताब मिले, लेकिन बीच के वर्षों में टीम और मैनेजमेंट दोनों कितने बेताब थे-यह कोई नहीं भूल सकता।”





